Blog

उपदेशक खुद भी कर्म से मुक्त होवे ओर दुसरो को भी मुक्त होने का उपदेश करे: प्रकाश मुनि जी महारासा

*सौभाग्य प्रकाश संयम सवर्णोत्सव चातुर्मास खाचरोद* 🔅🔅🔅🔅🔅 *व्यख्यान सारांश* परमात्मा कहते है कि *उपदेशक निर्वाण* का उपदेश करे निर्वाण अर्थात *मुक्ति का* उपदेश करे यह बात बताते हुए *पूज्य प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनि जी महारासा* ने फरमाया कि मुक्ति यानी कर्मो से मुक्ति, उपदेशक खुद भी कर्म से मुक्त होवे ओर दुसरो को भी मुक्त होने का उपदेश करे। बाह्य ओर आंतरिक पुद्गलों मन, वचन काया से कर्म बंध होता है , कर्म दूध में पानी के समान आत्म प्रदेश में कर्म मीले है, आत्म प्रदेश भारी हो तो 7 ओर18 वर्ष की उम्र में मासकक्षमण तप कर लेते है , प्रत्यक्ष द्रष्टा गजसुकुमाल की आत्म शक्ति प्रबल…. ओर हमारी मोह शक्ति भारी ओर आत्म शक्ति कमजोर । *आत्म शक्ति प्रबल हो तो मोक्ष को प्राप्त कर सकते है* जो ममत्व शील होता है वह भेद विज्ञान को प्राप्त नही कर सकता है । भेद विज्ञान यानी में (आत्मा)अलग शरीर अलग। भेद विज्ञान ...

आध्यात्मिक शक्ति को प्रकृष्ट रूप से बलवान बनाने पर कुछ भी पाना सरल हो जाता है: विजय जयंतसेनसुरीश्वरजी म.सा

🏰☔ *साक्षात्कार वर्षावास* ☔🏰      🛕 *स्थल: श्री राजेन्द्र भवन चेन्नई*  🪷 *विश्व वंदनीय प्रभु श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी महाराज साहब के प्रशिष्यरत्न राष्ट्रसंत, दीक्षा दाणेश्वरी प.पू. युगप्रभावक आचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेनसुरीश्वरजी म.सा.के कृपापात्र सुशिष्यरत्न श्रुतप्रभावक मुनिप्रवर श्री डॉ. वैभवरत्नविजयजी म.सा.* के प्रवचन के अंश    🪔 *विषय श्री अभिधान राजेंद्र कोष भाग 7*🪔 ~ यदि हमारे जीवन में ज्ञान हर पल उपस्थित है तो हमारे जीवन में पापों की रुचि, पाप में आसक्ति करना असंभव है। ~ यदि जीवो की सुरक्षा आत्मबोध के लक्ष्य से होती है तो सर्व जीवो के साथ स्वरक्षा भी श्रेष्ठ होती है। ~ जब हम आध्यात्मिक शक्ति को प्रकृष्ट रूप से बलवान बनाते हैं तो हमारे लिए कुछ भी पाना हो सरल है। ~ जब तक सम्यक दर्शन की प्राप्ति नहीं होती तब तक आत्मा दर्शन या ईश्वर की प्राप्ति दुर्लभ है, कठिन है। ~ अनंत काल के...

जन से जैन हो तो जिन बनो पुण्यवाणी बढाओ: गुरुदेव जयतिलक मुनिजी

यस यस जैन संघ नार्थ टाउन में चातुर्मासार्थ विराजित गुरुदेव जयतिलक मुनिजी ने प्रवचन में फरमाया कि आत्मबन्धुओं जिनवाणी में मोक्ष मार्ग का निरूपण किया है मोक्ष की अभिलाषा प्रत्येक जीव को होती है जिसकी पूर्ति किसी न किसी भव में निर्वाचित रूप से होती है। आज प्रमाद के कारण नवकार मंत्र का स्मरण नहीं करते। व्यर्थ की बातें कितने ही घंटे कर लेते है पर नवकार मंत्र के स्मरण के लिए कहते है कि टाइम नही मिलता। ज्ञानीजन कहते है सच्ची श्रद्धा के बिना नवकार का स्मरण भी सम्भव नही है। धर्म से जुड़ने के लिए कई प्रयास करने पड़ते है। धर्म से जोड़ने के लिए बच्चों को प्रभावना दी जाती है। ये प्रभावना लालच नही है। प्रभावना पाने के लिए यदि कोई सामायिक कर ले तो उसे बहुत लाभ होता है। दूसरे धर्म से जोड़ने के लिए कुछ प्रयत्न नही करने पड़ते पर जैन धर्म से जोड़ने के लिए प्रभावना का प्रलोभन देना पड़ता। बच्चो के पास माता-पिता संसार...

आईना हमेशा सही दिखाता है: रवीन्द्र मुनि नीरज म.सा.

दिवाकर भवन पर चातुर्मास हेतु विराजीत मेवाड़ गौरव, प्रखरवक्त्ता, प्रवचनकार रवीन्द्र मुनि नीरज म.सा. ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए फरमाया कि आईना हमेशा सही दिखाता है। किसी पर भी आरोप लगाना मिथ्यात्व कि श्रेणी मे आता है, ओर जब तक मिथ्यात्व का पर्दा आपकी आत्मा पर लगा रहेगा, आत्मा निर्मल नही बनेगी। जबकि हमे जानकारी नही होने पर भी दवाई देख कर लेते है कही साईड इफेक्ट न हो जावे तो हम शब्दो को सोचकर क्यो नही बोलते मनुष्य अपनी हरकतो से बाद मे पहले अपनी बोली से पहचाना जाता है। कभी किसी का अनादर नही करे। दुनिया के सारे कार्य राग द्धेष से करना लेकिन भोजन हमेशा प्रेम से करना क्योकि क्रोध मे किया गया भोजन जहर के समान माना गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री संघ अध्यक्ष इंदरमल टुकडिया कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीमाल ने बताया की चातुर्मास मे छोटी बडी तपस्या के साथ ही ताल निवासी प्रकाशचंद्र जी पितली...

तप आध्यात्मिक जीवन की आधार-शिला है : देवेंद्रसागरसूरि

नोर्थटाउन मूर्तिपूजक जैन संघ में मासक्षमण के तपस्वी का हुआ भव्य पारणा  Sagevaani.com @चेन्नई. आचार्य श्री देवेन्द्रसागरसूरिजी मुनि श्री महापद्मसागरजी महाराज साहेब की निश्रा में श्री सुमतिवल्लभ नोर्थटाउन श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ में ममता देवी किरणकुमार जी का मंगलवार को मासोपवास यानी की एक महीने के उपवास का पारणा बड़े ही भावोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ, आचार्य श्री का सुबह बाजे गाजे के साथ तपस्वी के निवासस्थान पर सकल श्री संघ के साथ पगलिया हुआ, आचार्य श्री ने तप की महिमा को विस्तार से समझाते हुए कहा कि तप आध्यात्मिक जीवन की आधार-शिला है। तपस्वियों के जीवन की साधारण घटना भी आम आदमी के लिए आश्चर्य व कौतूहल का विषय बन जाती है। तपस्वी अपने जीवन की दशा स्वयं निर्धारित करते हैं, जबकि सामान्य व्यक्तियों का जीवन पूर्णत: परिस्थितियों के अधीन होता है। तपस्वी तप की ऊर्जा से परिस्थिति की प्रतिकूलता को भ...

जैन समाज सिद्धि तप धारक साध्वी पूनमश्री जी को तपस्वी रत्ना की उपाधि से करेगा अलंकृत

3 अगस्त को होगी साध्वी जी के सम्मान में गुणानुवाद सभा, 30 वर्ष के साधना काल में साध्वी जी कर चुकी हैं अनेक कठोर तपस्याएं शिवपुरी। सिद्धि तप करने वाली साध्वी पूनमश्री जी को श्वेताम्बर जैन समाज ने 3 अगस्त को आयोजित समारोह में तपस्वी रत्ना की उपाधि से अलंकृत करेगा। उस दिन साध्वी पूनमश्री जी के सिद्धि तप की पूर्णाहूति होगी। सिद्धि तप करने वाली साध्वी पूनमश्री जी अपने 30 वर्ष के साधना काल में अनेक कठिन तपस्याएं कर चुकी हैं। जिनमें दो-दो वर्षी तप, मासखमण (30 दिन का उपवास), पांच दिन से लेकर आठ दिन, 16 दिन और 19 दिन के उपवास भी अलग-अलग समय पर कर चुकी हैं। 20 स्थानक की ओली (400 दिन के उपवास), 250 से अधिक पच्चखाण सहित अनेक तपस्याएं शामिल हैं। उनकी गुरूणी मैया साध्वी रमणीक कुंवर जी महाराज कहती हैं कि साध्वी पूनमश्री भगवान महावीर की तप आराधना की सच्ची अनुगामी हैं। सिद्धि तप क्या है? इसे सरल भाषा में स...

सबसे महान भावधर्म संस्कृति रक्षा और शासन रक्षा है: डॉ. वैभवरत्नविजयजी म.सा.

     🛕 *स्थल: श्री राजेन्द्र भवन चेन्नई*  🪷 *विश्व वंदनीय प्रभु श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी महाराज साहब के प्रशिष्यरत्न राष्ट्रसंत, दीक्षा दाणेश्वरी प.पू. युगप्रभावक आचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेनसुरीश्वरजी म.सा.के कृपापात्र सुशिष्यरत्न श्रुतप्रभावक मुनिप्रवर श्री डॉ. वैभवरत्नविजयजी म.सा.* के प्रवचन के अंश    🪔 *विषय श्री अभिधान राजेंद्र कोष भाग 7*🪔 ~ सबसे महान भावधर्म संस्कृति रक्षा और शासन रक्षा है ~ हमारे जीवन की यात्रा समाप्त हो जाए और हमारे जीवन में मूलभूत परिवर्तन का आगमन ना हो तो जीवन व्यर्थ है। ~ हमें जिस कार्य का मूल्य है और बहुत पसंद है वह कार्य हमें कभी भी दुख, थकान, दर्द दे नहीं सकता। ~ हमें यदि शासन रक्षा करनी ही है तो हमारी आध्यात्मिक परिणति सर्वश्रेष्ठ होनी ही चाहिए। ~ हमारे जीवन में दिन भर में हजारों विचार आते हैं लेकिन उनमें से जो विचार हमें पसंद है उसके अनुरूप हम अनुसरण...

सयंम मानव जीवन का श्रंगार है: साध्वी प्रितीसुधा

 संयम मानव जीवन का श्रंगार है मंगलवार अहिंसा भवन शास्त्री नगर मे साध्वी प्रितीसुधा ने संयम धर्म का धर्मसभा मे महत्व बतातें हुए कहा कि बिना संयम के मनुष्य का जीवन शुन्य है। संयम जीवन को सद्गुणों से शृंगारित करते हुए हमारी आत्मा को शुद्धता प्रदान करता है।बिना संयम मनुष्य का जीवन बिना ब्रेक की गांड़ी के समान है। संयमी व्यक्ति आध्यात्मिक, विवेकशील, ईमानदार और समाज का भला करते है। संयम के अभाव में व्यक्ति में क्रोध, हिंसा और मानसिक अशांति बनी रहती है। इसका प्रभाव उनके जीवन पर भी देखने को मिलता है, जिसके फलस्वरूप असंयमी व्यक्ति उद्दंड और सभी को कष्ट देता है ओर दुखों को भोगता है। उनके विचार सात्विक नहीं रहते है जिस मनुष्य में इन सब गुणों का अभाव होता है वह इन्द्रियों का गुलाम बनकर आत्मा का पतन करवा सकता है। विवेक, धर्म, दया और संयमी व्यक्ति मान अपमान होने पर भी संयम को नही खोता है वही मनुष्य सुखों...

उपदेशक 8 बातों पर उपदेश दे.. शांति, विरति, क्षमा, निर्वाण, पवित्रता, सरलता, कोमलता , लघुता: प्रकाश मुनिजी मासा

सौभाग्य प्रकाश संयम सवर्णोत्सव चातुर्मास खाचरोद उपदेशक 8 बातों पर उपदेश दे.. शांति, विरति, क्षमा, निर्वाण, पवित्रता, सरलता, कोमलता , लघुता: प्रकाश मुनिजी मासा । *क्षमा*- वात्सल्य पूर्ण ह्रदय वाला अपेक्षा नही रखता है , वात्सल्य से निर्जरा व अहिंसा भाव का पालन होता है यह बात *पुज्य प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनिजी मासा* बताते हुए फरमाया कि विचार अशुभ होना नीच गोत्र में जी रहे हो। किसी के प्रति उच्च विचार आये मतलब आप उच्च गौत्र में हो। *वंदना का लाभ* – नीच गोत्र का क्षय करता है उच्च गौत्र का बंध करता है। कमर और गर्दन झुकना चाहिए। श्रम करता है। आप भाव से वंदना कर लो। *27 वंदना* रोज करो। इसमें अनन्त कर्मों की निर्जरा हो जाती है। यह शार्ट कट है मोक्ष होने का। मोझ होना अर्थात कर्मो से मुक्ति । कर्म से मुक्ति यहीं होती है। *बड़ी साधु वंदना* रोज पढ़ना विशिष्ट निर्जरा होगी। उत्राध्यन सूत्र में आता है...

रायपुर रचने जा रहा इतिहास

1008 अठ्ठाई होगी एक साथ    31 दिन तक केवल गर्म पानी पीकर उपवास करने वालों का सम्मान  10 से 17 अगस्त के बीच कड़ी परीक्षा से गुजरेंगे तपस्वी  Sahevaani.Com @रायपुर. इस चातुर्मास टैगोर नगर में तपस्याओं की झड़ी लगने वाली है। श्री लालगंगा पटवा भवन में विराजमान उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि महाराज साहब की निश्रा में 10 से 17 अगस्त के बीच अट्ठाई की तपस्या होगी। इसमें 1008 तपस्वी शामिल होंगे। रायपुर के इतिहास में ऐसी तपस्या पहली बार होने जा रही है। इधर, मंगलवार को मासखमण की तपस्या पूरी करने वाले तीन तपस्वियों का गुरुदेव के सानिध्य में सकल जैन समाज ने सम्मान किया। रायपुर श्रमण संघ के अध्यक्ष ललित पटवा ने बताया कि विजय संचेती, विनय पटवा और चांदनी जैन ने लगातार 31 दिन की तपस्या की है। एक महीने की यह कठिन तपस्या तीनों ने केवल गर्म पानी पीकर पूरी की है। उनके सम्मान में मंगलवार को प्रवचन के बीच गुणानुवाद सभ...

संपत्ति का राग कैसा होता है: आगमश्रीजी म.सा.

 श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ कम्मनहल्ली में कर्नाटक तप चंद्रिका प.पू. आगमश्रीजी म.सा. ने संपत्ति का राग कैसा होता है। संपत्ति नहीं हो तो प्रभु का जाप करता है। संपत्ति हो तो पाप करता है। पर संपत्ति यह पुण्य की पड छाया है। यह राग छोड़ने जैसा है। प.पू. धैर्याश्रीजी म.सा. ने बताया कि श्रावक को कैसे बोलना चाहिए। भाषा का ध्यान होना चाहिए। कर्कशकारी कम बोले, आवश्यकता अनुसार बोले, चतुराई युक्त बोले, उदाहरणों के माध्यम से समझाया। अध्यक्ष विजयराज चुत्तर ने स्वागत किया। मंत्री हस्तीमल बाफना ने संचालन किया

अणुव्रत समिति, चेन्नई की नवगठित टीम का हुआ शपथग्रहण

★ ललित आंचलिया बने अध्यक्ष और स्वरूप चन्द दाँती मंत्री ★ शासनश्री साध्वी शिवमाला एवं साध्वी लावण्यश्री का मिला पावन पाथेय  Sagevaani.com @चेन्नई; युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी लावण्यश्रीजी के सान्निध्य में तेरापंथ सभा भवन, साहूकारपेट में अणुव्रत समिति की नवगठित टीम का शपथग्रहण समारोह समायोजित हुआ। *मानव में मानवता का विकास हो* अणुव्रत गीत से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। नवगठित टीम को आध्यात्मिक बधाई देते हुए पाथेय प्रदान करते हुए साध्वी लावण्यश्री ने कहा कि गणाधिपति गुरुवर तुलसी का मानव में मानवता का विकास हो, वह संयम, सादगीमय जीवन जीये। समाज में शांति का वातावरण हो, उसी के मद्देनजर अणुव्रत आन्दोलन का सुत्रपात किया। किसी भी धर्म सम्प्रदाय का व्यक्ति जो शाकाहारी, नशामुक्त है, नैतिकता में विश्वास रखता है, वह इस से जुड़ सकता है। उस आन्दोलन का यह अमृत महोत्सव, हीरक जयन्ती वर्ष...

Skip to toolbar