Blog

श्री उतराध्ययन भगवान की ‘अन्तिम देशना है: जयतिलक मुनिजी

नार्थ टाउन में गुरुदेव जयतिलक मुनिजी ने प्रवचन में कहा कि आत्म बंधुओ :- श्री उतराध्ययन भगवान की ‘अन्तिम देशना है जिसमे भगवान ने अपने जीवन का सार, विशेष कथानक के माध्यम से, गद्य-पद्य के माध्यम से सुवाक्यों में फरमाया। ये सुवाक्य मोक्षगामी जीवों के लिये मार्ग प्रशस्त करते है। इस आगम का अध्ययन जितनी बार किया जाये उतनी बार नई बातें सीखने को मिलती है जिसका विवेचन हर कोई नहीं कर सकता, ज्ञान और आचरण दोनों का समायोजन होना आवश्यक है। इनके योग से ही जीव तिरता है इसलिए दर्शक श्री दश्वैकालिक सूत्र में कहा गया- “पढम्ं माणो तओ दया” हर जाति में दया का महत्व है ! ज्ञान के साथ जब दया का आचरण होता है तो वह दया उत्कृष्ट दया बन जाती है संयम लेना बड़ी बात नही हर कोई ले भी सकता है पर संयम आराधना बिना ज्ञान के संभावना नही। इसलिए जब मूल बात को पकड उसे समझेंगे और मूल सुरक्षित होने पर ही संयम की आ...

अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश डागा ने किया एटीडीसी पुलल, चेन्नई का अवलोकन

Sagevaani.com /चेन्नई : अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश डागा ने किया एटीडीसी पुलल, चेन्नई का अवलोकन किया। आचार्य श्री तुलसी डायग्नोस्टिक सेन्टर (एटीडीसी) के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्यों को दीपावली की बधाई देते हुए गतिविधियों की जानकारी ली। एटीडीसी प्रभारी, डॉक्टर, स्टाफ से चर्चा के साथ एटीडीसी को और ऊँचाई देने के लिए हिदायतें दी। ■ तेयुप अध्यक्ष श्री दिलीप गेलड़ा ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का एटीडीसी में स्वागत किया। ● इस अवसर पर अभातेयुप राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और तेयुप मंत्री श्री कोमल डागा के साथ उपाध्यक्ष श्री सुधीर संचेती, एटीडीसी संयोजक श्री प्रदीप सुराणा, सहसंयोजक श्री अमित बोहरा, जैन संस्कारक श्री स्वरूप चन्द दाँती, श्री रोशन बोथरा उपस्थित रहे।

बच्चे श्रमशील बनते हुए दूसरों के बने सहयोगी : शासनश्री साध्वी शिवमाला

◆ अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैक्ट 2023 तमिलनाडु राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं का आयोजन Sagevaani.com /चेन्नई : अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, चेन्नई की आयोजना में शासनश्री साध्वी शिवमालाजी ठाणा-4 के सानिध्य में तेरापंथ भवन, ट्रिप्लीकेन में अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैक्ट 2023 राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन आयोजित हुआ।  प्रातःकाल साध्वीश्रीजी के नमस्कार महामंत्र समुच्चारण से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। इस प्रतियोगिताओं में स्कूल स्तर से जिला स्तर पर पहुंचे विजेता एवं जिला स्तर से राज्य स्तर पर पहुंचे विजेताओं का राज्य स्तर के प्रतिभागियों के रूप में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला, कविता लेखन, निबंध लेखन, एकल गायन, समूह गायन एवं भाषण प्रतियोगिताएं कक्षा 5 से 8 एवं 9 से 12 इन दो समूहों के विद्यार्थियों के लिए रखी गई। अणुव्रत समिति के सदस्यों द्वारा मंगलाचरण ह...

तेममं द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Sagevaani.com /चेन्नई : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वी लावण्यश्रीजी ठाणा 3 के पावन सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई के तत्वावधान में दिवाली स्नेह मिलन का पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साध्वीश्रीजी के नमस्कार महामंत्र स्मरण द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष श्रीमती लता पारख ने सभी बहनों का स्वागत के साथ दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा यह रोशनी का पर्व है। अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। दीप से दीप जला त्याग तपस्या की आतिशबाज़ी से जीवन खुशहाल बनाऐं। साध्वी श्री लावण्यश्रीजी ने फरमाया कि हर एक स्थान की गरिमा होती है, उसमें शालीनता, सहजता झलकनी चाहिए। दीपावली के उपलक्ष्य पर साध्वीश्रीजी ने जप करने की प्रेरणा दी। साध्वी श्री दर्शितप्रभाजी ने महापुरुषों की माताओं पर, मनोरंजक एवम रोचक गेम करवाए...

श्री सिवांची मद्रास जैन संघ द्वारा संघ भवन में जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन

Sagevaani.com /चेन्नई: श्री सिवांची मद्रास जैन संघ, चैन्नई द्वारा श्री सिवांची जैन भवन में जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यक्रम समायोजित किया गया।  नमस्कार महामंत्र के सामुहिक स्मरण के साथ कार्यक्रम शुभारम्भ हुआ। जैन संस्कारक श्री स्वरूप चन्द दाँती ने पूजन विधि प्रारम्भ करते हुए विभिन्न जैन मंगल मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम सम्पादित किया।  उपाध्यक्ष श्री ओटमल श्रीश्रीमाल और कोषाध्यक्ष श्री रतनलाल बागरेचा ने सर्व प्रथम बाजोट पर लाल वस्त्र लगा चावल से स्वास्तिक बनाया। मंत्री श्री अशोक कुमार खतंग ने सभी के तिलक, मौली आदि से मंगलमय कार्य को आगे बढ़ाया। मंगल भावना पत्रक की स्थापना, भगवान महावीर स्तुति के साथ बही खातों का शुभारम्भ किया गया।  अध्यक्ष श्री जयंतीलाल बागरेचा ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए सभी संघ परिवार सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की। वृहद् मंगल पाठ के बाद शुभेच...

तेरापंथ थली परिषद द्वारा ‘दिल वाली दिवाली’ का आयोजन

Sagevaani.com /चेन्नै: तेरापंथ थली परिषद्, चेन्नै के तत्वावधान में गोपालपुराम स्थित गीता भवन में पारंपरिक दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम ‘दिल वाली दीवाली’ का आयोजन एक रंगारंग सांस्कृतिक समारोह के रूप में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। अध्यक्ष श्री राजेन्द्र हीरावत ने स्वागत स्वर में उपस्थित समाज सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए समाज की उत्साहजनक उपस्थिति हेतु प्रशंसा अभिव्यक्त की। गीत व नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के पश्चात मंच का संचालन करते हुए रिंकू संकलेचा  द्वारा उपस्थित जन समुदाय को पूर्व गूगल फॉर्म पंजीकरण के आधार पर चार टीमों में विभक्त कर विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल खिलाये गए। सभी विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ से अंत तक विविध चरणों में 7 लकी ड्रा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गए। साथ ही का...

604 श्रावक-श्राविकाओं ने किया तप

तेममं, चेन्नई द्वारा एकलठाणा तप का आयोजन  अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश डागा ने भी निभाई तप सहभागिता Sagevaani.com /चेन्नई : परमाराध्य युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के दीक्षा कल्याण महोत्सव के उपलक्ष में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, चेन्नई के तत्वावधान में शासनश्री साध्वी शिवमाला ठाणा-4 एवं साध्वी लावण्यश्री ठाणा-3 के सान्निध्य और प्रेरणा से सामुहिक एकलठाणा के प्रत्याख्यान हुए। पुरे भारत वर्ष में श्रंखलाबद्ध आयोजित एकलठाणा तप का सामुहिक आयोजन तेरापंथ सभा भवन, साहूकारपेट में सानन्द संपन्न हुआ। इस तप में तेरापंथ सभा,  महिला मंडल, तेयुप, अणुव्रत समिति एवम सकल जैन समाज के 604 श्रावक श्राविकाएं संभागी बने।  अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश डागा ने अपनी टीम सदस्यों के साथ एकलठाणा तप कर सहभागिता निभाई।  अध्यक्षा लता पारख ने स्वागत स्वर प्रस्तुत ...

जड़ से विभक्त होना ही आध्यात्म है, और यही मोक्ष है : प्रवीण ऋषि

महावीर निर्वाण कल्याणक महोत्सव का शिखर दिवस 13 नवंबर को Sagevaani.com /रायपुर (वीएनएस)। 21 दिवसीय महावीर निर्वाण कल्याणक महोत्सव अब अपने चरम पर पहुंच रहा है। लालगंगा पटवा भवन में परमात्मा के समोशरण का निर्माण हो रहा है। आनंद जन्मोत्सव, नवकार तीर्थ कलश अनुष्ठान जैसे शीर्ष आयोजनों के बाद रायपुर की धन्य धरा पर 21 दिवसीय महावीर निर्वाण कल्याणक महोत्सव का अनुष्ठान का समापन होने जा रहा है। रायपुर श्रमण संघ के अध्यक्ष ललित पटवा ने कहा कि आज एक अनूठा माहौल हमें रायपुर में देखने को मिल रहा है। प्रभु महावीर की अंतिम देशना, जिसे सुनने के लिए देवताओं के साथ इंद्र उनकी धर्मसभा में पहुंचे थे, वही देशना विगत 24 अक्टूबर से लालगंगा पटवा भवन में उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि के मुखारविंद से अनवरत गूँज रही है। आगामी 13 नवंबर को महावीर निर्वाण कल्याणक का शिखर दिवस मनाया जाएगा। 13 नवंबर को सुबह 5.25 बजे से लालगंगा...

जब इंद्रियां जानने के बजाय भोग में लग जाती हैं तो हम गुलाम बन जाते हैं : प्रवीण ऋषि

लालगंगा पटवा भवन में 11 नवंबर से प्रारंभ होगी परमात्मा के समोशरण की आराधना Sagevaani.com /रायपुर। उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि ने कहा कि जैसे मछली आटे को देखती है कांटे को नहीं, वैसे ही हम विषय को मछली की तरह आटे के रूप में देखते हैं और उसे ग्रहण कर लेते हैं। और वह कांटा हमें पकड़ कर रखता है। हमारी पांचों इन्द्रियां जान भी सकती हैं और भोग भी सकती हैं। जब ये जानने के लिए उपयोग में आती हैं तो आत्मा का वैभव बढ़ता है। जीवन समृद्ध होता है। जिस समय इन्द्रियां जानने के बजाय भोग में लग जाती हैं तो यह जीवन गुलाम बन जाता है, और वहां से उलझन शुरू होती हैं। इन्द्रियों का एकल स्‍वभाव नहीं है। मन चंचल है, पहले हम किसी विचार को ग्रहण करते हैं, और फिर विचार हमारे ऊपर कब्ज़ा जमा लेता है। ऐसे इन्द्रियों को लेकर एक चक्र शुरू हो जाता है, और इसके चलते न इन्द्रियों का रहता है और न मन का रहता है। दिखने में सामने इन्द्...

गलत तरिके से कमाये धन से जीवन में कभी सुख नहीं मिलने वाला: महासती धर्मप्रभा

Sagevaani.com /चैन्नई। धन,धर्म की आधार शिला है। शुक्रवार साहुकारपेट जैनभवन में धनतेरस के पावन प्रंसग पर महासती धर्मप्रभा ने सभी श्रध्दांलूओ को धर्मसंदेश देतें हुए कहा कि धन, धर्म की आधार शिला है। लक्ष्मी को प्राप्त करने बाद जीवन में शांति नहीं और शरीर मे सुख नही वो धन किसी भी काम नहीं है।धन के सद उपयोग से मनुष्य पुण्य का उपार्जन करके जीवन को सफल बना सकता है,लेकिन करता नहींं वह धन का स्वामी नहीं बनकर धन का दास बन गया है। आज हर व्यक्ति की निगाहें पराऐ धन रहती है।जबकि पराया धन,पत्थर के समान होता है। गलत तरिके से कमाया धन जीवन मे कभी सुख नहीं दे सकता है जो धन अपने स्तर पर कमाता हैं, वही धन पुरुषार्थ करता है। मनुष्य लेना ही जानता हैं, देना कुछ नहीं चाहता। जिनमें देने के भाव आ गये वो मनुष्य धन के द्वारा धर्म कमा सकता है और अपने अशुभ कर्मो की निर्जरा करके अपनी आत्मा का कल्याण करवा सकता है। साध्वी...

कैसे करें धनतेरस की पूजा

इस साल धनतेरस धन्वंतरि जयंती 10 नवंबर 2023 को आ रही है, धनतेरस के दिन आपको सवेरे स्नान कर अच्छे वस्त्र धारण कर । अपने घर के उत्तर पूर्व में महालक्ष्मी गणेश की स्थापना करें, व भगवान विष्णु को धनवंतरी के रूप में पूजा करें धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा इसलिए करनी चाहिए । भगवान धन्वंतरि आरोग्यता के देवता है । इनकी पूजा करने से आपके घर से सारे रोग दोष मिट जाते हैं ,भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता हैंl इस दिन शुभ मुहूर्त में आपको आपकी परिस्थिति के अनुसार चाँदी सोना खरीद सकते हैं ।इस दिन शुक्रवार व हस्त नक्षत्र है यह दोनों चाँदी खरीदने के लिए अति शुभ हैl शुभ मुहूर्त 12:00 से 13:00 16:30 से 18:00 21:00 से 22:30 इन मुहूर्त में आप चाँदी सोना कुछ बर्तन खरीदना चाहते हैं या कुछ लोग ही बही खाता खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं यह शुभ समय आपके और आपके परिवार के लिए धन वृद्धि व सुख शांति का रहेगा...

जीव के जन्म मरण की संख्या असीमित है: जयतिलक मुनिजी

गुरुदेव जयतिलक मुनिजी ने नार्थ टाउन के ए यम के यम स्थानक में कहा कि संसार अनादि काल से है जिसमें जीव का जन्म मरण भी अनादिकाल से हो रहा है। जीव के जन्म मरण की संख्या असीमित है जिसकी गणना में गणित भी फेल है। इसलिए भगवान ने कहा कि जीव का जन्म मरण अनादिकाल से है। मनुष्य गति को प्राप्त होना सरल नहीं है। प्रबल पुष्यवाणी से ये गति प्राप्त होती है। जिस प्रकार मोबाइल में बहुत सारे सिस्टम होते है पर जानकारी होने पर ही व्यक्ति उनका उपयोग कर सकता है। उसी प्रकार आत्मा में अनेक शक्तियाँ है पर कर्मो के आवरण की वजह से व्यक्ति को उन शक्तियों का भान नही रहता। अनन्त भवों को जानने का साम्थर्य भी आत्मा में है। तप से ही जीव मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। घाती कर्म को क्षय करने के बाद भी तीर्थकंर तप करते रहते है क्योंकि भगवान कहते है कि तप से ही कर्म निर्जरा है। जप तप से तेजस शरीर जागृत होता है तब वह लब्धि में परि...

Skip to toolbar