Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

तेममं द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

तेममं द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Sagevaani.com /चेन्नई : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वी लावण्यश्रीजी ठाणा 3 के पावन सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई के तत्वावधान में दिवाली स्नेह मिलन का पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

साध्वीश्रीजी के नमस्कार महामंत्र स्मरण द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष श्रीमती लता पारख ने सभी बहनों का स्वागत के साथ दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा यह रोशनी का पर्व है। अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। दीप से दीप जला त्याग तपस्या की आतिशबाज़ी से जीवन खुशहाल बनाऐं।

साध्वी श्री लावण्यश्रीजी ने फरमाया कि हर एक स्थान की गरिमा होती है, उसमें शालीनता, सहजता झलकनी चाहिए। दीपावली के उपलक्ष्य पर साध्वीश्रीजी ने जप करने की प्रेरणा दी। साध्वी श्री दर्शितप्रभाजी ने महापुरुषों की माताओं पर, मनोरंजक एवम रोचक गेम करवाए। जिसमें सभी बहनों ने उत्साह से भाग लिया।

वंदना खटेड़, लीला सेठिया, सपना श्रीश्रीमाल ने सभी बहनों का स्वागत अभिनंदन तिलक के साथ किया और  रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी निभाई। रानी मांडोत और वंदना पगारिया ने दिवाली मिलन के उपलक्ष पर एक हास्य नाटिका की प्रस्तुत दी-

कर्म, ज्ञान और भक्ति का संगम ही जीवन का तीर्थ राज है।

मॉ तू महान है, तुमसे ही महकता जहां है, तुम महापुरुषों की मां महान हो।

रंगोली के रंग से, मिठाइयों की मिठास से,

रोशनी की चमक से, आरती की थाल से

सुरक्षा और शांति से, दिवाली के आनंद से

इस अवसर पर काफी कंपटीशन का आयोजन किया गया।

1. महापुरुषों की माताएं पर फैंसी ड्रेस कंपटीशन रखा गया। जिसमे कई पात्र बने सीता, देवकी, त्रिशला, द्रौपदी, सुभद्रा, अंजना, मालूजी, सुंदरी, छोगाजी, दीपांजी, कौशल्या और मरूदेवा।

इनके विजेता रहे –

1. दमयंती बाफना 2. रीमा सिंघवी, 3. शांति दुधोडिया

2. रंगोली प्रतियोगिता के विजेता रहे-

1. कविता भंसाली 2. हेमा नाहर 3. हेमलता आच्छा

3. मिठाई प्रतियोगिता के विजेता रहे-

1. शोभा चोरड़िया, 2. कृतिका दुधोडिया, 3. शर्मिला भंसाली

4. आरती की थाली प्रतियोगिता के विजेता रहे-

1. उषा धोका 2. अमिता रांका

3. दमयंती बाफना

इन सब प्रतियोगिताओं में लगभग 50 बहनों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। दिवाली मिलन में लगभग 110 महिलाओं की उपस्थिति रही। तत्पश्चात एक मजेदार गेम रखा गया जिसके विजेता रहे –

शांति दुधोड़िया एवम सरोज चिप्पड़

सभी बहनें अपने पारंपरिक परिधान लहंगा में सज धज कर आई थी और बेस्ट ड्रेस के विजेता रहे –

1. पीनल भंडारी 2.संगीता बाफना

सभी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीमती सुबोध सेठिया और  श्रीमती रेखा छल्लानी ने निभाई।

दिवाली मिलन के कार्यक्रम के संयोजिका थी रानी मांडोत एवम वंदना पगारिया और सह सहयोगी थी सपना श्रीश्रीमाल सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन मंत्री हेमलता नाहर ने किया। आभार ज्ञापन रानी मांडोत ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

समाचार सम्प्रेषक : स्वरूप चन्द दाँती

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar