चेन्नई. 400 श्रावक-श्राविकाओं का दल सोमवार को चेन्नई में आचार्य महाश्रमण के दर्शन करेगा। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा बेंगलूरु के तत्वावधान में साध्वी कंचन प्रभा की प्रेरणा से मूलचंद नाहर के नेतृत्व में संघ के 350 सदस्य रविवार को चेन्नई पहुंच गए। जबकि बाकी सदस्य सोमवार सुबह पहुंचेंगे।
इन दर्शनलाभार्थियों में एक बड़ा नाम राजेंद्र शेखर व्यास का है, जो कि राजास्थान पत्रिका, बंगलुरु एडिशन के संपादक है। उन्होंने बताया कि महाश्रमण के बारे में उन्होंने काफी कुछ सून रखा है। जब मुझे जानकारी मिली महाश्रमण का अगला चार्तुमास बंगलुरु में है तो यह जानकर आपार प्रसंन्नता हुई। लेकिन जब संघ ने चेन्नई आकर महाश्रमण से मिलने का आग्रह किया तो मै टाल न सका। यह दल 3 अक्टूबर को पुन: बेंगलूरु पहुंचेगा।
इस दल में आदिचुनचनगिरी मठ के प्रमुख निर्मलानन्द स्वामी, विधान परिषद सदस्य लहर सिंह सिरोया, बाबूलाल पोरवाल, प्रकाश खींचा, नगीन खींचा, श्रीपाल खिंवेसरा, तेजराज गुलेच्छा, चैनराज छाजेड़, कमल सिपानी, के के भंसाली, प्रकाश पिरगल, किशनलाल कोठारी, प्रकाश सिंघवी, फूलचंद जैन आदि शामिल हैं। संघ के प्रायोजक देवराज मूलचंद नाहर चैरिटेबल ट्रस्ट है।