सनातन धर्म विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय सचिव श्री एस पी बाहेतीजी, विद्यालय प्राचार्या श्रीमती एस लता, मुख्य अतिथि श्री शिव कुमार गोइन्का (अध्यक्ष के जी आई क्लोथिंग ) विद्यालय कोषाध्यक्ष श्री सुनील डागा , विद्यालय इ सी ए समन्वयक श्री गिरी बागडी , श्रीमती संतोष दमानी, अध्यापिकाओं , अभिभावकों और विद्यालय की छात्राओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी उत्सव मनाया I

रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई I मुख्य अतिथि ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। धन्यावाद भाषण और राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ I