शाकाहार के प्रणेता प्रसिध्द डॉक्टर श्रीमान कल्याण जी गंगवाल समाज शिरोमणी सेवा पुरस्कार से एवं ज्येष्ठ समाजसेवी आकुर्डी निगडी प्राधिकरण जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी “ खान्देश – शिरोमणी “ पुरस्कार से नवचैतन्य सामाजिक संस्था द्वारा सन्मानीत हुये l समाज के अन्य गणमान्यों को भी नवाज़ा गया!
मूलता जलगाँव जिलेसे भडगाव तहसील क़जगांव से 50 वर्ष पुना स्थित हुये अपने अनेक सामाजिक व्यावसायिक शैक्षणिक क्षेत्र का दायित्व निभानेवाले सुभाषजी सुगनमलजी ललवाणी को एक शानदार समारोह मे वाणी भुषण प्रशांत ऋषिजी महाराज साहेब, मधुरकंठी विजयस्मिताजी, करुणा श्री जी महाराज साहेब के सानिध्यमे पुनाके जगविख्यात डॉक्टर, शाकाहार के प्रणेता व्यसनमुक्ति के पक्षधर कल्याणजी गंगवाल जी के करकमलोद्वारा नवाज़ा गया! डॉक्टर साहब को भी “ समाज शिरोमणी” उपाधी देकर कार्यक्रम की आयोजिका अनिता जी नहार एवं प्रमुख अतिथि योंके करकमलोद्वारा नवाज़ा गया !
अन्य गणमान्य पुरस्कार्थी ज्ञानरत्न पुरस्कार धर्म के प्रसारक प्रबोधनकार पंकज जी शहा, तपशिरोमणी पुरस्कार तपगंगोत्री, आयंबील आराधिका मिराबाई लुंणीया, समाज भुषण पुरस्कार जैन कॉन्फ़्रेंस के पुर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सागरजी साखला, समाज भुंषण पुरस्कार जैन कॉन्फ़्रेंस पंचम झोन के अध्यक्ष, उद्योजक नितीनजी बेदमुथा, समाज भुषण पुरस्कार साधना सदन के विश्वस्त नितीनजी ओस्तवाल कोभी डॉक्टर कल्याणजी गंगवाल के करकमलो द्वारा नवाज़ा गया!
इस समारोह के प्रमुख अतिथि थे जैन कॉन्फ़्रेंस भवन निर्माण के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रा. अशोकजी पगारिया, पंचम झोनके अध्यक्ष नितिन जी बेदमुथा, उपाध्यक्ष सुवालालजी बोरा, भाजपा नेता सुरेशजी गादिया, दापोडी संघ के अध्यक्ष दिलीपजी भंसाली थे एवं समारोह की अध्यंक्षा थी नवचैतन्य सामाजिक संस्था की अध्यक्षा अनिताजी नहार! समारोह की गरिमा बढाने विविध क्षेत्र के मान्यवर, उद्योजक हरकचंदजी ओस्तवाल, जीवनजी ललवाणी, जितेंन्द्रजी ललवांणी, नेनसुखजी मांडोत, सतिंशजी लुंकड़ आदि मान्यवर उपस्थित थे! समारोह के आयोजन नियोजन मे सुनीता जी बोरा, कविताजी भळगट, संजयजी छाजेड, नितल जी फुलफगर, लिनाजी कटारिया आदि पदाधिकारीयो ने महत्वपूर्ण भुमिका निभायी!
डॉक्टर कल्याणजी गंगवाल ने अपने 90 मिनिट के मनोगत में शाकाहार, संस्कार धर्म आराधना। च्योविहार की पालना आदि पर स्वयं के अनुभव के माध्यम से अपनी बात रखी! संस्था की अध्यक्षा अनिताजी नहार ने प्रस्तावना एवं भविष्य की योजनाएं बतायी! पुनमचंद पीएम जैन ने सुंदर मंचसंचलन किया ! पुज्यनीय प्रशांत ऋषिजी ने डॉक्टर साहब के जीवन शैली की सराहना की एवं पुरस्कार प्राप्त विभुतीयों को शुभकामना एवं मंगल आशिर्वाद प्रदान किये! गुरुभगवंते के मांगलीक से समारोह संप्पन्न हुआ!







