मदुरै : आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री उज्ज्वलप्रभा जी ठाणा 4 का त्रिचि से 20फरवरी को विहार हुआ । साध्वी श्री जी दिनाक: 2.3.22 बुधवार प्रातः 10.30 बजे मदुरै तेरापंथ भवन में पधारे । यहां भवन में एक दिन का प्रवास कर 3.3.22 गुरुवार प्रातः 7.30 बजे मदुरै तेरापंथ भवन से विहार कर गुरुवार का प्रवास श्रेणिक सिंघवी जी के निवास स्थान पर प्रवास करेगें। वहा से 4.3.22 शुक्रवार प्रातः विहार कर शिवकाशी की ओर आगे बढ़ने का भाव हे।
साध्वी श्री उज्ज्वल प्रभा जी ने मदुरै तेरापंथ भवन में कहा की सेवा का अवसर आया तो मदुरै का तेरापंथ श्रावक समाज बड़ी निष्ठा एवं जागरूकता के साथ सेवा का पूरा लाभ लिया और आगे भी मदुरैवासी सेवा के लिए तत्पर हैं।
साध्वी श्री जी ने अत्यन्त प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की यह हमारे संघीय संस्कारों का ही उदाहरण है। बुधवार को साध्वीव्रंद के मदुरै तेरापंथ भवन में पधारने पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष जयंतीलाल जीरावला, उपाध्यक्ष धीरज पारख, मंत्री धीरज दुगड़, सहमंत्री गौतमचंद गोलेछा, मीडिया प्रभारी अशोक जीरावला, ते यु प अध्यक्ष संदीप बोकडिया, उपाध्यक्ष अभिनन्दन बागरेचा, मंत्री राजकुमार G नाहटा, सहमंत्री महावीर भंसाली,आदि सभा के कई वरिष्ठ भाइयों , बहिनों ने साध्वी श्री जी का भवन में स्वागत किया । विहार में मदुरै तेरापंथ सभा, युवक परिषद्, महिला मंडल की अच्छी उपस्थिति थी , साध्वी श्री जी ने मंगल पाठ दिया ।




