Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

सम्यगज्ञान प्रचारक मंडल जयपुर द्वारा द्विदिवसीय सम्यक साहित्य संगम रथ चेन्नई में    

सम्यगज्ञान प्रचारक मंडल जयपुर द्वारा द्विदिवसीय सम्यक साहित्य संगम रथ चेन्नई में    

चेन्नई : सम्यगज्ञान प्रचारक मंडल जयपुर द्वारा द्विदिवसीय सम्यक साहित्य संगम रथ मुनियप्पा रोड, किलपाक, चेन्नई में 19 व 20 अक्टूबर को रखा गया | जिसमें आगम साहित्य बाल साहित्य,प्रवचन कथा, कहानी,प्रेरक प्रसंग,इतिहास एवं जीवनोपयोगी साहित्य अर्द्ध मूल्य में उपलब्ध कराये गए |

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने बताया कि साहित्य संगम रथ देश के विभिन्न शहरों,उपनगरों,गाँवों में भ्रमण करते हुए स्टाल रुप में लगाया जा रहा है जिसका उद्देश्य साहित्य का प्रचार -प्रसार करना है एवं जन जन को धार्मिक साहित्य उपकरण उपलब्ध कराना है |

सम्यक साहित्य संगम रथ जोधपुर, जयपुर,सोजत रोड भीलवाड़ा सवाईमाधोपुर, आलनपुर ब्यावर,नंदूरबार मुम्बई,बीजापुर,बेंगलुरु आदि देश के अनेक शहरों,गावों कस्बों में होते हुए चेन्नई पहुंचा व चेन्नई में 19 व 20 अक्टूबर 2025 को साहित्य संगम रथ, मुनियप्पा रोड,किलपाक में रुका,जिसमें अनेक श्रदालुओं ने साहित्य पुस्तकों का अवलोकन किया व साहित्य आगम शास्त्र आदि का क्रय किया एवं संगम रथ में सामायिक उपकरण श्रावक श्राविका एवं बालकों को सामायिक उपकरण अर्ध मूल्य पर उपलब्ध कराये गए | आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने बताया कि सम्यक ज्ञान प्रचारक मण्डल,जयपुर के अंतर्गत श्री दिनेशजी जैन साहित्य संगम रथ का संचालन कर रहे हैं व चेन्नई से साहित्य संगम रथ हैदराबाद होते हुए देश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगा |

 सम्यक साहित्य संगम रथ में साहित्यिक पुस्तकों का आर नरेन्द्रजी कांकरिया व स्वाध्यायी एम रमेशजी कांकरिया ने अवलोकन व क्रय करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की व सेवा देने वाले गुरुभ्राता श्री दिनेशजी जैन के प्रति साधुवाद ज्ञापित किए |

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar