Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

श्रृंगार परिवार टी 20 सीजन दो का भव्य समापन

श्रृंगार परिवार टी 20 सीजन दो का भव्य समापन

JMC इंडियंस टीम बनी नई चैंपियन

चेन्नई 24.10.2021 :  शकुंतलादेवी पितलिया स्मृति मारूति बिल्डर, सहप्रायोजक उम्मेदसिंह बोकड़िया श्रृंगार परिवार टी 20 सीजन दो क्रिकेट टूर्नामेन्ट के फाइनल मैच में जे एम सी इंडियंस ने 916 वारियर्स को आठ विकेट से हराकर एसपीटी 20 सीजन 2 विजेता ट्राफी का खिताब अपने नाम किया।  टॉस हारने के बाद  ए एम जैन कॉलेज के हरे-भरे मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारियर्स टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन बनाकर JMC के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। सावधानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए JMC इंडियंस ने मौसम के व्यवधान के समय तक 15.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए थे।

बारिश के न रुकने की स्थिति में अंततः अम्पायरों द्वारा पिच को आगे के खेल हेतु अयोग्य घोषित किया गया एवं डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार घटे हुए लक्ष्य के आधार पर JMC इंडियंस को विजेता घोषित किया गया। विनय छल्लानी को मैन ऑफ द मैच व नितेश परमार को स्पेशल परफ़ॉर्मर घोषित किया गया। फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित शानदार समापन समारोह में टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक मारुति बिल्डर से विनोद पितलिया व आयोजकों ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।सुयश सेठिया को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा प्रसन्न खींवसरा व लक्षित गेलड़ा को क्रमशः श्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज घोषित किया गया।

नितेश परमार को श्रेष्ठ विकेटकीपर का खिताब मिला। विशेष प्रदर्शन वाले समस्त खिलाड़ियों का विशेष ट्रॉफी तथा अन्य खिलाड़ियों का मेमेंटो से सम्मान किया गया। गी एस ई एम (GSEM) टीम के कुशल प्रबंध कौशल से टूर्नामेंट अपने पिछले संस्करण की भांति अत्यंत पैशेवर व व्यवस्थित रूप से सम्पादित हुआ। GSEM टीम तथा विशेष व्यवस्था सहयोगी रहे सभी श्रृंगार परिवार कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रायोजक, टीम मालिक, शृंगार परिवार के पुरुष व महिला सदस्यों सहित अनेक दर्शक उपस्थित थे। भोजन व्यवस्था के लिए नरेंद्र भंडारी तथा फाइनल मैच में कॉमेंट्री के लिए मुकेश मूथा के प्रति आभार ज्ञापित किया गया। पूरे टूर्नामेंट की योजना तथा क्रियान्वयन में संजय भंसाली व कुणाल भंडारी का महत्त्वपूर्ण सहयोग रहा।

टूर्नामेंट के संबंध में खिलाड़ियों, टीम मालिकों तथा दर्शकों की ओर से सराहनीय प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। समापन समारोह का संचालन टूर्नामेंट निदेशक संजय भंसाली ने तथा धन्यवाद ज्ञापन मंत्री गुलाब गुलगुलिया ने किया। मुख्य प्रायोजक, सहप्रायोजक सहित टीम मालिकों तथा अतिरिक्त प्रायोजकों का मेमेंटो के द्वारा सम्मान किया गया। यह जानकारी राजेन्द्र भंडारी ने दी।
           

स्वरुप चन्द दाँती
प्रचार प्रसार प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar