Share This Post

Featured News / Khabar

श्री एस एस जैन संस्कार मंच चेन्नई ने 20 साल पूरे किए

Yah news jarur lagayen

श्री अखिल भारतीय जैन संस्कार मंच फाउंडेशन की प्रथम शाखा श्री एस एस जैन संस्कार मंच चेन्नई ने 20 साल पूरे कर 21 वे साल में पर्दापण किया। पूज्य गुरुदेव सिद्धार्थमुनी “सिद्धराज” द्वारा प्रेरित श्री अखिल भारतीय जैन संस्कार मंच फाउंडेशन सम्पूर्ण भारत मे समाज-कार्य,दान-पुण्य,गौ सेवा,मानव सेवा से जिनशासन की प्रभावना कर रहा है। इस वर्ष स्थापना दिन सामयिक दिवस के रूप में मनाया गया। जिस में पूरे भारत में भक्तों में सामयिक कर अपनी शुभकामनाएँ दी।

शाम को विशेष कार्यक्रम का आयोजन ज़ूम के माध्यम से किया गया। जिस में भारतवर्ष के कर्मठ कार्यकर्ताओं को संस्कार अवार्ड से समानित किया गया। चेन्नई से मंच के उपाध्यक्ष प्रवीण नाहर को संस्कार शिक्षा एवं मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण चोरडिया को संस्कार रत्न से नवाजा गया।

जयेश लूंकड़ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष को संस्कार सेवा, जैन संस्कार मंच, जोधपुर को कोरोना महामारी के लोकडॉन के दौरान 19,538 फ़ूड पैकेट वितरण के उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्कार भूषण से समानित किया गया। सूरत, भिलवाड़ा, कोटा, पालघर, भिवंडी, मालेगांव के कार्यकर्तों को अवार्ड से समानित किया गया। इस विशेष कार्यकम का पूरा संचालन मंच के राष्ट्रीय महामंत्री मंगलचंद खारीवाल, चेन्नई एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जयेश लूंकड़ द्वारा किया गया।

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशनलाल लोढा ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की। मंच के मार्गदर्शक अजय दुगड़, देवीलाल वडाला और चेन्नई मंच के अध्यक्ष पंकज कोठारी ने मंच की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। गुरुदेव के उद्धबोधन में संस्कार का महत्व बताया। अंत में महामांगलिक से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar