वीर लोकाशाह व जैन दिवाकर चोथमलजी महाराज की जन्म जयन्ती भी मनायी गई
Sagevaani.com /चेन्नई :– श्री एस .एस .जैन संघ माम्बलम-टी.नगर चेन्नई के तत्वावधान व चातुर्मासार्थ विराजित स्वर्ण संयम आराधक पूज्य श्री वीरेन्द्रमुनीजी म.सा. के पावन सान्निध्य में धर्म प्राण वीर लोकशाह व जैन दिवाकर चोथमलजी महाराज की जन्म जयन्ती तप-त्याग सामायिक एवं वृद्धाश्रम में अन्नदानं के रूप में समायोजित की गई। मुनिश्री वीरेंद्रमुनि महाराज ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृतित्त्व पर विस्तार पूर्वक बताया। संघ मंत्री महेन्द्र कुमार गादिया ने आगंतुक सभी दर्शनार्थियों का श्री संघ की तरफ से स्वागत भाव अभिनंदन किया।
संघ अध्यक्ष श्रावक डॉ. एम.उत्तमचन्द गोठी ने दोनों महापुरुषों का गुणानुवाद करते हुए वर्ष 2023 के आदर्श एवं यशस्वी अनेक उपलब्धि युक्त चातुर्मास की झलकियां बताते हुए मुनिश्री के प्रति माम्बलम श्री संघ की तरफ से कृतज्ञता ज्ञापित की। श्री एस. एस. जैन महिला मंडल टी.नगर, सुभद्रा बाघमार , हिमांशु भटेवरा,मदनलाल गुंदेचा ने भी अपनी अभिव्यक्ति प्रेषित की।
मुनिश्री जिन शासन प्रभावक पद द्वारा अलंकृत
मुनिश्री के सान्निध्य में चातुर्मास काल मे अभूतपूर्व जिन शासन की प्रभावना हेतु मुनिश्री को माम्बलम संघ की तरफ से जिन शासन प्रभावक पद से अलंकृत किया गया।
श्रावक के 12 व्रत, तप-त्याग करने वालों का सम्मान
इस मौके पर सम्पूर्ण चातुर्मास काल के दरम्यान विशेष धर्म आराधना जैसे श्रावक व्रत,चातुर्मास काल मे 27 संकल्प, आठ दिवस आठ संकल्प, 14 नियम, सम्पूर्ण उत्तराध्ययन सूत्र,सुख-विपाक सूत्र, अनुत्तरोववाई सूत्र, उववाई सूत्र, प्रतिक्रमण सूत्र, पुच्चीसुणं, मेरी भावना, दशवेकालिक सूत्र कंठस्थ करने वालों तथा 10 श्राविकाओं द्वारा पूरे 12 व्रत एवं अन्य 5 श्रावक श्राविकावों द्वारा 11 एवं इससे कम व्रत ग्रहण करने के लिए एवं साथ ही 22 वर्षों से वर्षीतप आदि दीर्घ तपस्चर्या करने वाले कुल 327 श्रावक श्राविकाओं का माला, पचरंगी जैन चिन्नम व अभिनंदन पत्र द्वारा सम्मान किया।
चातुर्मास काल मे श्रम साध्य सेवाएं देने वाले 60 से भी अधिक कार्यकर्त्तावों, महिला मंडल संयोजिका श्राविका राजकुमारी गादिया,श्राविका नंदा बाई छाजेड़, भोजन व्यवस्था संयोजक, श्रावक विनोद गादिया सह संयोजक श्रावक अशोक नाहटा, गोचरी सेवा संयोजक श्रावक आशीष मोदी, राजेश चोपड़ा, प्रमेश चौधरी, राकेश खाबिया, मुकेश-दीपक यु सेठिया, विहार सेवा टीम, महिला मंडल आदि श्रम साध्य सेवाएँ देने वालों का स्वागत भी श्री संघ की तरफ से किया गया।
मुनिश्री का प्रथम विहार 29 नवम्बर को
मुनिश्री दिनाँक 29 नवम्बर बुधवार को प्रातः 7.30 बजे माम्बलम स्थानक से विहार कर श्री मरूधर केसरी जैन वैयावच्च सेन्टर, गोठी टावर, सारंगपानी स्ट्रीट पधारेंगे।
डॉ. एम.उत्तमचन्द गोठी
संघ अध्यक्ष
T.Nagar Chennai-17




