आज परम श्रद्धेय उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री पीयूष मुनि जी महाराज आदि ठाणा एवं प्रतिभा पुंज गुरूणी श्री अनीता जी महाराज आदि ठाणा के पावन सान्निध्य में शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के उपलक्ष्य में भगवान शांति नाथ कथा एवं वृहत् शान्ति पाठ का आयोजन जैन स्थानक गुड़ मंडी में किया गया।
अठाई तप सम्पन्न होने पर तपस्वनी रिद्धिमा जैन को फोर एस परिवार और एस एस जैन सभा रजि जालंधर द्वारा सम्मानित कर तपाभिनंदन किया गया। हार्दिक सुख साता पूछते हुए उनके तप का अनुमोदन करते हैं।








