Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

ललित आंचलिया बने तमिलनाडु अणुव्रत समिति के अध्यक्ष

ललित आंचलिया बने तमिलनाडु अणुव्रत समिति के अध्यक्ष

साध्वी अणिमाश्री का मिला पावन पाथेय

आचार्य श्री तुलसी का मानव को मानव बनाने की महान देन है – अणुव्रत। अणुव्रत एक असाम्प्रदायिक धर्म हैं। उसके छोटे छोटे नियमों को अपना कर व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकता है – उपरोक्त विचार नवनिर्वाचित तमिलनाडु अणुव्रत समिति के अध्यक्ष के साथ सदस्यों के दर्शन करने पर साध्वी अणिमाश्री ने कहें।

साध्वीश्री ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित आंचलिया एक उत्साही युवा कार्यकर्ता है। वह अपने साथ एक अच्छी टीम का निर्माण कर तमिलनाडु के जन मानस में अणुव्रत के साथ जीवन विज्ञान को साथ में जोड कर प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा संघ सेवा में योगभूत बने। इससे पुर्व तमिलनाडु अणुव्रत समिति चेन्नई की साधारण सदन तेरापंथ भवन, साहुकारपेट में हुई। मंगलाचरण श्रीमती मिलन चौपडा, गुणवंती खांटेड़, मंजु गेलड़ा ने किया। लोगस्स ध्यान के बाद अध्यक्ष श्री सुरेश बोहरा ने परम् पुज्य गुरूदेव एवं चारित्र आत्माओं को वन्दन करते हुए अपने कार्यकाल में स्वयं अपने या अपनी टीम की तरफ से किसी तरह की जान-अनजान में हुई अवज्ञा-आसातना के लिए क्षमा याचना की।

उसी तरह अपनी कार्यकारणी सदस्यों से अपने कार्यकाल में मिले अतुलनीय सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। सहमंत्री अरिहंत बोथरा ने अध्यक्षीय प्रतिवेदन का वाचन किया। मंत्री श्री जितेन्द्र समदडिया ने मंत्री प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष श्री पंकज चौपड़ा ने आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया। साधारण सदन द्वारा ध्वनी मत से प्रतिवेदन पारित करने के बाद आगे की कार्यवाही के लिए निर्वाचन अधिकारी श्रीमान् सम्पतराज चोरडिया को सदन सौपा। निर्वाचन अधिकारी ने भगवान महावीर एवं उनकी श्रमण परम्परा को वन्दन कर नमस्कार महामंत्र का स्मरण किया। उन्होनें आगे की कार्यवाही चलाते हुए कहा कि आगामी कार्यकाल के लिए निश्चित समयावधि में अध्यक्ष पद हेतु मात्र एक नामाकंन प्राप्त हुआ।

नामाकंन वैध होने के साथ श्री ललित आंचलिया को सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष घोषित कर मनोनयन पत्र सौंपा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री ललित आंचलिया ने सदन के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्होनें विश्वास दिलाया कि तेरापंथ समाज के साथ मिल-जुल कर गणाधिपती पुज्य गुरूदेव तुलसी के महान् अवदान अणुव्रत को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करूगां।
 

तेरापंथ सभा मंत्री गजेन्द्र खांटेड़, तेयुप अध्यक्ष मुकेश नवलखा, महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा हिरण, टीपीएफ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री डॉ कमलेश नाहर, राकेश खटेड़, साहूकारपेट ट्रस्ट बोर्ड से मंगलचन्द डुंगरवाल एवं समाज की संघीय संस्थाओं के साथ सम्पुर्ण श्रावक समाज द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान कर उनके निर्देशन में हर कार्य में सलग्न बनकर सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री जितेन्द्र समदडिया ने किया।
           

स्वरुप चन्द दाँती
प्रचार प्रसार प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar