Share This Post

Featured News / Featured Slider / ज्ञान वाणी

रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान शिविर का आयोजन

आमेट में 66 यूनिट रक्तदान श्री गुरु अम्बेश सौभाग्य युवा मंडल के तत्वाधान में मेवाड़ भास्कर उपप्रवर्तक मेवाड़ युवा शिरोमणि पूज्य गुरूदेव श्री कोमल मुनिजी म.सा. ‘करूणाकर’ के 44वें अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर श्री गुरु अम्बेश सौभाग्य युवा मंडल आमेट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl गुरुमाता श्री जयमाला जी म.सा. “जीजी” साध्वी रत्ना श्री आनंद प्रभा जी म. सा. साध्वी श्री चंदन बालाजी म.सा. साध्वी रत्ना श्री डॉक्टर चंद्रप्रभा जी म.सा. साध्वी श्री विनीत रुपप्रज्ञा जी म.सा. साध्वी रत्ना श्री सुरभि जी म. सा. आदि ठाणा 6 के सानिध्य में श्रीमान स्वर्गीय सोहनलाल जी वह श्रीमती स्वर्गीय कंचन देवी जी सूर्या व सुपुत्र स्वर्गीय श्री सम्पत कुमार जी सूर्या की पुण्य स्मृति दिवस पर श्रीमान सुरेंद्र कुमार जी सुशील कुमार जी सूर्या परिवार आमेट के आर्थिक सौजन्य से अम्बेश नवयुवक मंडल आमेट के तत्वावधान में महावीर भवन हॉस्पिटल के सामने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl

जिसमें सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी के प्रतिमा के सम्मुख साध्वी रत्ना श्री आनंद प्रभा जी म. सा. साध्वी, साध्वी रत्ना श्री डॉक्टर चंद्रप्रभा जी म.सा.ने मंगलिक देकर शुभारंभ कियाl इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष यशवंत चोरड़िया, निर्मल गेलडा, मनोहर पितलिया, प्रवीण ओस्तवाल मूर्ति पूजक श्री संघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सूर्या व संघ संरक्षण धर्मेश कोठारी, राकेश हिरण, नरेंद्र बडोला, नानालाल कोठारी, महावीर कोठारी, अमित सूर्या जैन युवा ग्रुप अध्यक्ष दीपक कोठारी, मंत्री राजेश पितलिया, महावीर हिरण, नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता रमन कंसारा, सुनील गांधी, मुकेश चपलोत, ज्ञानेश्वर मेहता, संजय बोहरा, मुस्लिम महासभा के जाफर शरीफ, भंवरलाल सरणोत, पारसमल बाबेल, सुशील सूर्या, सुरेश डांगी, दिनेश सरणोत, जितेंद्र कोठारी, दिलीप सिरोया,दिनेश बाबेल,अंकित सूर्या, अनमोल सरणोत, नरेश संचेती, सुरेश दक, उदय सिंह पंवार, उपस्थित रहेl

तत्पश्चात रक्तदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें पवन मेहता, दिनेश बाबेल, दिलीप सिरोया राहुल दक, अरिहंत दक, हितेश सिरोया, प्रकाश बडोला, कैलाश खाब्या ने रक्तदान प्रक्रिया में सहयोग करते हुए स्वेच्छीक रक्तदान में 66 यूनिट रक्तदान हुआ जिसमें प्रेक्षा संचेती ने प्रथम बार अपनी माताजी ममता संचेती संग रक्तदान कियाl वह प्रथम बार रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया वह आर्थिक सौजन्यकता सूर्या परिवार का ग्रुप की ओर से अभिनंदन किया गयाl इस पूरे कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी वह मेडिकल टीम का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ मेडिकल टीम व रेड क्रॉस सोसाइटी के निम्न सदस्यों की उपस्थिति रहीl रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सी पी व्यास, संयुक्त सचिव दीपचंद गांडरी, मानद सचिव ब्रजराज लाल कुमावत,गोपाल लाल सरगरा, सुरेंद्र शेखावत मेडिकल टीम से स्तुति ब्लड बैंक देवगढ़ का सहयोग प्राप्त हुआl

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar