22अगस्त बड़ा महुआ गुरू के किये गये उपकारो को भुलाये से भी भुल नही पायेगे शीतल संप्रदाय पंडित रत्न रविंद्र मुनि महाराज ने मेवाड़ केसरी प्रवर्तक मोहनलाल जी महाराज के पुण्य स्मृति समारोहों मे गुणगान करते हुये कहांकि कि छोटे से गांव आटोली मे ब्राम्हण कुल मे जन्म लेकर जैन संत बनकर जैन समाज को एकसूत्र में बांधकर अहिंसा का मार्ग दिखाया ! जीवन मे असहनीय पीड़ाओं होने के बाबजूद अंत समय तक भगवान महावीर के सिद्धांतों भक्तोजनों को बता रहें ! संत समुदाय मे श्रमण संघ के प्रवर्तक पद को सुशोभित करते हुये मेवाड़ केसरी के पद से नवाजे गये ! उनके जितने गुणगान करे वह कम है ! जैन समाज मे किये गये उपकार संसार मे युगयुगान्तर तक सदैव अमर रहेंगे ! आज मेवाड़ मे ऐसा संत होना दुलर्भ ! सम्पूर्ण पुण्य स्मृति समारोहों के लाभार्थी अशोक कुमार ऋषभ कुमार नगांवत ने बताया कि मेवाड़ केसरी मोहनलाल जी महाराज 35 स्मृति दिवस समारोहों की मुख्य अतिर्थी राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री रामलाल जाट शाहपुरा नगरपालिका चेयमैन रघुनंदन सोनी बनेड़ा दरबार गोपाल सिंह आदि के साथ जैन समाज लक्ष्मणसिंह बाबेल, सौरभ बूलिया, मूलचन्द डांगी, अशोक सुराणा रामनाथ गुर्जर, गोपालसिंह बापना, बालूलाल बाबेल, लादूसिंह बोहरा, भूपेन्द्रसिंह पगांरिया, कैलाशचन्द बड़ोला, कोमलसिंह नाहर, मंगलसिंह बगाणी, अंजिल गुर्जर आदि गणमान्य अतिर्थियो ने स्मृति दिवस मोहनलाल जी महाराज श्रध्दासुमन अप्रित किये !
प्रवक्ता सुनिल चपलोत ने बताया कि इसदौरान भीलवाड़ा, उदयपुर, चितौड़गढ़, जयपुर, इन्दौर मैसूर शाहपुरा आदि अनैक क्षैत्रो से श्रद्धालुओं के साथ बड़ामहुआ आदि के हजोंरो भक्तोजनों उपस्थित मे राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने शाहपुरा और बनेड़ा में जैन समाज के परमार्थ के लिये भूमि आवंटन दिलाने की घोषणा की गई और सभी अतिर्थियो का ऋषभ महाविद्यालय बड़ा महुआ मैसूर के अशोक नगांवत ने अतिर्थी सत्कार करते हुये सभी का स्वागत किया !
मीडिया प्रवक्ता सुनिल चपलोत
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ बड़ा महुआ -भीलवाड़ा





