शाकाहार दिलाये छात्रवृति
ब्यावर एसोसिएशन ट्रस्ट के अन्तर्गत हर वर्ष के भांति इस वर्ष मैं भी 18 वी बार चेन्नै तमिलनाडू मैं छटी कक्षा से 12 वी कक्षा तक के विद्यार्थीयों को ब्यावर एसोसिएशन ट्रस्ट की और से छात्रवृति दी गई!
सर्व प्रथम अध्यक्ष श्री राजकुमार कोठारी ने सभी दान दाताओं को धन्यवाद देते हुए सभी का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया कि सभी अभिभावको ने ट्रस्ट को सेवा का अवसर दिया है!
चेयरमैन श्री फूल चंद जी नाहर ने बताया की छात्रवृति कि प्रक्रिया अप्रैल माह से शुरू होती है और एक टीम जैसे सभी ब्यावर एवं BYA के सदस्य भाग लेते है और अपना सहयोग देते है!
संस्था के नियम अनुसार इस वर्ष भी करीब 400 शाकाहार बच्चों को 15 लाख की छात्रवृत्ति दी जा रही है सभी चेक स्कूल नाम से विद्यार्थियों के पत्र के साथ दिए जा रहे है! ऐसी जानकारी मंच संचालन करते हुए महामंत्री अजय नाहर ने बताया !
जीवन का सारांश लक्ष्य कैसे तय करना और कैसे जिवन पथ पर अग्रसर होना यह सब वाक्य समारोह के मुख्य अतिथि श्री राजेश जी चंदन ने कहे! उन्होंने कार्यकर्ताओं की भी प्रसंशा की! श्री राजेश जी चंदन का परिचय नितिन अभय लोढा ने दिया!
विशिष्ट अतिथि श्री अनिल सेठ ने सभी को नए संसद की बधाई और वीर सावरकर के जन्म दिवस को याद दिलाते हुए कैसे विद्यार्थियों की देश निर्माण मैं भूमिका होती है वह बताया! श्री विकास सुराना विद्यासागर समुह के चेयरमैन भी विशिष्ट अतिथि रहे उन्होंने अपने युवाओं को जागरण और प्रक्षिकशन के नए आयाम को कैसे पहुँचे वह बताया!कार्यक्रम मैं इस बार प्रकाश जी प्रवीण जी लालवानी की और से 5 लैपटॉप भी उनकी प्रतिभा अनुसार चयन कर दिए गए!
श्री दीप चंद जी लूनीया (पपुसा), श्री मोहन लाल जी बजाज, श्री प्रवीण जी टाटिया श्री सुगाल चंद सिंघवी श्री गौतम चंद कांक्रीया, श्री मंगल चंद तातेड, श्री शिखर चंद बेताला के अलावा ब्यावर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सुभाष चंद जी रांका, श्री c r जैन, श्री m g बोहरा, श्री पुखराज गुलेचा, श्री रिखब चंद जी बोहरा, श्री प्रेम चंद बोकडिया, श्री मोतीलाल जी नाहटा संस्था के उपाध्यक्ष श्री अजित जी गोठी, श्री सुरेश जी लुनावत, श्री देवीलाल जी रांका, श्री गौतम जी बोहरा, सह सचिव गजेंद्र सेठिया, कोषाध्यक्ष श्री राजेश बोहरा, BYA अध्यक्ष श्री राकेश नाहर सचिव श्रेणीक बोथरा, श्री प्रकाश जी बोहरा श्री महावीर सिंघवी, श्री मनोहर मल लोढा, श्री अरुण राठौर, श्री नीलम लोढा, श्री राजेश डूंगरवाल,श्री हुक्म चंद कोठारी, श्री वरुण जैन, श्री राजेन्द्र अनिल बोकड़िया, श्री प्रकाश जी भंडारी, श्री महावीर जी भंडारी, दर्शन नाहर प्रयास सेठिया विकास कोठारी पवनेश खींचा, ब्यावर और BYA के साथी सदस्य मरीना बीच के सदस्य रूपल राठौड़ रेखा नाहर एवं अनेकों गणमान्य व्यक्तियों द्वारा चैक वितरण कराया गया।
विशेष रूप से ज्ञान सूर्य, ज्ञान स्थमब, ज्ञान पूंज, ज्ञान ज्योति के दान दाताओं का सह चेयरमैन श्री महावीर पारख ने धन्यबाद दिया और सभी को राष्ट्रगान पश्चात नमकीन मिठाई एवं छाछ वितरित की गई।



