ग्रेटर चेन्नई महानगर पालिका, एक्ष्नोरा इंटरनेशनल, राजस्थान पत्रिका का संयुक्त आयोजन प्रदूषण मुक्त पोंगल संदेश का आयोजन आज श्री आर के एम शारदा विद्यालय मार्डन हायर सेकंडरी स्कूल उस्मान रोड टी नगर में आयोजन किया गया। तमिलनाडु का पारंपरिक त्योहार आगामी 14 को मनाया जायगाl इस चार दिवसीय पोंगल फेस्टिवल के पहले दिन बोगी पोंगल मनाया जाता हैl इस दिन सुबह पुरानी वस्तु जलाने की परम्परा हे लेकिन धीरे धीरे इसमें बदलाव होता आया और वर्तमान में प्लास्टिक, टायर, आदि वस्तुएं भी जलाने लगेl
प्लास्टिक और टायर जलाने से वातावरण प्रदूषित होता हैl जिसका असर आमजन के स्वास्थ्य पर भी पड रहा हैंl इस कड़ी में प्रदूषण मुक्त बोगी के संदेश को लेकर कई स्कूललो में इसकी विस्तार से जानकारी देने का आयोजन 5 दिन तक चलेगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ श्रीनिवासन हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर ग्रेटर चेन्नई महानगर पालिका ने विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दीl
एक्ष्नोरा नॉर्थ सचिव फतेराज जैन ने टायर एवं प्लास्टिक जलाने से पर्यावरण प्रदूषण एवं पक्षियों को होने वाले नुकसान के बारे में बतायl विद्यार्थियों से कहा कि फालतू सामान जलाने के बजाय किसी जरूरत मंद को दे। विद्यार्थियों को कहा कि वे अपने माता पिता एवं रिस्तेदार को भी इस प्रकार होने वाले नुकसान के बारे में बताl इस अभियान में करीबन 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं प्रदूषण मुक्त पोंगल मनाने का निर्णय लियl इस मौके पर स्कूल की सभी अध्यापिका, इंद्रा देवी, प्रेमकुमार, गोविंदराज, दीपक, एवं कई अधिकारियों ने भाग लिया स्कूल की प्रदान अध्यापिका शांति ने सभी का समान किया।



