Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

चेन्नई बुक फेयर में अणुव्रत समिति बुक स्टाल का हुआ उद्घाटन

चेन्नई बुक फेयर में अणुव्रत समिति बुक स्टाल का हुआ उद्घाटन

Sagevaani.com /चेन्नई : अणुव्रत समिति, चेन्नई एवं जैन विश्व भारती द्वारा प्रकाशित अणुव्रत एवं मानवीय मूल्यों से सम्बंधित साहित्यों की प्रदर्शनी और बिक्री केंद्र का अणुव्रत समिति, चेन्नई द्वारा चेन्नई बुक फेयर में बुक स्टाल लगाया गया।

  नमस्कार महामंत्र व अन्य मंत्रोच्चार के साथ विशिष्ट अतिथि तमिलनाडु अल्पसंख्यक आयोग सदस्य श्री प्यारेलाल पितलिया, नल्ली कुपुस्वामी एवं विशिष्ट जनों की उपस्थित में फिता खोल कर स्टाल का शुभारम्भ हुआ। श्री महेन्द्रकुमार वडेरा प्रथम क्रेता बने। 917 बुक स्टाल में एक मात्र जैन समाज अणुव्रत समिति द्वारा इस स्टाल में हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल भाषा में जीवनोपयोगी पुस्तकों के साथ आगामों का प्रर्दशन किया गया।

इस अवसर पर जैन विश्व भारती अध्यक्ष श्री अमरचन्द लूंकड़, अणुविभा उपाध्यक्ष श्रीमती माला कातरेला, अणुव्रतसेवी श्री सम्पतराज चोरड़िया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री ललित आंचलिया, मंत्री स्वरूप चन्द दाँती, सहमंत्री अशोक छल्लाणी, संगठन मंत्री कुशल बांठिया, तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्री उगमराज सांड, श्री तनसुख नाहर, साहित्य प्रबंधक श्री विजयराज आंचलिया, श्री गौतमचन्द सेठिया, श्री संतोष कातरेला, श्री उमरावसिंह सेठिया, महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती लता पारख, मंत्री श्रीमती हेमलता नाहर, श्रीमती सुभद्रा लुणावत, श्रीमती उषा आंचलिया एवं अनेकों गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। 21 जनवरी तक चलने वाले द बुकसेलर एण्ड पब्लिशर ऐसोसिएशन ऑफ साउथ इण्डिया द्वारा वाई एम सी ए कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन ग्राऊण्ड, नन्दनम् में चेन्नई बुक फेयर के प्रथम दिन अनेकों व्यक्तियों ने स्टाल पर आकर पुस्तकों को खरीदा।

समाचार सम्प्रेषक : स्वरूप चन्द दाँती

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar