Share This Post

Featured News / Featured Slider / ज्ञान वाणी

पुरुषार्थ और सौभाग्य का समवाय है साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा – साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा

पुरुषार्थ और सौभाग्य का समवाय है साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा – साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा

ट्रिप्लीकेन, चेन्नई 20.05.2022 : साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा के सान्निध्य में एवं जैन श्वेतांबर तेरापंथ ट्रस्ट, ट्रिप्लीकेन के तत्वावधान में नवनियुक्त साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुतविभाजी के वर्धापना समारोह का तेरापंथ सभा भवन में आयोजन किया गया। उल्लासमय मंगल वातावरण में “साध्वी प्रमुखा प्रणौमि” भावना से साध्वीवृंद के मंगलाचरण द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा ने कहा तेरापंथ धर्म संघ में पुण्यपुंज आचार्य पद पर पटासीन आचार्य पुण्यशाली होते हैं। साध्वी प्रमुखा का पद भी संघ में तेजस्वी होता है। शासन माता के दीर्घकालीन सान्निध्य के अनुभवों से आप्लावित साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभाजी हमें धर्मसंघ को मिली। 9वें पद पर साध्वी प्रमुखा की नियुक्ति भी सौभाग्य की बात है। हम उनकी अभ्यर्थना करते हैं।

साध्वीश्री ने कहा साध्वीप्रमुखाजी का जीवन प्रारंभ से ही निर्लिप्त रहा है। उनका वर्चस्व भी बेजोड़ रहा है।आचार्य श्री तुलसी द्वारा प्रदत्त समण दीक्षा की प्रथम पंक्ति में मुमुक्षु सविता से समणी स्मितप्रज्ञा बनी। साध्वी दीक्षा से संयम पर्याय में विश्रुत विभा स्वनाम धन्य बन गया। तीन आचार्यों की असीम कृपा से वे सदैव गतिमान रही। प्रशासन कौशल भी उनका मनहारी रहा है। सौभाग्य और पुरुषार्थ का उनके जीवन में समवाय था। उनके जीवन के साथ जुड़े अपने प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा उन्होंने सदैव अध्यात्म की ओर बढ़ने की सभी को प्रेरणा दी। उनका उदारमना व्यक्तित्व हर मन को आकर्षिण करने वाला है। उनकी गुरु निष्ठा, कार्य कौशल, समय प्रबंधन ने हमेशा उन्हें नई ऊंचाइयां प्रदान की है। गुरु का अखंड विश्वास प्राप्त हुआ। हम आभारी है आचार्य महाश्रमणजी के जिन्होंने प्रबुद्ध, अनुभवी, प्रवीण साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी को उपहार में संघ को दिया है।

साध्वी सिद्धियशा, साध्वी डॉ राजुलप्रभा, साध्वी डॉ चैतन्यप्रभा ने साध्वीप्रमुखा के सन्निधि में बिताए सुखद अतीत के अनुभवों की प्रस्तुति देते हुए शुभ भविष्य की मंगल कामना की। मुमुक्षु कोमल, तेरापंथ सभा अध्यक्ष प्यारेलाल पितलिया, तेयुप अध्यक्ष मुकेश नवलखा, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष राकेश खटेड, महिला मंडल अध्यक्षा पुष्पा हिरण, अभातेममं सदस्या माला कातरेला, अभातेयुप कोषाध्यक्ष भरत मरलेचा, उपासक स्वरूप चन्द दांँती, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष मंजू गेलड़ा, तेरापंथ ट्रस्ट ट्रिप्लीकेन अध्यक्ष सुरेश संचेती, गौतमचन्द जे सेठिया, तेरापंथ महिला मंडल मंत्री रीमा सिंघवी, टीपीएफ दक्षिणांचल संयोजक दिनेश धोखा ने श्रद्धासिक्त विचार व्यक्त किए। तेयुप ने सामुहिक गीत, महिला मंडल ने विभिन्न राग रागिनियों में पैरोडी एवं ज्ञानशाला ने कठपुतली शो के द्वारा साध्वी प्रमुखा का वेलकम किया। साध्वीवृंद ने अभ्यर्थना गीत का संगान किया। वर्धापना कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी डॉ शौर्यप्रभा ने किया। कार्यक्रम में अनेकों क्षेत्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

            स्वरुप चन्द दाँती
प्रचार प्रसार प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar