Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

धर्म सभा का आयोजन

धर्म सभा का आयोजन

आज परम श्रद्धेय श्रमण संघीय प्रथम पट्टधर आचार्य सम्राट पूज्य श्री आत्मा राम जी महाराज के पौत्र शिष्य एवं वाचना आचार्य वरिष्ठ उपाध्याय श्री मनोहर मुनि जी महाराज के सुशिष्य रत्न भारत संत गौरव उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री पीयूष मुनि जी महाराज आदि ठाणा एवं आगम ज्ञाता प्रबल पुरुषार्थी महासाध्वी श्री राजेश्वरी जी महाराज की सुशिष्या सरलमना तपोनिधि मौनसाधिका अनथक पराक्रमी श्री सुलक्षणा जी महाराज की सुशिष्या प्रतिभा पुंज गुरूणी श्री अनीता जी महाराज आदि ठाणा के पावन सान्निध्य में धर्म सभा का आयोजन जैन स्थानक गुड़ मंडी जालंधर में किया गया।

सर्वप्रथम मंगलाचरण से सभा का शुभारंभ सेवा भावी श्री अभिनव मुनि जी महाराज ने किया। ओजस्वी वक्ता श्री संयमेश मुनि जी महाराज ने सामायिक के बत्तीस दोषों पर अपने भाव रखे।। उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री पीयूष मुनि जी महाराज ने सारगर्भित पावन प्रवचन फ़रमाया।

मंच संचालन जैन सभा मंत्री मुस्कान जैन ने किया। श्री चंदनबाला जैन युवती मंडल हेबोवाल लुधियाना विशेष रूप से गुरु चरणों में उपस्थित हुए प्रधान श्रीमती इंदु बाला जैन लुधियाना को महिला संघ जालंधर पूर्व प्रधान श्रीमती माला जैन एवं श्रीमती सविता जैन धर्म पत्नी श्री सतपाल जैन प्रधान जैन सभा द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एस जैन सभा रजि जालंधर प्रधान सतपाल जैन, धार्मिक कमेटी चेयरमैन अमित जैन, मंत्री नीरज जैन, कोषाध्यक्ष सुमत प्रकाश जैन धागे वाले, जलपान प्रमुख सुरेंद्र जैन, ऐजकेशनल सोसायटी चेयरमैन अरूण जैन कसूर वाले, महामंत्री अजय जैन, हेल्पिंग फंड कमेटी चेयरमैन राहुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य नरेश जैन टांडे वाले, अनूप जैन इत्यादि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar