Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

दुर्ग के जय आनंद मधुकर रतन भवन में चातुर्मास समापन संपन्न हुआ

दुर्ग के जय आनंद मधुकर रतन भवन में चातुर्मास समापन संपन्न हुआ

दुर्ग /जय आनंद मधुकर रतन भवन बांदा तालाब दुर्ग में आज चातुर्मास समापन संपन्न हुआ। चातुर्मास काल के दौरान विभिन्न तप आराधकों के सम्मान में बांधा तालाब परिसर में भक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया गया था। जिसमें अंचल के ख्याति नाम कलाकार जीतू पारख ने भक्ति गीत ओ से शानदार समा बांधा कल देर रात तक लोगों ने भक्ति संगीत का आनंद लिया।

चातुर्मास के समापन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले सदस्यों का सम्मान

जय आनंद मधुकर रतन भवन में चातुर्मास के दौरानउत्कृष्ट सेवा देने वाले सदस्यों का श्रमण संघ दुर्ग की ओर से अभिनंदन किया गया। जिसमें भोजनशाला में पूरे 4 महीने निस्वार्थ भाव से अतिथि सत्कार करने वाले श्री नेमीचंद चोपड़ा चंद्रशेखर पारख नीलम बाफना तथा साधु संतों के आहार सेवा के उत्कृष्ट संपादन के लिए श्री नितिन संचेती एवं सौरभ रतन बोहरा को श्रमण संघ परिवार ने सम्मानित किया।

इसी तरह इस चातुर्मास के दौरान भारत के विभिन्न क्षेत्रों से गुरु भक्तों का आवागमन बना रहता था अतिथि सत्कार की सेवा के लिए श्री गेंद लाल जी को श्रमण संघ दुर्ग ने सम्मानित किया।

अपने अध्यक्ष उद्बोधन में संघ के अध्यक्ष निर्मल बाफना ने कहा इस चातुर्मास में सरमन संग परिवार के सभी वर्ग के लोगों के सहयोग के कारण ही यह चातुर्मास एक अद्भुभुत चातुर्मास के रूप में जाना गया। सामूहिक प्रयास से ही ऐसे बड़े आयोजन सफल होते हैं। श्रमण संघ के मंत्री टीकम छाजेड़ ने कहा जब से मैंने मंत्री पद का कार्यकाल संभाला है। समाज के वरिष्ठ, युवा समुदाय, महिला मंडल का भरपूर सहयोग मिला है। उसी सहयोग के कारण इस चातुर्मास की खुशबू पूरे भारतवर्ष में फैली है। यह चार माह जप तप त्याग तपस्या के के अनुष्ठान से परिपूर्ण था।

चातुर्मास के विभिन्न आयोजन में श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल, श्रमण संघ महिला मंडल, वर्धमान सेवा मंच श्रमण संघ बालिका मंडल, का सहयोग वंदनीय रहा सुरेश लूणिया रमेश बाधमार, जितेंद्र कोचर, विजय करनावट, प्रकाश पदम रतन बोहरा अमित बाधमार, आनिकेत संचेती, अतुल चौरड़िया पदम छाजेड़ अमित जैन सरिता श्री श्रीमान सपना संचेती रश्मि बेगानी मेघा छाजेड़ भारती श्रीश्रीमाल का विशेष सहयोग रहा।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar