Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

दिग्विजय चौटाला ने सुना जैन साध्वियों का परवचन

दिग्विजय चौटाला ने सुना जैन साध्वियों का परवचन

मंडी डबवाली जैन स्थानक में चल रहे चातुर्मास के अंतर्गत उपप्रवर्तनी माहसाध्वी श्री वीरकांता जी, वीणा जी,अर्पिता व आर्या जी के प्रवचन सुनने के लिए आज जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला जैन स्थानक पधारे। साध्वी अर्पिता ने आज आपसी नम्रता और भाईचारे पर संदेश दिया। और राजा का अच्छा आदेश और संत का अच्छा उपदेश हमेशा आमजन के लिए कल्याणकारी होता है। एक अच्छे नेता को। हमेशा अपनी प्रजा और अपने साथियों के सम्मान के साथ साथ अच्छे विचारों को देश दुनिया में फेलाना चाहिए।

जानकारी देते हुए समाज के महामंत्री राजेश जैन काला ने बताया कि इसके बाद जैन समाज डबवाली की और से दिग्विजय चौटाला का अभिनंदन करते हुए प्रधान उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया जिसमे प्रधान सुभाष जैन पप्पी, सरपरस्त इंद्र जैन, लाभ चंद जैन अभिनंदन जैन, संजय जैन, मुकेश जैन, शम्मी जैन व संघ के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

इसके बाद दिग्विजय चौटाला ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जैन संतो से इनका बहुत पुराना लगाव है। वो खुद उन्हीं आदर्शों पर चलते हुए पूर्णत शाकाहारी हैं। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को आयास के साथ जुड़ने की प्रेरणा दी ताकि समाज को नशामुक्त किया जा सके। जैन युवक मंडल ने पूरी व्यवस्था को बखूबी संभाला।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar