श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा ट्रस्ट बोर्ड साहुकारपेट का वार्षिक साधारण अधिवेशन प्रबंध न्यासी श्री सुरेश कुमारजी नाहर की अध्यक्षता में तेरापंथ सभा भवन, साहुकारपेट में आयोजित हुआ। मंगलाचरण से अधिवेशन प्रारंभ हुआ। प्रबंध न्यासी ने सभी का स्वागत किया। मंत्री प्रतिवेदन श्री मंत्री श्री विमल चिप्पड़, भवन व्यवस्थापक प्रतिवेदन श्री गौतम आच्छा, कोषाध्यक्ष रिपोर्ट श्री मंगल चंद डूंगरवाल ने प्रस्तुत की। सफल कार्यकाल के लिए सभी ट्रस्टियों का सम्मान किया गया।
तत्पश्चात चुनाव अधिकारी श्री सम्पतराज चोरड़िया की देखरेख में सत्र 2021-23 के लिए 15 ट्रस्टियों के चुनाव कराए गए। इस चुनाव प्रक्रिया में 15 ट्रस्टी चयनित हुए।श्री विमल चिप्पड़, श्री राजेंद्र भंडारी, श्री सुरेश नाहर, श्री तनसुख लाल नाहर, श्री गौतम चंद सेठिया, श्री गौतम चंद धारीवाल, श्री बाबूलाल डूंगरवाल, श्री अशोक कुमार डागा, श्री गौतम चंद आच्छा, श्री विनोद कुमार डांगरा, श्री अनिल लुनावत, श्री चंद्रेश कुमार चिप्पड़, श्री तरुण दुगड़, श्री विनोद डागा, श्री अमरचंद लुंकड। सभी ट्रस्टियों ने साध्वी श्री अणिमाश्रीजी से मंगल पाठ का श्रवण किया और नए कार्यकाल के लिए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्वरुप चन्द दाँती
प्रचार प्रसार प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई