Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड, साहूकारपेट द्वारा सभा भवन में चातुर्मास्य प्रवेश हेतु किया निवेदन

तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड, साहूकारपेट द्वारा सभा भवन में चातुर्मास्य प्रवेश हेतु किया निवेदन

ओसवाल गार्डन, चेन्नई 02.07.2022 ; श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा ट्रस्ट बोर्ड साहूकारपेट के पदाधिकारी गण ने साध्वी श्री डॉ मंगलप्रज्ञाजी ठाणा 6 के सान्निध्य में दर्शन कर साहूकारपेट तेरापंथ भवन में चातुर्मास्य प्रवेश हेतु निवेदनार्थ उपस्थित हुए और प्रबंध न्यासी श्री विमल चिप्पड ने ट्रस्ट बोर्ड की ओर से चातुर्मासिक प्रवेश हेतु सभी की ओर से करबद्ध निवेदन किया।

  साध्वीश्रीजी ने मंगल पाथेय प्रदान करते हुए चातुर्मास में सभी को तप, जप एवं आध्यात्म की ओर बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की। इस अवसर पर ट्रस्ट बोर्ड के संरक्षक श्री प्यारेलाल पितलिया, श्री धनराज धारीवाल, श्री इंदरचंद डुंगरवाल, तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्री उगमराज सांड, मंत्री श्री अशोक खतंग, परामर्शक श्री धर्मचंद लुंकड, श्री रमेश बोहरा, निवर्तमान प्रबंधन्यासी श्री सुरेश नाहर, मंत्री श्री राजेंद्र भंडारी, सहमंत्री श्री गौतम धारीवाल, भवन व्यवस्थापक श्री विनोद डांगरा, श्री गौतम आच्छा, श्री नरेंद्र भंडारी, ट्रस्टी श्री तनसुख नाहर, श्री गौतम सेठिया, श्री चंद्रेश चिप्पड, श्री संपतकुमार चोरडिया आदि की विशेष उपस्थिति रही। अंत में प्रबंधन्यासी श्री विमल चिप्पड ने तप, जप एवं आध्यात्मिक दृष्टि से चातुर्मास सफलता की मंगलकामना करते हुए उपनगरीय यात्रा एवं सुखद स्वास्थ्य की शुभकामना व्यक्त की।

 

            स्वरुप चन्द दाँती

                 सहमंत्री

         अणुव्रत समिति, चेन्नई

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar