तंडियारपेठ चेन्नई तेरापंथ भवन ट्रस्ट के प्रांगण में तप अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अठाई की तपस्या करने वाली आरकोणम निवासी श्रीमती साधना श्री श्री माल का तेरापंथ ट्रस्ट द्वारा अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर मुनी विमलेश कुमार जी ने कहा कि तपस्या से संयम की भावना पुष्ट होती है तपस्या से शरीर स्वस्थ बनता है और संकल्प मजबुत बनता है। वर्तमान समय में भोतिक वादी युग में संयम की साधना करना आश्चर्य की बात है।

बहिन साधना ने स्वाद विजय का एक उदाहरण पेश करते हुए लंबी तपस्या की है हम इस तप साधना की अनुमोदना करते हैं और साधुवाद देते हैं।
इस अवसर पर तेरापंथ ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी ईन्दरचंद जी डुंगरवाल मंत्री पूनम जी माडोंतएवं शांतिलाल जी कोठारी ने तपस्वी बहिन का मोमेंट द्वारा अभिनंदन किया।इस अवसर पर अनेक भाई बहन उपस्थित थे।