10 सितंबर अशोक नगर पयुर्षण महापर्व पर अठाई तप करेने वालें तपस्वी भाई बहनों की तप की अनुमोदना करतें हुयें प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज ने शुक्रवार को विज्ञान समिति मे सैकड़ों श्रध्दालुओं की उपस्थिति मे सम्मान समारोहों में कहां कि तपस्या करने से आत्मा पवित्र शरीर कुंदन बनकर मोक्ष प्राप्त कर सकता है परन्तु तप के साथ समभाव नहीं होगा तो जीवन की विस्मता दुर नहीं हो पायेगी !

पयुर्षण पर्व मे तप करने से बंधे कर्मों के बंधन टुटते है ! महेशमुनि हरीश मुनि डॉक्टर वरूण मुनि व अखिलेश मुनि आदि संतों ने कहांकि तप से शरीर शुध्द व आत्मा उच्चगति को प्राप्त कर सकती है तप निस्वार्थ भाव से करने पर ही !
चातुर्मास समिति संयोजक मांगीलाल लुणावत संरक्षक ओकारसिंह सिरोया महामंत्री राजेन्द्र खोखावत ने बताया की पैंतीस श्रावक श्राविकाओं को कांतिलाल जैन सुरेश गुंदेचा अनिल पुनमिया व नानालाल डांगी की ओर से लोकाशाह स्थानक के तत्वावधान मे अठाई तप करने वाले सभी तपस्वियों को उपहार वह शोल माला तथा चुदड़ी व पगड़ी पहनाकर समारोहों मे बहुमान किया गया तथा श्री संघ व महिला मंडल के अलावा अनिल नाहर रणजीत सिंह सोजतिया,डॉक्टर के एल कोठारी , ललित चौधरी,नीलीमा सिरोया सुशीला भाणावत द्वारा तपस्वितो की तप की अनुमोदना कि गई ! शनिवार को संवत्सरी महापर्व ऐतिहासिक रूप मे मनाया जायेगा !
मीडिया प्रवक्ता, सुनिल चपलोत
लोकाशाह जैन स्थानक, अशोक नगर, उदयपुर
- 1 2