शासनश्री साध्वी शिवमालाजी एवं साध्वी लावण्यश्रीजी के मिलन को देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
चेन्नई : शुक्रवार प्रातः 6:30 बजे युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शासनश्री साध्वी शिवमालाजी ठाणा 4 एवं साध्वी लावण्यश्रीजी ठाणा 3 का आध्यात्मिक मिलन वेस्ट माम्बलम में श्री कुशलराज अशोककुमार बंबोली के निवासस्थल पर हुआ।
तेरापंथ धर्मसंघ मे चारित्रात्माओं के दो सिंघाडों के आपसी मिलन का दृश्य वात्सल्य, प्रेम एवं विनय-समर्पण से ओतप्रोत अभूतपूर्व होता है। मिलन दृश्य को निहारने एवं उन अविस्मरणीय पलों के साक्षी बनने हेतु श्रावक- श्राविकाएँ दूर-दूर से पधारकर भावविभोर होकर धन्यता का अनुभव करते है। ऐसा परम सौभाग्य आज अनेको महानुभावों को सहज सम्प्राप्त हुआ।
साध्वीश्री शिवमालाजी ठाणा 4 ने साध्वीश्री लावण्यश्रीजी की अगुवानी कर भक्ति की। साध्वीश्री अमितरेखाजी, अर्हमप्रभाजी एवं रत्नप्रभाजी ने सामुहिक भक्तिगीत का संगान किया। प्रत्युत्तर मे साध्वी सिद्धांतश्रीजी एवं दर्शितप्रभाजी ने भी भक्तिगीत का संगान किया। साध्वी लावण्यश्रीजी ने भक्तिरत साध्वियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए अपने पुराने संस्मरणों को उद्घृत कर आप की निष्काम सेवाभावना की प्रशंसा की। साध्वीश्रीजी ने सभी चारित्रात्माओं के निरामय स्वस्थ स्वास्थ्य एवं आगामी निर्विघ्न विहार यात्रा की मंगलकामना की।
शासनश्री साध्वी शिवमालाजी ने साध्वी लावण्यश्रीजी एवं सहवर्तिनी साध्वियों की विशेषताओं का गुणगान करते हुए फरमाया कि आज अनायास ही मिलन का कार्यक्रम हो गया। आप का संसारपक्षीय परिवार चेन्नई के विभिन्न क्षेत्रों मे प्रवासित है। आप काफी दिनो से विभिन्न उपनगरों मे विहरण करती हुई धर्मसंघ की प्रभावना कर रही है। सहवर्तिनी साध्वियाँ भी विद्वत्ता मे विकसित है। सभी साध्वियाँ अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहती हुई जन-जन मे जागृति का महनीय कार्य करती रहे यही मंगलकामना।
इस मिलन समारोह मे ट्रिप्लिकेन क्षेत्र से श्री विजयकुमार गेलड़ा, राजेश लुंकड, दिपक कात्रेला, राजेश बोहरा, महावीर संचेती ने अपनी सहभागिता दर्ज की। वेस्ट मांबलम, टी नगर, कोडम्बाकम, वडपलनी, सैदापेट, मदुरावायल एवं आसपास के अनेक क्षेत्रों से अच्छी संख्या मे श्रद्धालु भाई- बहनें इस समारोह मे संभागी बने।
यह जानकारी ट्रिप्लिकेन तेरापंथ ट्रस्ट के मंत्री श्री विजयकुमार गेलड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
स्वरुप चन्द दाँती
मीडिया प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ माधावरम् ट्रस्ट, चेन्नई
सहमंत्री
अणुव्रत समिति, चेन्नई




