Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

गुरु पंकज स्वास्थ्य लाभ हेतु आयंबिल तप आराधना एवं नवकार जाप करें- डॉ. वरुण मुनि

गुरु पंकज स्वास्थ्य लाभ हेतु आयंबिल तप आराधना एवं नवकार जाप करें- डॉ. वरुण मुनि

श्रमण संघीय उपप्रवर्तक प.पू. श्री पंकज मुनि जी म. सा की सोमवार को हार्ट की एंजियोप्लास्टिक सर्जरी भगवान महावीर जैन हॉस्पिटल के अन्तर्गत डॉ.योगेश जी के निर्देशन में की जायेगी।

उपरोक्त जानकारी देते हुए दक्षिण सूर्य डॉ. श्री वरुण मुनि जी म.सा. ने बताया कि पूज्य उपप्रवर्तक श्री जी को पिछले कुछ वर्षों से मधुमेह यानि शुगर की दवाई चल रही थी।

बैंगलोर में भगवान महावीर हॉस्पिटल में जब उनका चेकअप हुआ तब डॉ. योगेश जी ने बताया कि शुगर के कारण उनके हृदय की धमनियों में कुछ रुकावट है, जिस कारण सोमवार प्रातः लगभग 10 बजे उनका एंजियोप्लास्टिक सर्जरी किया जायेगा।

मुनि रत्न श्री रूपेश मुनि जी म.सा. ने सादर अपील करते हुए कहा कि आप सभी साधु-साध्वी, श्रावक-श्राविकाओँ से स्नेह भरा आग्रह है कि सोमवार को अधिक से अधिक आयंबिल तप की आराधना एवं नवकार महामंत्र का जाप करने का भाव रखें। गुरुदेव के उत्तम स्वास्थ्य के लिए मंगलकामना करें।

दक्षिण सूर्य डॉ. श्री वरुण मुनि जी ने बताया कि भगवान महावीर जैन हॉस्पिटल के अध्यक्ष श्रीमान सा. मोहनलाल जी रांका एवं महामंत्री श्रीमान सा. पारसमल जी भंडारी एवं समस्त ट्रस्टीगण पूज्य गुरु भगवंतों की सेवा में तन-मन-धन से सदैव समर्पित भाव से सेवा का लाभ ले रहे हैं। सभी के लिए बहुत बहुत साधुवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।

पूज्य गुरुभगवंत की सेवा में सभी संत उपस्थित हैं और विशेषकर पूज्य गुरुदेव की ओर से स्नेह भरा संदेश है कि कोई भी व्यक्तिगत रूप से दर्शन के लिए अभी न पधारें और न ही फोन इत्यादि करें, ऐसा डॉक्टर साहब की ओर से भी स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से विशेष निर्देश है।

आप सभी अपने- अपने घरों से,अपने- अपने क्षेत्र में

 *नवकार महामंत्र का जाप,*

*श्री पदम गुरुवे नमः*

*श्री अमर गुरुवे नमः* की माला और *आयंबिल तप की आराधना* करने का लक्ष्य रखें।

गुरुदेव जल्दी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें , यही शासनीश प्रभु के चरणों में हम सभी मंगलकामना करते हैं।

जय गुरुदेव

गुरू भक्त जितेश

 ( विल्सन गार्डन, बैंगलोर )

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar