दक्षिण भारत की धर्मनगरी चेन्नई में भव्याति भव्य नॉर्थ टाउन की पुण्य धरा पर श्री एस. एस. जैन संघ नार्थ टाऊन द्वारा आचार्य प्रवर श्री पार्श्वचंद्र जी के शिष्य
जयगच्छिय संत परम पूज्य गुरुदेव श्री जयतिलकजी म.सा. ‘लघु’ का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश बुधवार दि. 28-06-2023 को होगा।
प्रातः 9 बजे श्री जैन संघ SPR सीटी अपार्टमेंट, ओटेरी से विहार कर 9-30 बजे AMKM जैन स्थानक विला नं. 7, नार्थ टाऊन में मंगल प्रवेश होगा। साथ ही नवनिर्मित श्री गुरु आनंद संचेती जैन भवन का उद्घाटन 10-30 बजे रखा गया है। चातुर्मास रविवार दि. 2-07-2023 को प्रारम्भ होगा।
एस. एस. जैन संघ, युवा मण्डल, महिला मण्डल आदि के पदाधिकारीगण व सदस्यगण आयोजन की तैयारी में लगे हुए हैं। यह जानकारी ज्ञानचंद कोठारी ने दी।