Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

कारगिल विजय दिवस पर पोधारोपण कार्यक्रम

कारगिल विजय दिवस पर पोधारोपण कार्यक्रम

राजस्थान पत्रिका और एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे हरित प्रदेश अभियान के तहत आज शुक्रवार को पर्यावरण प्रेमी व मिसाइल मैन DR.APJ अब्दुल कलाम के 9th रिमेम्बर डे एवं कारगिल विजय दिवस पर पोधारोपण कार्यक्रम टी नगर स्तिथ श्री आरकेएम शारदा विद्यालय मै आयोजित किया गया । स्कूल की प्रधान अध्यापिका के रमा एवं अन्य अध्यापिकाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य अतिथि DR पी ज्योथिमानी फॉर्मर जज मद्रास हाई कोर्ट फॉर्मर जज नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, साउथर्न जोन चेन्नई ने DR.APJ अब्दुल कलाम की जीवनी के बारे मैं कई रहस्यो के बारे मैं विद्यार्थियों को जानकारी दी।

DR ज्योथिमानि ने कहा की 3 साल पहले हरित प्रदेश अभियान के प्रोग्राम मैं भाग लिया था तब से लेकर आज तक राजस्थान पत्रिका और एक्ष्नोरा इंटरनेशनल ने मिलकर हजारों पैड लगाकर हरित क्रांति का काम किया। उसकी तहेदिल से प्रशंसा करते हुए कहा की यह कोई साधारण काम नई है। पर्यावरण की रक्षा करना और हजारों विद्यार्थियों को जोड़ने की जो भूमिका निभा रहे है ऐसा हर कोई आगे आकर नई कर सकता। आए दिनों इतनी गर्मी बढ़ रही है इसका समाधान चारो तरफ पेड़ लगाकर ही किया जा सकेगा। यह कार्य हरित प्रदेश अभियान द्वारा चलाते रहे इस अभियान मैं मेरी तरफ से जो भी सयोग की अपेक्षा हो तो पूरा सहीयोग रहेगा।

इस मौके पर एक्ष्नोरा उतरी चेन्नई के सचिव फतेहराज जैन ने कहा कि अब्दुल कलाम का बच्चो से विशेष लगाव था उन्हें जब भी मौका मिलता वे बच्चो के साथ मिलकर उन्हें प्रोत्साहित करने से नहीं चूकते। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ पर्यावरण के प्रति भी गंभीर रहने की सलाह दी, बच्चो को हरित प्रदेश और स्वस्थ पर्यावरण के गुणों की महानता बताते हुए कहा कि अपनी भावी पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण देने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है।

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के संदेशों के बारे मैं चर्चा करते हुए कहा कि कलाम भारत को सशक देश बनाने के बजाय एक अच्छा देश बनाने का सपना देखते थे। देश के हर नागरिक के भीतर यही भावना होनी चाहिए। इस दौरान। उन्होंने विद्यार्थियों को कलाम की सोच और उनके जीवन सिद्धांतो का अनुकरण करने की सलाह देते हुए कहा कि स्वय एवं देश दोनो को आगे ले जाने के लिए इसकी बहुत जरूरी है। इस मौके पर पूरे परिसर में पेड़ लगाए गए एवं पौधे वितरित किए। एक्सनौरा के गोविंदराज, मोहन, लायन विश्वनाथन, लायन ससीकुमार एवं कई पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar