माधावरम, चेन्नई : आचार्य महाश्रमण तेरापंथ जैन पब्लिक स्कूल- माधावरम, चेन्नई के भिक्षु कैम्पस परिसर में ‘उमेद सुशीला बोकड़िया स्पोर्ट्स एकेडमी कैम्पस’ का जैन संस्कार विधि से उद्घाटन हुआ।
नमस्कार महामंत्र समुच्चारण के साथ जैन संस्कारक श्री पदमचंद आँचलिया व श्री स्वरूप चन्द दाँती ने सम्पूर्ण मंगल मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ संस्कार विधि करवाई।
तेयुप उपाध्यक्ष श्री हरीश भण्डारी, सहमंत्री श्रीकांत चोरड़िया, श्री पियूष नाहटा ने सभी के तिलक लगाकर कर मौली बाँधी। उद्घाटनकर्ता श्री उमेदसिंह श्रीमती सुशीला बोकड़िया परिवार, विद्यालय कमेटी चेयरमैन श्री तनसुखलाल नाहर, प्रधानन्यासी श्री विजयराज सेठिया, महामंत्री श्री सुरेश नाहर इत्यादी ने मंगल भावना पत्रक की स्थापना की। अर्हम् जप, लोगस्स ध्यान, महावीर स्तुति संगान के साथ शुभारंभ संस्कार विधि परिसम्पन्न हुई। स्कूल कमेटी चेयरमैन व उद्घाटन कार्यक्रम संयोजक श्री गजेंद्र खांटेड ने आभार व्यक्त किया। वृहद मंगल पाठ पश्चात संस्कारकों ने विद्यालय कमेटी टीम को शुभभावनाओं सहित मंगल भावना पत्रक प्रदान किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन टीम, अध्यापकगण के साथ तेरापंथ समाज की अनेक संघीय संस्थाओं के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
समाचार सम्प्रेषक : स्वरूप चन्द दाँती