Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

आचार्य पूज्यश्री विनयचंद्रजी म.सा की पुण्यतिथि दिवस के रुप में मनाई गयी

आचार्य पूज्यश्री विनयचंद्रजी म.सा की पुण्यतिथि दिवस के रुप में मनाई गयी

Sagevaani.com /चेन्नई :- आज शनिवार 9 दिसम्बर 2023 को रत्नवंश के पंचम पट्टधर आचार्य पूज्यश्री विनयचंद्रजी म.सा की पुण्यतिथि स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई में स्वाध्याय दिवस के रुप में मनाई गयी | स्वाध्यायी बन्धुवरों लीलमचन्द बागमार व गौतमचंद मुणोत ने गौतम गणधर की स्तुति की | उपस्थित श्रद्धालुओं ने तीर्थंकर महावीर चालीसा की सामूहिक रुप से स्तुति की |

श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्र कांकरिया ने राजस्थान के फलौदी ग्राम में प्रतापमलजी -रम्भादेवीजी पुंगलिया के यहां जन्मे विनयचंद्र के बाल्यकाल व माता-पिता के वियोग हो जाने पर युवा अवस्था में पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने व पाली में आचार्यश्री कजोडीमलजी म.सा का संयोग मिलने पर वैराग्य को प्राप्त करने के पश्चात अनुज भ्राता कस्तूरचंद के संग दीक्षित होने का उल्लेख किया | 15 वय की अवस्था में दीक्षित होने वाले विनयचंद्रजी म.सा ने ज्ञानार्जन व पुरुषार्थ से योग्यता प्राप्त कर गुरु के ह्रदय में स्थान प्राप्त कर लिया |

आपको वर्तमान काल के श्रुतकेवली से भी जाना जाता हैं | 40 वर्ष की वय में गुरुदेव ने आपको आचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी, आपने चतुर्विध संघ का 35 वर्षों तक संचालन किया | आपका जैन पंजाबी परम्परा के मयारामजीम.सा, हुक्मीचंद्रजी म.सा की परम्परा के आचार्यश्री श्रीलालजी म.सा, धर्मदासजी म.सा की परम्परा के माधवमुनिजी आदि विभिन्न सम्प्रदायों के संग मधुर संबंध रहा | परम्पराओं के संतरत्नों के संग आपके अनेक अवसरों पर एक ही स्थल पर,चारदीवारी में ऊपर-नीचे की मंजिलो में चातुर्मास व सामूहिक प्रवचन सम्पन्न हुए | आपके पास दीक्षित प्रमुख संतो मे गुलाबचन्द्रजी, हर्षचन्द्रजी, सुजानमलजी ‘सेठ’, कस्तूरचंदजी, अमरचंदजी, सागरमलजी, भोजराजजी, लाभचंद्रजी आदि रहें |

आपका 75 वर्ष की वय में जयपुर में संथारापूर्वक समाधि मरण हुआ | दीपक श्रीश्रीमाल ने विभिन्न गतियों में श्वासोश्वास का विस्तृत विवरण किया | योगेशजी श्रीश्रीमाल ने जैन संकल्प सूत्र करवाया | श्रावक संघ के कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद ओस्तवाल की सामायिक परिवेश में उपस्थिति रही | गौतमचंद मुणोत ने मांगलिक सुनाई |

तीर्थंकरों, आचार्यों, उपाध्यायों, भावी आचार्यश्री, साध्वी प्रमुखा चरित्र आत्माओं की जयजयकार संग आचार्यश्री विनयचंद्रजी म.सा की पुण्यतिथि संपन्न हुई | प्रेषक :-आर नरेन्द्र कांकरिया, कार्याध्यक्ष श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ-तमिलनाडु साहूकारपेट, चेन्नई, तमिलनाडुl

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar