बेंगलुरु। यहां चेतना केंद्र में चातुरमासार्थ विराजमान आचार्यश्री महाश्रमणजी की सेवा उपासना तेरापंथ युवक परिषद की वर्ष 2009 -10 टीम ने तत्कालीन अध्यक्ष बंसीलाल पीतलिया के नेतृत्व में की। आचार्यश्री ने सभी सदस्यों को शनिवार की सामायिक की प्रेरणा प्रदान की।
साध्वीश्री कीर्तिलताजी ने भी अपने विचार रखे। वर्तमान में विजयनगर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष बंसीलाल पीतलिया ने तत्कालीन तेयुप टीम के सभी साथियों का परिचय करवाया। ललित मांडोत ने उस कार्यकाल वर्ष में हुए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।
अध्यक्ष बंसीलाल पीतलिया, मंत्री प्रदीप सकलेचा, उपाध्यक्ष ललित मांडोत, प्रकाश कुंडलियां ने महाश्रमणजी को निर्देशिका व मंत्री प्रतिवेदन भी भेंट किया।
इस अवसर पर कमल गादीया, विक्रम दुगड़, राजेन्द्र बैद, जयंतीलाल बोहरा, बेंगलुरु महिला मंडल अध्यक्ष शांति सकलेचा व अनेक कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे। अपने आराध्य के समक्ष सभी साथी पुरानी यादें ताजा कर बहुत हर्ष विभोर हुए।