साहुकारपेट, चेन्नई 01.10.2025 : अणुविभा के तत्वावधान में देश भर में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का शुभारंभ हुआ। अणुव्रत समिति, चेन्नई द्वारा भी साध्वीश्री उदितयशाजी ठाणा 4 के सान्निध्य में तेरापंथ सभा भवन, साहूकारपेट, चेन्नई में प्रथम दिवस अणुव्रत प्रेरणा दिवस एवं अणुव्रत गीत महासंगान के साथ प्रारम्भ हुआ।
नमस्कार महामंत्र समुच्चारण और नवरात्र अनुष्ठान के साथ प्रारम्भ कार्यक्रम में साध्वीश्री उदितयशा ने कहा कि साधना का प्रत्येक पड़ाव व्रत की चेतना के साथ होता है। अणुव्रत के छोटे-छोटे नियम व्यक्ति में नैतिकता, सहृदयता, समत्व का जागरण करते है। अणुव्रत किसी सीमा में नहीं बंधा हुआ है। नास्तिक ही नहीं, अपितु आस्तिक भी इसे अपनाकर अपना जीवन विकास कर सकता है। स्वयं, स्वयं का कल्याणमित्र बन सकता है।
साध्वीश्री ने पूरी परिषद को अणुव्रत रुपी महाहवन से जुड़ने का आह्वान किया। हर मानव में सद्भावना और नैतिकता का शंखनाद हो। गणाधिपति तुलसी का अवदान हर किसी के हृदयगम बने। अणुव्रत समिति सदस्यों के साथ जनमेदिनी के सामूहिक अणुव्रत गीत महासंगान से पूरा भवन गुंजायमान हो उठा। अणुव्रत समिति अध्यक्षा सुभद्रा लुणावत ने सप्ताह भर चलने वाले के सभी कार्यक्रमों में जुड़ने का सदन से आह्वान किया। इस अवसर पर मंत्री कुशल बाँठिया, कार्यक्रम संयोजक भरत मरलेचा, प्यारेलाल पितलिया, तनसुख नाहर, संतोष सेठिया, विमल चिप्पड, प्रकाश मुथा, कमलेश नाहर, उगमराज सांड, महेंद्र मांडोत, महावीर गेलडा, चंद्रेश चिप्पड़, प्रवीण बाबेल इत्यादी अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
तेरापंथ जैन विद्यालय साहूकारपेट, तेरापंथ जैन विद्यालय पट्टालम के अलावा अभातेयुप के राष्ट्रीय कार्यक्रम में भी अणुव्रत गीत महासंगान का कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा के नेतृत्व में किया गया।
समाचार सम्प्रेषक :
स्वरूप चन्द दाँती
उपाध्यक्ष, अणुव्रत समिति,
चेन्नई


