चेन्नई. श्री सिवांची मद्रास जैन संघ के तत्वावधान में शिखर सिवांची हवाई यात्रा की शुरुआत बुधवार ९ जनवरी को होगी। यात्रा में कुल ३३० यात्रियों का समावेश किया जा सकेगा। माधवरम निवासी कांतिलाल संखलेचा परिवार इस यात्रा के मुख्य सहयोगी है। अन्य कई सहयोगियों ने भी अपना योगदान दिया।
यात्रा की निर्विघ्नता और सफलता के लिए श्री सिवांची जैन भवन में सिंहचक्र महापूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद एक श्री सिवांची भवन से राजेंद्र जैन भवन तक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में संत गणों के सान्निध्य में करीब 900 श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इसके बाद श्री सामायिक जैन महिला मंडल, सिवांची मंडल ने अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर श्री सिवांची मद्रास जैन संघ के अध्यक्ष नेमीचंद कटारिया, मंत्री नेमीचंद देशरला एवं यात्रा संयोजक राजकुमार संकलेचा के अलावा समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।