चेन्नई. साध्वी डॉ. कुमुदलता, साध्वी महाप्रज्ञा और अन्य साध्वीवृंद 14 दिसंबर तक गुमिडीपूंडि में विराजित रहेंगी। यहां अशोक कुमार भंडारी के घर पर प्रवचन देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में मंगलकारी होने के लिए, मंगलकारी अनुष्ठान करने से जीवन में पाजिटिव एनर्जी का संचार होता है।
प्रात: उठकर तीर्थंकर की अराधना करने से जीवन में तिर्थकर गोत्र का उपार्जन होता है। सुबह सिद्धाण की अराधना से सब काम सिद्ध होते है। सामयिक की साधना से जीवन में समता का संचार होता है।
साध्वी महाप्रज्ञा के जन्मदिवस का कार्यक्रम यहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए सुनिल सुराणा ने बस की व्यवस्था की है। यह जानकारी महावीरचंद सांखला ने दी।