वेलूर. यहां कियेपुत्तुरपेट्टै स्थित श्री धन्वंतरि आरोग्य पीठम में नवनिर्मित स्वर्ण शनिश्वर भगवान एवं लक्ष्मी वराह मंदिर में शुक्रवार को पीठम संस्थापक ज्ञानगुरू मुरलीधर स्वामी के सान्निध्य में महाकुम्भाभिषेक महोत्सव हुआ।
इस मौके पर पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लक्ष्मी वराह एवं पाताल स्वर्ण शनिश्वर की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक, पंचाभिषेक एवं पुष्पाभिषेक किया।
फिर महापूजा करने के बाद महाआरती हुई। साथ ही मंदिर के गोपुरम में कलश स्थापना कर पूजा व जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालुओं पर मंजल जल का छिडक़ाव किया गया। महोत्सव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।