चेन्नई. श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ नई धोबीपेट के तत्वावधान में चातुर्मासार्थ विराजित साध्वी साक्षी ज्योति व साध्वी पूजाज्योति ने मंगलवार को गुरु पूर्णिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। साध्वी साक्षीज्योति ने कहा कि जैन समाज में गुरु पूर्णिमा का बहुत महत्व है।
गुरु वही होता है जो परमात्मा के साथ जोड़ देता है। गुरु शब्द सारे शब्दों का सरताज है। गुरु शब्द इतना मीठा व प्यारा शब्द हैं कि इस शब्द से हमारा मन निर्मल हो जाता है। उन्होंने बताया गोशालक कई वर्ष तक महावीर के चरणों में रहा लेकिन उनकी शरण में रहकर भी खाली रह गया।
उन्होंने श्रावक-श्राविकओं से कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यह संकल्प लें कि जिन गुरुओं ने हमें धर्म के साथ जोड़ा, जिनके कारण हमारे अंदर सुसंस्कार हैं, वे हमारे परम कल्याणकारी है। संचालन संजय दुगड़ ने किया।