Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

गुणगान करके मनाया लोकमान्य संत रूपचन्द जी महाराज का चतुर्थ स्मृति समारोहों

गुणगान करके मनाया लोकमान्य संत रूपचन्द जी महाराज का चतुर्थ स्मृति समारोहों

5 अगस्त जैतारण गरीबों के मसीहा और मानवता के देवता थे लोकमान्य संत शेरे राजस्थानप्रवर्तक रूपचन्द जी महाराज मरूधर केसरी पावनधाम जैतारण मे शुक्रवार को प्रवर्तक रूपचन्द जी महाराज के चतुर्थ स्मृति दिवस पर समाधी पर श्रध्दां सुमन अप्रित करते हुये मरुधर केसरी पावनधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष हुक्मीचन्द झामण उपाध्यक्ष नेमीचन्द चौपड़ा, महामंत्री माणकराज डागा, महावीर राजबोहरा, तख्तराज लोढ़ा, अनिल चत्तर,महेन्द्र भंसाली आदि पदाधिकारियों ने कहां कि गुरूदेव के गुणों जितना गाये वह कम है श्रमण संघ को मजबूत करने मे सबसें अग्रणी भूमिका निभाते हुये संतो और समाज को एकसूत्र में बाधा ! उनके उपकारो भुलाया नही जा सकता ! प्रवर्तक रूपचन्द जी महाराज के पास चाहे कितना भी बड़ा आदमी क्यों ना हो जो एकबार उनके दर्शन और आर्शीवाद प्राप्त करने वाला स्वंय ही उनके पास खिचा चला आता था।

भौतिक रूप से उनकी देह हमारे बीच नही है पर भक्त जनों के दिलो मे सदैव विद्यमान रहेंगे ! दिन दुखीः भक्त रोते हुये आते ओर हंसते हुये जाते थे! वो छत्तीस ही कौम के भगवान थे ! गायों की रक्षा के लिये गोशालाओ का निर्माण करवाया ! गुरूदेव के बताये सदमार्ग पर चलेगे तभी सभी का स्मृति दिवस मनाना सार्थक सिध्द बन पायेगा ! मीडिया प्रवक्ता सुनिल चपलोत ने बताया कि पुण्य स्मृति समारोहों की शुरुआत मे मरूधर केसरी मिश्रीमल जी महाराज व रूपचन्द जी महाराज की समाधी तथा दरबार का राजेन्द्र ओस्तवाल, सुरेश गुन्देचा,जयंती लाल छाजेड़, हुकमचन्द झामड़, जयचन्द कटारियाआदि अतिर्थियो के साथ विधायक अविनाश गहलोत की उपस्थिति मे ध्वजारोहण किया !

पाली श्रीरूप मुनि रजत गुरूसेवा समिति के अध्यक्ष नेमीचंद चोपड़ा, लादूलाल लोढ़ा, पदमचन्द ललवानी, सज्जनराज गोलेच्छा, महेन्द्र जैन, अशोक भंडारी, नरेन्द्र पंच देवीलाल कांकरिया, देवीचंद सालेचा पारसमल मूथा नरपदराज सिंघवी, दिलीप कटारिया पदाधिकारियों ने 70 गौशालाओं 21 लाख रूपये की राशि का गायो की रक्षा के लिये अनुदान दिया ! प्रसिद्ध गायकार अखिलेश चंडालिया , विनोद सालेचा ने भजनों के माध्यम मरूधर केसरी लोकमान्य संत के गुणगान किये ! जौधपुर, जयुपर, अजमेर, पाली, ब्यावर खवासपुरा मेड़ता ,बिवाड़ा, चैन्नाई बैगलोर आदि क्षैत्रो के गणमान्य श्रध्दांलूओ की स्मृति समारोहों मे उपस्थिति रही !

मीडिया प्रवक्ता सुनिल चपलोत

मरूधर केसरीपावनधाम जैतारण

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar