चेन्नई. भगवान महावीर सेवा समिति के तत्वावधान में प्रति अमावस्या मानव सेवा व अन्नदानम के तहत २९६वें कार्यक्रम में सोमवार को टी नगर के बर्किट रोड़ स्थित माम्बलम जैन स्थानक के बाहर लगभग 300 से भी ज्यादा लोगों को मिष्ठान युक्त भोजन वितरण किया गया। इसी कड़ी में सधार्मिक भाई-बहनों को स्कॉलरशिप, दवाइयां व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मोहनलाल चोरडिय़ा, कमलचंद वैद, पुखराज खाबिया, महेंद्र गादिया, मदन रांका, मदन गुंदेचा, महेश तालेड़ा, प्रकाश कोठारी, प्रवीण कोठारी, संजय धोका, ज्ञानचन्द नाहर, गौतम मूथा, अशोक सकलेचा, शान्तिलाल सिसोदिया, उदयराज सेठिया, गौतम पोकरणा, महवीर रांका, गौतम कोठारी, सुशील धोका, चेतन पोकरणा, स्वरूप झामड, पदम श्रीश्रीमाल, राजेश चोपड़ा, महावीर छाजेड़, ज्ञानचंद बोहरा, सुरेश कातरेला आदि का सहयोग रहा।
इसके पूर्व सदस्यों माम्बलम स्थानक में विराजित साध्वी सिद्धिसुधा आदि साध्वीवृन्द के वन्दन-दर्शन एवं प्रवचन का लाभ लिया।