Share This Post

ज्ञान वाणी

गुरु के बिना मैं अधूरा विनय मुनि

गुरु के बिना मैं अधूरा विनय मुनि
चेन्नई. टी. नगर जैन स्थानक में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने कहा कि मनुष्य के जीवन में गुरुओं का बहुत उपकार होता है। गुरु ही लोगों को मार्ग दिखाने का कार्य करते हैं। जिस प्रकार से छोटे बच्चे को माता पिता अच्छी तरह से संभालते है उसी प्रकार से गुरु भी अपने शिष्य के प्रति सच्चे भाव रखते है।
हर गुरु अपने शिष्य को आगे बढाने का प्रयाश करता है। उन्होंने कहा कि गुरु के अंदर अरिहंत और शिद्ध बनने की क्षमता होती है। बिना गुरु, साधु बने कोई भी मनुष्य आचार्य नहीं बन सकता है। ऐसे गुरुओं का जन्म दिन मनाने का अवसर आया है। उपप्रवर्तक विनयमुनि ने अपने गुरु की पुत्र की तरह सेवा की है। जिस प्रकार से गुरु की सेवा करनी चाहिए उन्होंने उसी प्रकार से सेवा की। इसी प्रकार से हर व्यक्ति को गुरु की सेवा करनी चाहिए।
जिस मनुष्य के अंदर अपने गुरु के प्रति इस प्रकार से लगाव  होता है वह हमेशा ऊंचाईयों को छुता है। यदी मनुष्य को मुक्ति के मंजील तक पहुंचना है तो गुरुदेवों और अपने माता पिता के आज्ञों का अनुसरण कर उसके अनुसार अपना जीवन व्यवहार बनाना चाहिए। सच मुच जिनके जीवन में बड़ों के प्रति आदर, विनय और सरलता के भाव होते हैं वही अपने जीवन को सदगुणों से जोडऩे का कार्य करते हैं। जब तक बड़ों के प्रति आदर का भाव नहीं होगा तब तक सफलता के मार्ग पर नहीं जाया जा सकता हैं।
उन्होंने कहा कि अपने जीवन में यदि मनुष्य गुणवान बनना चाहता है तो उसे गुरु के प्रति आदर भाव रखना चाहिए। सागरमुनि ने कहा कि मनुष्य को चारित्र और तप इसी भव में मिलेगा, इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए। ज्ञान की आराधना के साथ चारित्र की आराधना भी करनी चाहिए। क्योंकि मनुष्य भव में ही चारित्र का आराधना करना संभव है।
इससे पहले त्याग, तप, धर्म और जीव दया के साथ विनयमुनि का 68वां जन्मदिवस मनाया गया। विनय मुनि  ने कहा आज मैं  जो भी हूं गुरु की कृपा से हूं एवं उनके उनके ही बताए हुए रास्ते पर चल रहा हूं मुझे अपने सहयोगी संतों का अच्छा सहयोग मिला एवं सभी का आभार व्यक्त किया। सभा मे संजय मुनि फूल मुनि ने गुरु गुणगान कीये।
इस मौके पर पारसमल नाहर एवम महिला मंडल ने भी गीतिका प्रस्तुत की  इससे पूर्व एस एस जैन संघ साहूकार पेट द्वारा  प्रातः काल में  मरीना बीच पर  कबूतरों को दाना जैन स्थानक  मिंट स्ट्रीट के बाहर  गरीब लोगों को  अन्न दान किया गया  उसके उपरांत  पांजरा पोल  गौशाला में  गौ माताओं को  फल  एवं  हरी सब्जियां  दी गई।  जय संस्कार महिला मंडल द्वारा नवपद जाप का आयोजन हुआ। 
कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्मल मरलेचा मंगल चंद खारीवाल पृथ्वीराज बागरेचा गौतम चंद दुगड  एवम संस्कार मंच के युवा कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय रहा
संचालन संघ के उपाध्यक्ष उत्तम गोठी ने किया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar