महाराष्ट्र गौरव, खान्देश केसरी पु गुरुदेव गौतम मुनीजी म.सा. बरसा दाता आदि ठाणा 3 का होली चातुर्मास आकुर्डी-निगडी-प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण मे! महाराष्ट्र गौरव, खान्देश केसरी पु. गुरुदेव श्री गौतम मुनीजी म. सा. बरसा दाता , युवाप्रज्ञ अध्ययनशील,पु. श्री चेतन मुनीजी, वयोस्थिर पु. बालचंद मुनीजी आदि ठाणा 3 का होली चातुर्मास आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण मे होगा!
आज “ कलश- मंदीर” मे संघाध्यक्ष सुभाष ललवाणी के संग विश्स्तो ने गुरु भगवंतोके दर्शन पाकर धर्म चर्चा की! कोषाध्यक्ष नेनसुख जी मांडोत, पुर्वाध्यक्ष जवाहरजी मुथा, महामंत्री राजेंन्द्र जी छाजेड, विश्वस्त सूर्यकांत जी मुथीयान पोपटलालजी कर्नावट आदि साथमे थे! गुरुभगवंतोका आकुर्डी स्थानक भवनमे फत्तेचंद जैन विध्यालयसे शुक्रवार दि 7 मार्च को सुबह 9 बजे आगमन होगा! ज्यादासे ज्यादा संख्यामे विहार सेवकों संग श्री संघ के सदस्योने सकल जैन समाज के मान्यवरोने विहार सेवा देकर इस मंगलमय प्रवेश मे अपनी उपस्थिती दर्शानी है!
8 मार्च से 14 मार्चतक सुबह 9 से 10 प्रवचन! दोपहर 3 से 4 बहनोके लिए धर्मचर्चा। रात्री 8.30 से 9.30 धर्मचर्चा युवाओंके लिए एवं भाईयोंके लिए ! इतवार 9 मार्च व्याख्यान दरम्यान पंचरंगी सामायिक ! 11/12/13 मार्च को त्रिदिवसीय तपआराधना – एकासन, आयंबील, उपवास, तेला , संवर पौषध! 13 मार्च को महामंगलीक प्रवचन के बाद एवं गौतम प्रसादी 14 मार्च को सामुहिक पारणा ! यह जानकारी गुरुदेव के आज्ञानुसार संघाध्सक्ष सुभाष ललवाणी ने दी! ज्यादा से ज्यादा संख्या मे धर्मप्रेमी माता-पिता भाई बहन युवासाथी एवं विहार सेवक सभी कार्यक्रमों पर पधारे यह एहलान ललवाणी जी ने किया!