Share This Post

Khabar

प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव का जन्म व दीक्षा कल्याणक व आचार्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का 85 वां जन्म दिवस मनाया गया

प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव का जन्म व दीक्षा कल्याणक व आचार्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का 85 वां जन्म दिवस मनाया गया

प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव का जन्म व दीक्षा कल्याणक व आचार्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का 85 वां जन्म दिवस श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के तत्वावधान में स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई तमिलनाडु में सामायिक-स्वाध्याय दिवस के रुप में मनाया गया !

प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव का जन्म व दीक्षा कल्याणक व रत्नवंश के अष्ठम पट्टधर जिनशासन गौरव परमाराध्य आचार्य भगवन्त 1008 पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का 85 वां जन्म दिवस श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ-तमिलनाडु के तत्वावधान में स्वाध्याय भवन,साहूकारपेट-चेन्नई में तप त्याग पूर्वक श्रद्धा सहित गुणगान करते हुए तीन-तीन सामायिक साधना व स्वाध्याय दिवस के संग मनाया गया | स्वाध्यायी श्री महावीरचंदजी तातेड़, शासुन जैन महिला कालेज,चेन्नई के जैन विद्या विभाग के शोध प्रमुख साहित्यकार श्री दिलीपजी धींग, धार्मिक अध्यापक श्री विनोदजी जैन व श्रावक संघ-तमिलनाडु के पूर्व मंत्री श्री जवाहरलालजी कर्णावट ने प्रथम तीर्थंकर प्रभु ऋषभदेव व आचार्यश्री हीराचंद्रजी महाराज के गुणगाण किये |

इस दिवस पर युवा रत्न श्री तरुणजी बोहरा ” तीर्थ ” ने विशेष रुप से गुणगाण करते हुए आचार्यश्री हीराचंद्रजी म.सा के चार मुख्य आयाम सामायिक, स्वाध्याय,संस्कार व संगठन पर विश्लेषण करते हुए इन आयामों हेतु आचार्यश्री की प्रेरणा व पुरुषार्थ पर अति सुन्दर प्रकाश किया | श्राविका मण्डल तमिलनाडु की अध्यक्षा श्रीमती अमिताजी कवाड ने इस पावन प्रसंग के उपलक्ष में आयोजित महिलाओं के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कैम्प हेतु विशेष रुप से जैन मेडिकल रिलीफ सोसाइटी, श्रावक संघ,युवक परिषद,श्राविका मण्डल व श्राविका श्रीमती मनीषाजी कांकरिया,युवा श्री सौरभजी बाघमार, कैम्प के प्रायोजक श्री सम्पतराजजी धर्मचन्दजी छल्लाणी के प्रति विशेष रुप से धन्यवाद ज्ञापित किया |

जैन मेडिकल रिलीफ सोसाइटी,चेन्नई के चैयरमैन श्री रिखबचंदजी लोढ़ा,मंत्री श्री अजयजी दुगड़ श्री गौतमजी नाहर का श्रावक संघ,तमिलनाडु की ओर से अध्यक्ष श्री पी प्रेमकुमारजी कवाड व कार्याध्यक्ष श्री पदमचंदजी बाघमार ने शाल्यार्पण माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह से सन्मान किया,प्रायोजक छल्लाणी परिवार का स्वागत सन्मान किया गया |

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने बताया कि आचार्यश्री 85 वां का जन्म दिवस जोधपुर, जयपुर, अजमेर,जलगांव, रायचूर सहित भारतवर्ष के अनेक स्थानों पर जप-तप-त्याग पूर्वक मनाया गया ओर वर्तमान में आचार्यश्री हीराचंद्रजी म.सा,भावी आचार्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा संत-सती मण्डल सूर्यनगरी जोधपुर में पावटा क्षेत्र में विराजित हैं और इस प्रसंग पर अखिल भारतीय श्री जैन रत्न श्राविका मण्डल द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर ” प्रतिक्रमण ” पर लिखित परीक्षा के आयोजन के अंतर्गत स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई में भी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में आयोजन रखा गया, परीक्षा में श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया |

श्रावक संघ, तमिलनाडु के मंत्री श्री अनोपचंदजी बागमार ने जन्म कल्याणक व जन्म दिवस कार्यक्रम का सुन्दर संचालन किया | इस पुनीत दिवस पर चेन्नई महानगर के अनेक उपनगरों से उपस्थित श्रद्धालुओं ने उपवास, एकासन, आयंबिल के प्रत्याख्यान किये व तीन-तीन सामायिक की साधना की | श्रमण भगवान महावीर स्वामी,आचार्यश्री हस्तीमलजी म.सा – आचार्यश्री हीराचन्द्रजी म.सा,भावी आचार्य श्री महेन्द्रमुनिजी म.सा, उपाध्याय प्रवर श्री मानचन्द्रजी म.सा, साध्वी प्रमुखा श्री तेजकवरजी म.सा समस्त चरित्र आत्माओं की जय- जयकार व मांगलिक के साथ प्रभु ऋषभदेव जन्म कल्याणक व आचार्यश्री हीरा जन्म दिवस कार्यक्रम साधना -आराधना पूर्वक सम्पन्न हु

प्रेषक :-

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ -तमिलनाडु

पता-सम्पर्क :-

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ

 “स्वाध्याय भवन, “24/25, बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट, साहूकारपेट, चेन्नई 600 079, तमिलनाडु

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar