अहिंसा साईकल रॅली के आयोजको ने लिए महासाध्वी डॉ. राज श्री म.सा. आदि ठाणा के मंगल आशिर्वाद! भगवान महावीर स्वामीजी का संदेश “ जिओ और जीने दो” जन जन तक पहुँचाने एवं अर्हम विज्जा प्रणेता उपाध्याय प्रवर पु. प्रविण ऋषिजी म. सा. के दर्शन, कर्नाटक गज केशरी, खद्दरधारी गुरुदेव पु. गणेशमलजी म.सा. के समाधि स्थल के दर्शनार्थ तीन दिवसीय चिंचवड़ से जालना(325 कि.मी.) की अहिंसा सायकल रॅली का आयोजन महावीर अॅडव्हेन्चर ग्रुप के राजेश एवं राजश्री ताथेड द्वारा किया गया है!
यह रॅली एकासना तप के साथ राह में विराजीत साधु-संतो के दर्शन लेते आगे बढेंगी! आकुर्डी स्थानक भवन मे आयोजक राजेश एवं राजश्री ताथेड ने चातुर्मासार्थ विराजीत महासाध्वी डॉ. राज श्री जी, डॉ. मेघाश्री जी, साध्वी समिक्षा श्री जी, साध्वी जिनाज्ञा श्री जी के रॅली पुर्व मंगल आशिर्वाद पाकर मांगलीक ग्रहण की! इस वक्त रॅली आयोजको को श्री संघ के विश्वस्तो द्वारा सन्मानीत किया गया! आज धर्म सभामें परम गुरुभक्त श्रीमान शांतीलालजी दोशी (पाली) बन्सीलालजी भोगर एवं अशोकभाई छाजेड ( सुरत) सह परिवार एवं बेंगलुरु के अनेक भक्तगण पधारे थे!
उन्ही का भी यथोचित सन्मान श्री संघ द्वारा किया गया। संघाध्यक्ष सुभाष जी ललवाणी ने संकल्पमुर्ति, मधुरकंठी पु. मधुस्मिताजी एवं पु. भावप्रितीजी के चालीसगांव नगरी में भाई प्रमोद, धर्मपत्नी कांता, भाभी पुष्पलता जी संग दर्शन एवं मंगल आशिर्वाद पाये!