भगवान महावीर ने कहा है- “तवसा धुणई पुराणं पावगं” तपस्या पुराणे कर्मों को धून डालती है। तप वह उर्जाप्लॉट है जो आत्मा की सोई शक्ति को एक्टिवेट करता है । तप एक मधुवन है जो इस मधुवन में रमण करता है उसका जीवन महक उठता है। आत्मा से परमात्मा तक पहुंचाने वाला तप एक सेतू है। शौर्यवान व्यक्ति ही तप यज्ञ में अपनी आहूति दे सकता है। चातुर्मास काल में कर्म की श्रृंखला का विलय करने तप -जप का आलंबन लिया जाता है पर संघाति कर्मों का नाश करने के लिए सामूहिक तप एवं जप आवश्यक है। गुरुदेव की महती कृपा से तप की जगमग ज्योति से मदुरै जगमगा रहा है । यहां पर पहले सतरंगी तप और अब मदुरै वासियों के उत्साह से पचरंगी तप सानंद संपन्न हो रहा है । मुनिश्री ने आगे कहा – तप वह मंगल कलश है जिसका अमृत पीने से मानव अमरत्व को प्राप्त करता है । मदुरै में जो तप की सरिता प्रवाहित हुई है वह अविरल गति से बढ़ती रहे और...
आचार्य, युवाचार्य तथा देशभर से साधु- साध्वीओ के श्रद्धांजलि संदेश प्राप्त हुए दुर्ग / जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तलाब दुर्ग में संत विवेक मुनि की गुणानुवाद सभा एवं श्रमण संघ परिवार के द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से भक्तगण श्रद्धांजलि देने दुर्ग आए थे। देश के विभिन्न क्षेत्रों से चातुर्मास हेतु विराजित संत मुनि राज्यों ने श्री विवेक मुनि को श्रद्धांजलि अर्पित करने शौक संदेश प्राप्त हुए। जिनमें आचार्य भगवंत डॉ शिव मुनि युवाचार्य श्री महेंद्र ऋषि जी, प्रवर्तक कुंदन ऋषि जी दिनेश मुन्नी जी लोकेश मुनि, प्रभात मुनि रितेश मुनि,सिद्धार्थ मुनि प्रणव मुनि जी, साध्वी रतन ज्योति जी साध्वी मंगल प्रभा जी साध्वी प्रतिभा कवर जी, किरण सुधा जी सुशीला कवर जी चेतना जी रचिता जी, उज्जवलाश्री जी, दर्शन प्रभा जी, सिद्धि सुधा जी, नमिता श्री, पुण्यस्मिता जी शक...
अहिंसा दिवस एवं तप अनुमोदना का आयोजन साहुकारपेट, चेन्नई :- साध्वी अणिमाश्री के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में गुडियातम से समागत श्रीमती जयश्री गीरिया के मासखण एवं चातुर्मासकाल में एकासन के मासखमण करने वाले तपस्वियों की तप अनुमोदना का कार्यक्रम तेरापंथ सभा के तत्वावधान में आयोजित हुआ। साध्वीश्रीजी के सान्निध्य में अणुव्रत समिति के तत्वावधान में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का अंतिम दिन अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। साध्वी समत्वमशाजी ने अहिंसा गीत की मंगल संगान के रूप में प्रस्तुति दी। अणुव्रत समिति अध्यक्ष ललित आंचलिया ने विषय की प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम की सुन्दर संयोजना के लिए सबका आभार व्यक्त किया। साध्वी अणिमाश्री ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा जैन धर्म का प्राण तत्व है अहिंसा। अहिंसा को माता कहा जाता है, जैसे मां कभी भी अपने बच्चों का अहित नहीं करती, वैसे ही अहिंसा प्राणी मात्र के...
3 अक्टूबर अशोक नगर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर शनिवार को आयोजित धर्मसभा मे प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज ने कहां कि भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा परमोधर्म के सिद्धांतो को अपनाकर महात्मा गांधी ने शांति के संदेश साथ सबको साथ लेकर एकता के सूत्र मे बांधते हुए कही आंदोलन करके देश को आजादी दिलवाने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करके देश को अग्रेजों से आजाद करवाया ! उपप्रवर्तक अमृत मुनि हरीश मुनि सचिन मुनि आदि संतो ने कहां कि धर्म के रास्ते पर चलकर कहीं संघर्षो का डटकर मुकाबला करतें हुए हमारे देश भारत को अग्रेजों से मुक्त करवाया जो कभी भुलाया नहीं जा सकता ! इसदौरान श्रीसंघ के ओकरसिंह सिरोया कांतिलाल जैन राजेन्द्र खोखवत आदि ने महात्मा गांधी को याद करतें हुए भूरी भूरी प्रसंसा करते हुए कहाँ कि गांधी जी हमारे देश महानायक थे ! मीडिया प्रवक्ता सुनिल चपलोत, लोकाशाह जैन स्थानक, अशोक नगर, उदयपुर
विल्लुपुरम :- आचार्यश्री महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी उज्जवलप्रभा के सान्निध्य में मासखमण तपोभिनन्दन आयोजित हुआ। श्रीमती संतोष सुराणा ने 19-9-2021 को 15 की तपस्या का प्रत्याख्यान किया था, साध्वीश्री की प्रबल प्रेरणा से तपस्वी बहन का संकल्प बल ओर बड़ा एवं वह इस तपपथ पर आगे बढ़ गई। साध्वी उज्जवलप्रभा ने अपने मंगल उद्बोधन में फरमाया कि तप एक ऐसा अनुष्ठान है, जिसमें मनोबल, संकल्पबल और शारीरिक बल की दृढ़ता एवं अनुकूलता अतिआवश्यक है। तपस्वी बहन का साथ देने वाले उनके परिवार का भी अभिनंदन होना चाहिए। साध्वी अनुप्रेक्षाश्री ने कहा कि समय पर करणीय कार्य यदि कर लिया जाए तो निश्चित ही व्यक्ति बाजी जीत लेता है। जो व्यक्ति एक बूंद की कीमत नहीं जानता वह सागर को क्या जानेगा! मनुष्य जीवन की मौलिकता जानना और समझना जरूरी है। साध्वी प्रबोधयशा ने देसी भाषा में फरमाया कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अनंत शक्तियां ...
तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड, साहुकारपेट की गठित हुई टीम श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा ट्रस्ट बोर्ड साहुकारपेट के सत्र 2021- 23 के लिए सर्व सम्मति से विमल चिप्पड़ का प्रबंध न्यासी के रूप में निर्वाचन हुआ। उसके साथ राजेन्द्र भंडारी को मंत्री, गौतमचंद धारीवाल को सहमंत्री, अनिल लूणावत को कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। अमरचंद लूंकड़, सुरेशकुमार नाहर, तनसुखलाल नाहर, गौतमचंद सेठिया, बाबूलाल डूंगरवाल, अशोककुमार डागा, गौतमचंद आच्छा, विनोदकुमार डांगरा, चंद्रेशकुमार चिप्पड़, तरुणकुमार दुगड़ एवं विनोद डागा ट्रस्टी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उपस्थित ट्रस्टियों ने निवर्तमान प्रबंध न्यासी श्री सुरेश कुमार नाहर एवं नवनिर्वाचित प्रबंध न्यासी श्री विमल चिप्पड़ का सम्मान किया। सभी ट्रस्टियों ने साध्वी अणिमाश्रीजी से वृहद मंगल पाठ का श्रवण किया और नए कार्यकाल के लिए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। ...
अभातेयुप जैन तेरापंथ न्यूज का पंचम दो दिवसीय प्रतिनिधी सम्मेलन “मंथन” का हुआ आयोजन महावीरजी सेमलानी को अभातेयुप जेटीएन लाइफ टाइम अचीवमेंट और संजय वैद को अचीवमेंट अवार्ड 2021 से किया गया सम्मानित देश भर से प्रतिनिधियों ने लिया भाग अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद्, केलवा की आयोजना में भिक्षु विहार, भिक्षु नगर में अभातेयुप जैन तेरापंथ न्यूज़ का पंचम दो दिवसीय प्रतिनिधी सम्मेलन “मंथन” आयोजित किया गया। अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधान सम्पादक श्री संदीपजी कोठारी द्वारा विधिवत घोषणा से प्रतिनिधि सम्मेलन प्रारम्भ हुआ। श्री कोठारी ने अपने प्रभावी वक्तव्य में कहा की जेटीएन एक ऐसा उपक्रम जिससे सैकड़ों प्रतिनिधी जुडे हुए है और वे लाखों लोगों तक संघीय समाचारों को पहुँचाते है। हम सभी परिवर्तन के साथ अपनी पहचान बनाए। किसी भी आयु, वर्ग के सदस्य जेटीएन से जुड़े हुए...
कर्नाटक गज केसरी गुरुदेव गणेश लाल जी म.सा एवं दक्षिण केशरी मिश्री लाल जी के शिष्य तेला तप अराधक उप प्रवर्तक श्री विवेक मुनि म.सा का संथारा के साथ उन्होंने आज प्रातः 7:00 बजे जय आनंद मधुकर रतन भवन मेंअंतिम सांस ली। श्री विवेक मुनि महाराज का स्वास्थ्य विगत पांच 6 दिनों से अस्वस्थ चल रहा था स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से 2 दिन पूर्व भिलाई के प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था कल रात्रि 11:30 बजे स्वास्थ में अत्यधिक गिरावट के कारण उन्हें डॉ की सलाह ले कर आज प्रातः जय आनंद मधुकर रतन भवन ले आए और उन्हें छत्तीसगढ़ प्रवर्तक श्री रतन मुनि महाराज ने संथारा का संकल्प दिलाया और लगभग डेढ़ घंटे बाद उनके संथारे का संकल्प पूर्ण हुआ और वह देव गति को प्राप्त हुए। जैन समाज दी गई सूचना के बाद जय आनंद मधुकर रतन भवन बांध का तालाब दुर्ग से उनकी बैकुंठी यात्रा प्रारंभ हुई। ओसवाल पंचायत दुर्ग एवं श्रमण संघ दुर्ग ...
साध्वी अणिमाश्री के सान्निध्य में अणुविभा के निर्देशन में अणुव्रत समिति चेन्नई के तत्वावधान में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत् नशामुक्ति दिवस पर दुसरा चरण के आयोजन मे फरमाया कि नशा जहां व्यक्ति स्वयं के जीवन का नाश तो करता ही है साथ में परिवार को भी विनाश के गर्त में ले जाता है। जिस समाज में नशा का चलन होता है, वह समाज भी उन्नत नहीं बन सकता है। आपने समाज के सभी श्रावकों से नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी और पूज्य आचार्य श्री तुलसी के संदेश “गुरुवर का है यह संदेश, व्यसन मुक्त हो सारा देश” को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के संयोजक कोषाध्यक्ष पंकज चोपडा ने प्रथम चरण की जानकारी दी। अध्यक्ष ललित आचलिया एवं तेरापंथ सभाध्यक्ष प्यारेलाल पितलिया ने आज के कार्यक्रम के प्रायोजक एवं CRKS के एडमिन को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री अरिहन्त बोथरा ने किया।इससे पूर्व प्रथम चरण म...
30 सितंबर अशोक नगर उदयपुर मानव कितनी भी होशियारी करलें परन्तु कर्म उसके पीछा छोड़ने वालें नहीं उसकी सजा तो भोगनी ही पड़ेगी। प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज ने लोकाशाह जैन स्थानक मे गुरूवार को आयोजित धर्मसभा मे कहा था कि अशुभ कर्म करने से आत्मा का उध्दार भी नहीं हो पाएगा। भगवान की साधना व आराधना करने वाला ही अशुभ कर्मो की निर्जरा करके अपनी आत्मा को निर्मल बना पाएगा ! महेश मुनि हरीश मुनि सचिन मुनि आदि संत मुनियों ने सम्बोधित करतें हुए कहा कि राजा हो या रंक कर्म किसी को छोड़ने वालें नही भोगने ही पड़ेंगे ! धर्मसभा मे तैरापथी ऑल इंडिया जैन हाई परचेज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघराज लुणावत व आखिल भारतीय राष्ट्रीय जैन श्रावक समिति के महामंत्री अशोक महता का श्री संघ के ओकरसिंह सिरोया कांतिलाल जैन मांगीलाल लुणावत राजेन्द्र खोखवत आदि पदाधिकारियों ने अतिथियों का पगड़ी शोलमाला पहनाकर स्वागत किया ! मीडिया प्रवक्...