🙏 *।।श्री महावीराय नमः।।*🙏 🙏श्री एस.एस.जैन संघ माम्बलम🙏 😷 *स्वर्ण संयम आराधक सरसवाणी भूषण सेवा शिरोमणी सेवा चक्रवर्ती परम पूज्य गुरुदेव श्री वीरेन्द्र मुनिजी म.सा.के पावन सान्निध्य में* *कार्यक्रम-26/4/2022(मंगलवारवार)*🎤 *प्रार्थना* सूर्योदय के साथ *प्रवचन* :- *सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक* *जाप व महामंगल पाठ*: दोपहर 3 बजे *प्रतिक्रमण*: सायं.6.20 बजे से *धर्म चर्चा*: रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक(केवल भाइयों के लिए) 🏛️ *स्थल* : श्री एस एस जैन स्थानक 46,बर्किट रोड़, टी.नगर-चेन्नई-17 *नोट*: साध्वी प्रतिभाश्री म.सा. आदि ठाणा-5 कल दिनाँक 26/4/22 को सुबह 6 बजे शासन कॉलेज से संभावित विहार कर AMKM पधारेंगे।विहार यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर जिन शासन की शोभा बढ़ायें। 📞 RSVP : एम.उत्तमचन्द गोठी महेन्द्र गादिया ...
मदुरै – आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री उज्ज्वलप्रभाजी का 17 दिवसीय प्रवास विविध प्रसंगो के साथ जुडा हुआ प्रवास रहा। साध्वीश्रीजी ने मंगलभावना के अवसर पर कहा – जीवन में कभी ऐसे क्षण या अवसर आते हैं जिस क्षण या अवसर को प्राप्त कर जीवन को नई दिशा प्राप्त होती हैं। चेतना का उर्ध्वारोहण होता है। साधु साध्वियों की सन्निधि ,उनके प्रवचन , उनके दर्शन प्राप्त कर कईयों ने अपने जीवन को अध्यात्ममय बनाया हैं। मदुरै श्रावक समाज साधु – साध्वियों की अच्छी सारसंभाल करता हुआ अपने दायित्व के प्रति पूर्ण जागरूक हैं। साध्वी श्री अनुप्रेक्षाश्रीजी ने कहा – मनुष्य जन्म प्राप्त करना सौभाग्य है, वह सौभाग्य शतगुणित होता है जो मनुष्य जन्म का मूल्यांकन करता हुआ सजग रहता हैं। इससे पूर्व मंगलभावना समारोह में सुश्री कोमल जीरावला ने मंगलाचरण ,तेरापंथ सभा अध्यक्ष जयंतीलाल जीरावला ,तेयु...
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर महावीरमय बना चेन्नई शहर अयनावरम, चेन्नई 14.04.2022 :- श्री जैन महासंघ चैन्नई के तत्वावधान में श्वेताम्बर तेरापंथ, स्थानकवासी, मूर्तिपूजक एवं दिगम्बर समुदाय की विशाल जनमेदिनी की समुपस्थिति में पंडित पूज्य आचार्य श्री मेघदर्शन सूरीश्वरजी एवं श्रमणवृंद और वंदनीया साध्वी श्री डॉ. मंगलप्रज्ञाजी एवं श्रमणीवृंद के पावन सानिध्य में दादावाड़ी के विशाल प्रांगण में भगवान महावीर का 2621वॉ जन्म कल्याणक महोत्सव चारों तीर्थ के द्वारा घुमधाम एवं खुशनुमा वातावरण में मनाया गया। प पू आ श्री मेघदर्शनसूरिश्वरजी म सा ने कहा कि हमें महावीर के सिद्धांतों को अपनाकर आने वाले पीढ़ी को संस्कारवान बनाना चाहिए, घटती जैनों की संख्या चिंता का विषय है, अतः अब हमें जैन एकता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत। साध्वी श्री प्रज्ञाश्रीजी ने कहा हमें भगवान महावीर के सिद्धान्तों को जीना चाहिए। स...
पल्लावरम्, चेन्नई : भारतीय रेलवे बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री नरेश सालेचा ने सहपरिवार पल्लावरम चेन्नई स्थित तेरापंथ सभा भवन में मुनि श्री सुधाकरजी एवं मुनि श्री नरेशकुमारजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मुनिश्री से विभिन्न विषयों पर वार्तालाप भी किया। तेरापंथ सभा, पल्लावरम के अध्यक्ष प्रकाश भंसाली, मंत्री दिलीप भंसाली ने श्री सालेचा का जैन चिंह एवं साहित्य भेट कर सम्मान किया। स्वरुप चन्द दाँती प्रचार प्रसार प्रभारी श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई
ट्रिप्लीकेन, चेन्नई : भगवान महावीर के 2621वें जन्म कल्याणक पर श्री जैन संघ, ट्रिप्लीकेन द्वारा अहिंसा रैली, सामूहिक व्याख्यान माला एवं नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। ट्रिप्लीकेन संभाग में इस बार महावीर जन्म कल्याणक सभी जैन परिवारों ने एकजुट होकर मनाया। सभी ने दिल खोलकर तन, मन, धन से समर्थन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महावीर जैन भवन पिल्लयार कोइल स्ट्रीट से विशाल अहिंसा रैली की रूप में शुरुआत हुई। रैली वहाँ से रॉयपेट्टा पुराना मंदिर होते हुए ट्रिप्लीकेन जैन मंदिर होकर तेरापंथ भवन ट्रिप्लीकेन पहुंची। श्री मदनलालजी मरलेचा के मंगलाचरण से कार्यक्रम शुरू हुआ। श्री ललित छाजेड़ ने श्री जैन संघ की और से सभी का स्वागत किया। महावीर स्वामी की जीवनी पर ट्रिप्लीकेन संभाग के श्री गौतमचंद नागोरी, श्री गौतमचंद छाजेड़, श्री गौतमचंद सेठिया ने भगवान महावीर के जीवन के विशिष्ट दृष्टांतों के साथ अपने विचार रखे।...
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में श्रमण भगवान महावीर स्वामी का 2621 वां जन्म कल्याणक चैत्र सुदी तेरस आज गुरुवार 14 अप्रैल को प्रातःकाल सात बजे से स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट चेन्नई में तीन-तीन सामायिक की साधना के साथ जप-तप पूर्वक मनाया गया | वीर गुण गौरव गाथा के अंतर्गत भगवान महावीर के प्रमुख सताईस भवों, साधनाकाल के 12 वर्षों व केवली चर्या के कुछ वर्षों पर स्वाध्यायी श्री महावीरजी बागमार मोहितजी छाजेड़, नवरतनजी बागमार, गौतमचंदजी मुणोत, ज्ञानचंदजी बागमार, मनिषजी उज्ज्वल, वी.निखिलजी कांकरिया ने मुख्य संस्मरणो पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला | श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के प्रचार प्रसार सचिव आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने इस अवसर पर श्रमण भगवान महावीर स्वामी के प्रमुख 27 भवों व साधनामय व केवलीचर्या जीवन पर रोचक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन किया | श्री अशोकजी र...
मदुरै स्थानीय तेरापंथ भवन में तेरापंथ सभा के तत्वावधान में आयोजित महावीर जयंती के कार्यक्रम में साध्वी श्री उज्ज्वल प्रभा जी ने अपने प्रेरक उदबोधन में कहा की भारत की पुण्यधरा पर अध्यात्म के आलोक का अवतरण हुआ। वह समुज्ज्वल अलौकिक आभा आज भी जन जन के मानस को आलोकित कर रही है। भ.महावीर की आभा चारित्रिक उज्ज्वलता प्रखर तपः साधना एवं अनाबाध ज्ञानधारा की प्रतीक थी। जिस प्रकार सूरजू की प्रतिष्ठा प्रकाश से है, पुष्पों की प्रतिष्ठा सुवास से होती है, वैसे ही मनुष्य की प्रतिष्ठा आत्मगुणों से होती है। भगवान महावीर ने आवृत्त आत्मगुणों को अनावृत्त करने परम पुरुषार्थ किया और परम पद को प्राप्त किया। साध्वी श्री अनुप्रेक्षा श्री जी ने कहा की भगवान महावीर प्रेरणा के पुंज थे। उनकी प्रेरणा से अनेक भव्य, दीव्य आत्माओं ने परम लक्ष्य को प्राप्त किया है। आज भी उनकी प्रेरक वाणी आगमों में निहित है, जो जन-जन के मन मे...
2621 श्रमण भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर श्री एस एस जैन संघ एवं युवक संघ किलपॉक द्वारा 1111 अन्नाधन एवं छाछ वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इसके साथ दो गाय को जीवनदान देते हुए आवदी गौशाला भेजा गया। अन्नदान कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी किलपॉक वॉकर एसोसिएशन थे। पुरसवक्कम तालुक तहसीलदार श्रीमती जयंती माला जी डिप्टी तहसीलदार पार्टीबन जी मुख्य अतिथि थे। किलपॉक संघ के अध्यक्ष विजय सिंह जी पिंचा मंत्री सुभाष जी नाहर, युवा संघ के मंत्री रितेश कांकरिया सहमंत्रि मोहित बोकड़िया और घिसुलाल जी कोठारी, सुगनचंद जी बोथरा, प्रेमचंद जी डांगी, मनोज कवाद, प्रियवंद कोठारी, कार्यक्रम के सेहोजक अजय नाहर, नितेश छजेड आधी गणमान्य जन उपस्थित थे। ये सूचना युवा संघ के अध्यक्ष नितिन चोपड़ा ने दी।
वर्धमान साधर्मिक सेवा एवं जीव दया समिति की और से दिनांक 12/4/2022 को भ.महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में प्रति माह की भांति 213वां अनाज, खाद्य सामग्री, वस्त्र वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्रेष्ठिवर्य गोतम चंद जी बरोला, प्रवीण जी टाटिया, सज्जन राज जी मेहता, रिखब चंद जी बोहरा, विनय चंद जी पामेचा, संस्था अध्यक्ष कमला एस मेहता, मंत्री ललीता सुराणा, कोषाध्यक्ष विमला चोरङिया प्रेमलता जी बरोला एवं सदस्यों की उपस्थिति दो लाख रुपए की राशि 150 साधर्मिक परिवारों को वितरण किया गया। मंगलाचरण संस्था सदस्यो द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। मंच का संचालन ललीता सुराणा ने किया। कमला एस मेहता ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुये सबका स्वागत किया। मुख्य अतिथि गोतम चंद जी बरोला ने राशि की घोषणा करके संस्था सदस्यों का उत्साह बढा ।
परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रबुद्ध शिष्या साध्वी मंगलप्रज्ञाजी के सान्निध्य में श्रीमान संतोषजी कातरेला के निवास स्थान पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय एवं सामाजिक विभिन्न विषयों पर विचार- विमर्श किया गया। संगोष्ठी में अनेक गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे। श्री हुक्मीचन्दजी जैन सावला उपाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय विश्व हिन्दु परिषद की विशेष उपस्थिति एवं सहभागिता रही। राष्ट्र की वर्तमान समस्याओं के संदर्भ में अपने विचारों को अभिव्यक्त करते हुए श्री सावलाजी ने विश्व हिंदू परिषद् द्वारा किए जा रहे कार्यों की अवगति दी। सावलाजी ने आचार्य श्री तुलसी, आचार्य श्री महाप्रज्ञजी एवं आचार्य श्री महाश्रमणजी के साथ हुए अपने संस्मरणों को भी प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा आचार्य महाप्रज्ञजी का साहित्य उत्कृष्ट कोटि का है, जिसने अनेकों लोगों की जीवनधारा को मोड़ा है। वे जनभोग्य भाष...
वाया- सनवाड़, दरीबा, रेलमगरा, कुंवारिया, मोखुन्दा, रायपुर, करेड़ा, आसींद, बदनोर, चत्तरपुरा, ब्यावर, गोला, नागेलाव, पीसांगन उपाध्याय श्री कन्हैयालालजी म. सा. ‘कमल’ के सुशिष्य महाश्रमण कमल कुल दिवाकर उपप्रवर्तक श्री विनयमुनिजी म. सा. ‘वागीश’ मधुर व्याख्यानी उपप्रवर्तक श्री गौतममुनिजी म. सा. ‘गुणाकर’ तपोकेसरी श्री संजयमुनिजी म. सा. ‘सरल’ तत्वचिंतक श्री सागरमुनिजी म. सा. ‘शुभम्’ श्री जैन स्थानक, मोखुन्दा विराज रहे हैं। कल महावीर जयंती का कार्यक्रम है। आज का विहार 12 किमी। 15 अप्रेल को रायपुर जाने के भाव है। सम्पर्क :- महावीर ‘मधुरम’ 7976339010 प्रभुराम देवासी 9950801312
सिद्धा लेडिज विंग कीओर से राजस्थान दिवस एवं युवाचार्य श्री मधुकर मिश्री संयम शताब्दी उमराव अर्चना जन्म शताब्दी एवं राजस्थान प्रवर्तिनी डाॅ सुप्रभा जी म सा के जन्म दिवस के उपलक्ष में ऑन लाईन नेशनल सिन्गिग कॉम्पिटिशन का आयोजन संस्था अध्यक्ष कमला एस मेहता, कार्याध्यक्ष विमला चोरङिया, महामंत्री ललीता सुराणा, कोषाध्यक्ष कंचन मेहता, प्रोग्राम कन्वेयर रितू आंचलिया आदि द्वारा राजस्थानी वेशभूषा के साथ राजस्थानी गीत अथवा गुरू भक्ति गीत का आयोजन मुख्य अतिथि परेम लता जी बरोला, एडवोकेट आशा मेहता की उपस्थिति में किया गया। जिसमें पूरे भारत देश के अनेको नगरों के युवक युवतियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। निर्णायिका के रूप में श्रीमति इन्दू बोकङिया तथा श्रीमति सुषमा भटेरा ने निर्णय दिया। सहयोगी श्रीमति सुशीला कमल चंद जी नाहर ने सहयोग के रूप में पुरस्कार देकर संस्था के सदस्यों का उत्साह बढाया। 12/4/2022 ...