Featured News

महिलाओं के लिए फ्री हेल्थ चेक अप का आयोजन

Sagevaani.com /चेन्नई :- आचार्य पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा के 86 वें जन्मदिवस व अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के प्रसंग पर श्री जैन रत्न श्राविका मण्डल तमिलनाडु ने जरुरतमंद साधार्मिक महिलाओं के लिए फ्री हेल्थ चेक अप का आयोजन श्री जैन मेडिकल रिलीफ सोसाइटी के प्रांगण देवराज मानकचन्द होस्पिटल, साहूकारपेट में किया जिसके अंतर्गत 103 महिलाओं की फ्री हैल्थ चेक अप जांच हुई | श्राविकाओं ने मंगलाचरण किया | जैन मेडिकल रिलीफ सोसाइटी की ओर से उपाध्यक्ष पारसमलजी सुराणा ने स्वागत करते हुए रत्न हितैषी संघ तमिलनाडु का आभार व्यक्त किया | श्री जैन मेडिकल रिलीफ सोसाइटी के अध्यक्ष अशोकजी मेहता ने संस्था की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी,उनका माल्यार्पण व शाल्यार्पण से स्वागत श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया व स्मृति चिन्ह से युवक परिषद शाखा प्रमुख तमिलनाडु संदीपजी ओस्...

धर्म से होता कायाकल्प : साध्वी डॉ गवेषणाश्री

वीतराग कार्यशाला” का आयोजन    Sagevaani.com /चेन्नई/तिंडीवनम् : युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या डा. साध्वी गवेषणाश्री का त्रिदिवसीय प्रवचन स्थानकवासी भवन, तिंडीवनम् में रहा। धर्म परिषद् को सम्बोधित करते हुए साध्वी डॉ गवेषणाश्री ने कहा कि भगवान महावीर ने पुस्तक की सुरक्षा के लिए कवर की, शरीर की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य की नितान्त आवश्यकता बताई, वैसे ही जीवन की सुरक्षा व इहलोक एवं परलोक की सुरक्षा के लिए धर्म की आवश्यकता है। धर्म के क्षेत्र में छलावा या प्रदर्शन न हो। छल कपट, प्रपंच न हो। आत्मशुद्धि का साधन ही धर्म है। साध्वी श्री ने फरमाया कि तिण्डीवनम् श्रद्धा भक्ति से रंगा हुआ पुराना क्षेत्र है। यहां दक्षिण की मां स्व. साध्वी भातुजी, साध्वी नगीनाजी का 55 साल पहले चातुर्मास हुआ था, यहां के लोग सेवाभक्ति में भी अग्रसर रहते हैं। साध्वी मयंकप्रभा ने कहा कि धर्म को उत्क...

आश्रम में विद्यार्थियों को वितरित किए फल एवं खाद्य सामग्री

sagevaani.com /चेन्नई : रईस इंटरनेशनल संस्था जो जनकल्याण एवं जीव-दया सेवाएं में कार्यरत है। उसके द्वारा चूलैई में स्थित सेवाचक्र अनाथ आश्रम में निश्रित लगभग 75 छात्र-छात्राओं को अंगूर, केले, तरबूज, नारंगी आदि फल, खाद्य तेल एवं चावल वितरित किए गए।  संस्था के अध्यक्ष डॉ कमलेश नाहर ने बताया हर महीने संस्था मानव सेवा का लक्ष्य लिए बुजुर्गों एवं बच्चों के स्वास्थ्य और अन्य जरूरतों के विषय में कार्य करती है। महासचिव एडवोकेट श्री महावीर बोहरा ने छात्र-छात्राओं से वार्तालाप करते हुए उनकी पढ़ाई एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्राप्त की। संस्था के कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश बोथरा ने सेवाचक्र समाज के कार्यकर्ता श्री महेश एवं श्रीमती सुकन्या द्वारा किए जा रहे इस महनीय कार्य की सराहना की और यह अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। बच्चों ने कार्यक्रम की शुरुआत में नमस्कार महामंत्र पाठ का सम्मुच्चारण क...

पूज्यश्री शोभाचंद्रजी म.सा का दीक्षा दिवस जप तप त्याग पूर्वक मनाया गया

रत्नवंश के छठे आचार्य जीवन निर्माण के शिल्पकार पूज्यश्री शोभाचंद्रजी म.सा का दीक्षा दिवस श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ- तमिलनाडु के तत्वावधान में स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट,चेन्नई में जप तप त्याग पूर्वक मनाया गया |   स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई में रत्नवंश के छठे आचार्य पूज्यश्री शोभाचंद्रजी म.सा का दीक्षा दिवस श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ- तमिलनाडु के तत्वावधान में मनाया गया | वरिष्ठ स्वाध्यायी ने दैनिक स्वाध्याय के अंतर्गत आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने नौ तत्वों के विवेचन व संयम चालीसा की स्तुति की | वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री चम्पालालजी बोथरा ने गुणगाण करते हुए कहा कि आचार्य शोभचन्द्रजी म.सा ने प्रज्ञा चक्षु आचार्य श्री विनयचंद्रजी म.सा की जोधपुर में चौदह वर्षों तक निरन्तर सेवाएं की | श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ,तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने धर्मसभा में ...

मरू देवा महिला मंडल गांव कराई दर्शन यात्रा रखी गई

मरू देवा महिला मंडल गांव कराई दर्शन यात्रा रखी गई थीl उसमें सबसे पहले झगड़िया जी तीर्थ उसके बाद में स्टैचू उसके बाद में पोइचा गार्डन एवं मणि लक्ष्मी दर्शन यात्रा ओमकार तीर्थ पांच तीर्थ यात्रा रखी गई थीl उसमें 60 बहनों ने पार्टिसिपेट किया एवं विरार बेस्ट से बस द्वारा गए थेl बस में हमारे नवयुवक मंडल के अध्यक्ष दिनेश जी सिंघवी एवं उनकी टीम द्वारा महिलाओं को नाश्ता एवं फ्रूटी दी गईl उनको भी खूब-खूब अनुमोदना एवं हमारे महिला मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मीजी बागरेचा मंत्री मंजू जी चोरड़िया कोषाध्यक्ष मथुरा जी सिंघवी प्रमुखा कांता जी सिसोदिया सह मंत्री मंजू जी सिंघवी, कार्यकारिणी मेंबर सविता जी सिंघवी, सारिका जी सिंघवी, मोहिनी जी सिंघवी, इंदिरा बाई सिसोदिया, तारा बागरेचा, भावना सिसोदिया, मीना सिंघवी जी, निर्मल सिंघवी, भंवरी बदामा इन सभी का विशेष सहयोग रहा एवं सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लियाl खाने की बोली लक...

लोगो की आंखो की जांच और मोतियाबिंदु काकलुर मे सम्पन्न

2583 वा नेत्र शिवीर मे 552 लोगो की आंखो की जांच व 21 जनो को मोतियाबिंदु काकलुर मे सम्पन्न” 🕶️🕶️🙏🏻🏥🏥🙏🏻🕶️🕶️ महावीर इंटरनेशनल चेन्नई मेट्रो द्वारा श्रीमान शा गौतमचंदजी, अनिलजी,सुनीलजी रांका परिवार के सहयोग से दिनांक 18-02-2024 रविवार को 2583 वा निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। तिरूवल्लुर के काकलुर स्थित अरुलमिघु श्री शिवा विष्णु कोइल मे लगाया गया। इस शिविर मे अग्रवाल आई अस्पताल की चिकित्सकिय टीम ने 552 लोगो की आंखे की जांच की जिनमे 21 जनों की आंखों में मोतियाबिंदु पाया गया जिनकी सर्जरी करवाई जाएगी। साथ ही 239 जनो को चश्में बनाकर दिए जाएंगे! शिविर मे गौतमचंद रांका, मुरुगन, पशुपति आदि का सहयोग सराहनीय रहा ।*2583 वा नेत्र शिवीर मे 552 लोगो की आंखो की जांच व 21 जनो को मोतियाबिंदु काकलुर मे सम्पन्न”* 🕶️🕶️🙏🏻🏥🏥🙏🏻🕶️🕶️ महावीर इंटरनेशनल चेन्नई मेट्रो द्वारा श्रीमान शा गौतमचंदजी, अनिलजी,स...

सकारात्मक चिन्तन सम्पन्न बने : साध्वी डॉ गवेषणाश्रीजी

चेन्नई श्रावक समाज ने किये साध्वीवृन्द की सेवा, दर्शन  साध्वीवृन्द का आगामी चातुर्मास होगा माधावरम्, चेन्नई में Sagevaani.com /विल्लुपुरम: श्री सुसवाणी माता ट्रस्ट भवन में उपस्थित जनमेदनी को तेरापंथ धर्म संघ के अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी डॉ गवेषणाश्री ने धर्म परिषद् को सकारात्मक विचार सम्पन्न बनने की प्रबल प्रेरणा दी।  साध्वीश्री ने कहा कि व्यक्ति को अपने दिल और दिमाग को खुला रखना चाहिए। अहिंसक जीवन शैली को अपनाते हुए अपनी सुखसुविधाओं में अतिभोगी नहीं बने।  अणुव्रत आन्दोलन के 75वें अमृत महोत्सव वर्ष को परिलक्षित करते हुए साध्वीश्री ने कहा कि गणाधिपति पुज्य गुरुदेव तुलसी ने हमें अणुव्रत का अवदान दिया। हम अणुव्रत को अपनाते हुए हिंसा के अल्पीकरण के साथ पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बने।  नमस्कार महामंत्र और अणुव्रत संगान से प्रारंभ कार्यक्रम में कथानक के माध्यम से साध्व...

जैनाचार्य पूज्यश्री हस्तीमलजी म.सा. का 104 वां दीक्षा दिवस मनाया गया

sagevaani.com /चेन्नई माघ शुक्ल दूज को सामायिक-स्वाध्याय के प्रबल प्रेरक अखण्ड बाल ब्रम्हचारी इतिहास मार्तण्ड चारित्र चूड़ामणि जैनाचार्य पूज्यश्री हस्तीमलजी म.सा. का 104 वां दीक्षा दिवस स्वाध्याय भवन,साहूकारपेट,चेन्नई में श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ,तमिलनाडु के तत्वावधान में स्वाध्याय दिवस के रूप में सामायिक साधना पूर्वक मनाया गया | वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री लीलमचंदजी बागमार ने आचार्य हस्ती के गुणगान में स्वरचित स्तुति सुनाई | वीरभ्राता श्री आर. वीरेन्द्रजी कांकरिया ने जीव के 563 भेदों का विस्तृत विवेचन किया | श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने आचार्य हस्ती के चरित्रमय जीवन का परिचय धर्मसभा में रखते हुए दस मुण्डन के अंतर्गत पांच इंद्रियों व चार कषायों के नौ प्रकार के भाव मुण्डन व दसवें प्रकार के द्रव्य मुण्डन के अंतर्गत सिर के केश मुण्डन का आचार्य हस्ती के जीवन म...

अनाज वितरण का कार्यक्रम

वर्धमान साधार्मिक सेवा एवं जीव दया समिति की ओर से 229 वां 230 वां अनाज वितरण का कार्यक्रम दिनांक 2/2/2024 ए एम के एम मेमोरियल ट्रस्ट के प्रांगण में प्रति माह की भांति की इस माह भी 150 साधर्मिक परिवारों को अनाज व खाद्य सामग्री नमकीन पेकेट, साङिया, गुङ, शक्कर, रवा, मैदा, आटा सेमिया,दाल, चावल, आटा आदि सामग्रियां वितरण का आयोजन संस्था अध्यक्ष कमला एस मेहता, महामंत्री ललीता सुराणा, कोषाध्यक्ष विमला चोरङिया सह कोषाध्यक्ष आरती नाहर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा सामुहिक मंगला चरण एवं पंच परमेष्ठी जाप के साथ वितरण किया गया। कमला जी मेहता ने सबका स्वागत करते हुए संस्था गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजस्थान एसोसियेशन द्वारा “राजस्थान श्री अलंकरण” से अलंकृत श्री दिलीप जी धींग को संस्था संरक्षक सदस्य सज्जन राज जी मेहता, पारस जी संचेती अध्यक्ष कमला जी मेहता एवं पदाधिकारियों...

सुरिश्वरजी महाराजा के अष्टम पुण्य तिथि पर गुणानुवाद सभा रखी गई

परम पुज्य गुरूदेव आचार्य भगवंत श्री नवरत्न सागर सुरिश्वरजी महाराजा के अष्टम पुण्य तिथि पर गुणानुवाद सभा रखी गई Sagevaani.com /बेरछा परम पुज्य साध्वी भगवन्त स्वर्ण ज्योति श्री जी महाराज साहेब विरलज्योति श्री जी महाराज साहेब एवं प्रियल ज्योति श्री जी महाराज साहेब की निश्रा मे माघ बेदी पंचमी बुधवार को परम पुज्य गुरूदेव आचार्य भगवंत श्री नवरत्न सागर सुरिश्वरजी महाराजा साहेब की अष्टमी पुण्य तिथि नवरत्न अर्पुव मंगल जैन श्वेतांबर आराधना भवन मे मनाई गई । साध्वी भगवन्त द्वारा गुरूदेव के बारे मे बताया गया कि गुरूदेव कितने संयमी थे । उनके द्वारा अनेक जप तप किऐ गये उनके द्वारा 193 ओली जी की तपस्या की गई थीl उनके अनेकानेक चमत्कार का वर्णन किया तथा गुरू वन्दन किया गया। इसके अन्तर्गत सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरुआत गुरूदेव के चित्र के सम्मुख श्रीसंघ के तथा नवरत्न परिवार के सदस्यो द्वारा दीप प्रज्वलित तथा ...

उपाध्याय मानचन्द्रजी म.सा का 90 वां जन्म दिवस स्वाध्याय दिवस के रुप में मनाया गया

चेन्नई में श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में उपाध्याय मानचन्द्रजी म.सा का 90 वां जन्म दिवस स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट में स्वाध्याय दिवस के रुप में मनाया गया | वरिष्ठ स्वाध्यायी वीरेन्द्र कांकरिया ने पच्चीस बोल के अन्तर्गत पुण्य के नौ भेदों का अर्थ सहित विस्तृत विवेचन किया | वरिष्ठ स्वाध्यायी बन्धुवर श्री लीलमचंद बागमार ने स्वरचित स्तुति को भावसहित सुनाते हुए उपाध्याय भगवन्त के गुणगान किये |  कोषाध्यक्ष श्री गौतमचंदजी मुणोत व गुरुभक्त श्री कान्तिलालजी तातेड़ ने उपाध्यायश्री के जीवन के प्रसंगो का चित्रण धर्मसभा में किया |  श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने सूर्यनगरी जोधपुर में श्री अचलचन्दजी व छोटादेवीजी सेठिया के यहां जन्म लेने वाले बालक मान के बचपन युवा अवस्था व वैराग्यमय जीवन के संस्मरणों का धर्मसभा में उल्लेख करते हुए कहा कि जैनाचार्य ह...

“तुलसी अणुव्रत सिंहनाद सारे जग में पसरेगा”

 अणुव्रत समिति चेन्नई द्वारा ‘अणुव्रत संकल्प यात्रा’ का आगाज  टीपीएफ के सयुंक्त आयोजना में सूर्योदय से आरंभ हुआ सिंहनाद Sagevaani.com/चेन्नई : अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में अणुव्रत आंदोलन के 75वें स्थापना वर्ष अणुव्रत अमृत महोत्सव के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा देश भर में मनाया जा रहा है। इस “अणुव्रत अमृत महोत्सव” वर्ष का एक प्रकल्प “अणुव्रत संकल्प यात्रा 01फरवरी से 29 फरवरी 2024” तक राष्ट्रीय स्तर पर देश भर की अणुव्रत समितियों और अन्य संस्थाओं के सहयोग द्वारा सक्रियता से आयोजित किया जाएगा। अणुव्रत समिति, चेन्नई द्वारा इस अणुव्रत संकल्प यात्रा का शुभारंभ 28.01.2024 रविवार को एक साइक्लोथोन के रूप में आयोजित हुआ। अणुव्रत समिति, चेन्नई और तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, चेन्नई चेप्टर के संयुक्त आयोजना से इस संकल्प साइक्लोथन का आयोजन किया। अणुव...

Skip to toolbar