दो दिनो मे आठ चरित्र आत्माओं के संथारा पूर्वक समाधिमरण को प्राप्त करते हुए देवलोकगमन हो जाने पर श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान मे स्वाध्याय भवन साहूकारपेट मे गुणानुवाद सभा सोमवार 27 मई 2024 को सम्पन्नl 26 व 27 मई 2024 दो दिनो मे जिन शासन की अपूरणीय क्षति रुप मे आठ चरित्र आत्माओं के संथारा पूर्वक समाधिमरण को प्राप्त करते हुए देवलोकगमन हो जाने पर श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान मे 27 मई को स्वाध्याय भवन साहूकारपेट मे गुणानुवाद किया गया | गुणानुवाद सभा मे श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने चरित्र आत्माओं का परिचय देते हुए कहा कि जयगच्छीय श्री चिरंजयमुनिजी म.सा.महासती श्री दयाश्रीजी म. सा. ज्ञानगच्छ से महासती श्री मंजूलाजी म.सा साधुमार्गी संघीय श्री नरेन्दमुनिजी म.सा., सूर्यप्रभजी म.सा, साध्वी श्री जिज्ञासाश्रीजी म.सा गु...
उपाध्याय प्रवर श्री गुनवन्तचन्द्रजी महाराज के देवलोकगमन होने पर स्वाध्याय भवन, चेन्नई मे गुणानुवाद सभा दिनांक 24 मई 2024 शुक्रवार को श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान मे स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई मे जयगच्छीय उपाध्याय प्रवर गुनवन्तचन्द्रजी महाराज के पुण्य धरा पीपाड राजस्थान मे संथारा पूर्वक देवलोकगमन हो जाने पर गुणानुवाद किया गया | श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने गुणानुवाद करते हुऐ कहा कि आपका जन्म दार्जलिंग के सोदाना ग्राम मे 5 अक्टूबर 1956 को देवचन्दजी- इन्द्रादेवीजी बैंगाणी के यहां हुआ, बाल्यकाल नागौर जिले के लाडनू ग्राम व कलकता मे बीता | आपके बड़े भ्राता ने भी भागवती दीक्षा ली और जिनशासन की प्रभावना की थी | युवा गुणवन्तचन्द्र ने सोलह वर्ष की युवा वय मे संसार से विरक्ति होने के पश्चात उन्नीस वर्ष की उम्र मे श्...
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष मैं डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज गवेनमेंट ऑफ तमिलनाडु ने एक हफ्ता भर अलग अलग तरीके से पर्यावरण की जानकारी देने का निर्णय लिया। इसमें ऑनलाइन वेबिनार, स्पीच कंपोटिशन, ड्राइंग कंपोटिशन, रंगोली, इनोवेटिव आइडिया कंपोटिशन, वेबिनार ऑन लैंड रेस्टोरेशन, ट्री प्लांटेशन (पौधारोपण) आए दिनों इतनी गर्मी बढ़ रही हैं, इसका समाधान हमारे हाथो मैं ही है। डिपार्टमेंट के कुछ अधिकारियों ने राजस्थान पत्रिका एवं एक्ष्नोरा इंटरनेशनल द्वारा चल रहे हरित प्रदेश अभियान की सराहना करते हुए कहा कि हमारे इस सेमिनार मैं आपके सहियोग की जरूरत है। उनके कहने पर आज चारी स्ट्रीट कॉर्पोरेशन पार्क मैं व्रक्षा रोपण अभियान एवं पौधे वितरण का आयोजन किया गया। पार्क मैं कई पौधे लगाए एवं पार्क मैं आने वाले लोगो को करीबन 100 पौधे वितरण किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर के मुथू कुमार प्रोग्राम ...
आचार्य श्री महाश्रमणजी का अभिवंदना समारोह आयोजित Sagevaani.com /तंजाऊर : तमिलनाडु प्रांत के तंजाऊर शहर में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के 63वें जन्मदिवस, 15 वाँ पदाभिषेक दिवस एवं 51 वां दीक्षा दिवस– दीक्षा कल्याण महोत्सव का संयुक्त आयोजन “अभिवंदना समारोह” मुनि श्री दीपकुमार ठाणा 2 के सानिध्य में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा– कुंभकोणम द्वारा श्री शांतिनाथ जैन मंदिर के हॉल में किया गया। मुनि श्री दीपकुमार ने आचार्य अभिवंदना करते हुए कहा कि परम् पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी कीर्तिधर महापुरुष है। दीक्षा के बाद से क्रमश: वे विकास करते रहे। दो– दो गुरुओं का वरदहस्त प्राप्त किया एवं धर्मसंघ के आज सरताज हैं। आपने संघ का दायित्व संभालने के बाद यात्राओं का जो कीर्तिमान बनाया वह अद्भुत है। विदेश की धरा पर चातुर्मास करने वाले तेरापंथ के प्रथम आचार्य हैं। आचार्यप्रवर ‘तिन्नाणं तारयाणंR...
अणुव्रत समिति द्वारा अनुशास्ता अभिवन्दना का समायोजन बुधवार से प्रारंभ होगा पंचदिवसीय कन्या संस्कार निर्माण शिविर Sagevaani.com /चेन्नई: अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी का अभिवन्दना समारोह साध्वी डॉ गवेषणाश्री ठाणा 4 के सान्निध्य में परमार हाउस में अणुव्रत समिति की आयोजना में आयोजित हुआ। अनुशास्ता की अभिवन्दना में साध्वीश्री ने कहा कि आचार्यश्री स्थितप्रज्ञ की तरह है। उन्हें यश की चाह नहीं है। वे किसी भी परिस्थिति में अडिग, अडोल रहते हैं। न नेपाल का भूंकप, न सेरापूंजी की बारिश, न करोना महामारी उन्हें डीगा सकी। भीषण गर्मी में भी जन प्रतिबोधन के लिए आप सदैव गतिशील है। साध्वीश्री ने कहा कि आपके आभामंडल में आने वाला व्यक्ति अपने आप को तृप्त बना लेता है। अधिक सुनना और कम शब्दों में मुस्कुराहट के साथ जवाब देने से दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। आपका ललाट सूर्य की तरह दैदीप्यमान है। आपने...
मधुर व्याख्यानी श्री जयतिलक मुनिजी म. सा. ठाणा 1 (सकारण) एवं पूज्य श्री शशिप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा 5 जैन भवन, रायपुरम में विराजित थे। इस अवसर पर श्री S.S. जैन ट्रस्ट, रायपुरम के तत्वावधान में ज्ञान युवक मण्डल, रायपुरम द्वारा दिनांक 26.05.2024 रविवार को जैन भवन, रायपुरम में विशाल प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्न मंच के सहयोगी श्री भंवरलालजी, अशोककुमारजी, अमितकुमारजी, जयचन्दजी खटोड परिवार, रायपुरम थे। जिसमें सामयिक सुत्र, तीर्थंकर, भक्तामर, गति, पच्चीस बोल, आचार्य जयमल आदि विषयों पर प्रश्न पुछे गए। चेन्नई की कुल चौदह टीमों ने भाग लिया। उनको नमिता संचेती, धर्मीचंद कोठारी, मधु बोहरा ने सभी टीमों को पासींग, नो पासींग, पहेली, रेपीड फायर, चीत्र से गति पहचानों, मेमोरी पावर आदि विभिन्न राउंड द्वारा प्रतियोगिता करवाई। प्रश्न मंच का कुशल संचालन ज्ञानचंद कोठारी ने किया। कोंडीतोप की टी...
श्री अशोक खतंग बने तेरापंथ सभा, चेन्नई के अध्यक्ष Sagevaani.com /चेन्नई: श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एक मातृत्व संस्था है। वह पुरे श्रावक समाज का प्रतिनिधित्व करती है। चेन्नई सभा विशिष्ट सभा के रूप में धर्मसंघ में प्रतिष्ठित है। उसके अध्यक्षीय पद पर आने बड़े गर्व के साथ जिम्मेदारी से भरा पुरा है। उपरोक्त विचार तेरापंथ सभा चेन्नई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अशोक खतंग के निर्वाचन के बाद दर्शन करने पर साध्वी डॉ गवेषणाश्री ने कहे। साध्वीश्री ने आगे कहा कि आज सभा के वार्षिक अधिवेशन में श्री अशोकजी खतंग अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। अब इनका दायित्व है कि वे सम्पूर्ण श्रावक समाज को साथ लेकर अपनी कार्ययोजना बनाते हुए संघ और समाज के नवीन स्वर्णिम कार्ययोजना में योगभूत बने। इससे पूर्व तेरापंथ सभा, चेन्नई का 73वाँ वार्षिक अधिवेशन तेरापंथ सभा भवन, साहुकारपेट में सभाध्यक्ष श्री उगमराज सांड की अध्यक्...
शाकाहार दिलाये छात्रवृति 20 लाख और 550 बच्चें को छात्रवृति ब्यावर एसोसिएशन ट्रस्ट का 19 वा छात्रवृति वितरण समारोह चेन्नै मैं दिनांक 26/5/24 को भवन स्कूल ऑडिटोरियम किलपौक मैं रखा गया! हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी स्कूल विद्यार्थियों को छात्रवृति दी गईं। सर्व प्रथम अध्यक्ष श्री अजीतकुमार गोठी ने सभी दान दाताओं को धन्यवाद देते हुए उन सभी का स्वागत अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया। सभी अभिभावको ने ट्रस्ट को सेवा का अवसर दिया उन्हें भी धन्यवाद दिया। चेयरमैन श्री फूल चंद जी नाहर ने बताया की छात्रवृति कि प्रक्रिया अप्रैल माह से शुरू होती है और एक टीम जिसमें सभी ब्यावर एसोसिएशन एवं ब्यावर यूथ के सदस्य भाग लेते है और अपना सहयोग देते है के कड़ी मेहनत आज रंग लाई है! संस्था की प्रक्रिया पुर्ण कर इस वर्ष भी करीब 500 से 550 शाकाहार बच्चों को करीब 20 लाख की छात्रवृत्ति दी जा रही है। सभी चेक स्कूल नाम से व...
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान मे भावी आचार्यश्री महेन्द्रमुनिजी का स्वर्ण दीक्षा दिवस संघ समर्पण दिवस के रुप मे स्वाध्याय भवन मे मनाया गया | श्री वीरेन्द्र कांकरिया ने तत्वों का स्वाध्याय किया | संयम-हस्ती-हीरा- महेंद्र चालीसा की सामूहिक स्तुति के पश्चात श्राविका मण्डल ने मंगलाचरण किया | श्रावक संघ के अध्यक्ष प्रेमकुमारजी कवाड ने सभी श्रावक -श्राविकाओं का स्वागत करते हुए भावी आचार्यश्री के गुणगाण किये | श्रावक संघ के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने रविवारीय सामूहिक सामायिक मे जिनवाणी के स्वाध्याय, रत्न स्वर्ण वर्ष मे श्रावक संघ तमिलनाडु के तत्वावधान मे पोरसी, लोगस्स व णमो सिद्धाणँ की माला अभियान की जानकारी देते हुए भावी आचार्यश्री के चरित्रमय जीवन पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम प्रस्तुत किया और पूनमल्ली क्षेत्र से 14100 पोरसी के प्रत्याख्यान के संकल्प करवाने हेतु...
आचार्य महाश्रमण अभिवन्दना समारोह आयोजित डीजी वैष्णव कॉलेज के परिसर में हुआ आयोजित Sagevaani.com /चेन्नई: गुरु फैमिली डॉक्टर की तरह होते है। वे हमारे भावों की चिकित्सा करके हमें शुद्ध बनाते है, सही राह बताते हैं। गुरु से ही मुक्ति मिलती हैं। उपरोक्त विचार डीजी वैष्णव कॉलेज, अरुमबाक्कम के नवीन ऑडिटोरियम में आयोजित आचार्य श्री महाश्रमण अभिवन्दना समारोह में साध्वी डॉ गवेषणाश्री ने कहें। ◆ सहज, सरल, शांत प्रकृति के धनी आचार्य प्रवर आचार्य श्री महाश्रमणजी के 63वें जन्मदिवस, 15वें पदाभिषेक दिवस एवं 51वें दीक्षा दिवस को परिलक्षित करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में अपने गुरु की अभिवन्दना करते हुए साध्वीश्री ने कहा कि आचार्य महाश्रमण एक व्यक्ति ही नहीं अपितु सम्पूर्ण व्यक्तित्व है। आपकी प्रकृति सहज, सरल और शांत है। आपका आभामंडल सभी को आकर्षित करने वाला है। साध्वीश्री ने आपकी गुरु निष्ठा, संघ निष्ठा,...
साध्वी डॉ गवेषणाश्री के सान्निध्य में डीजी वैष्णव कॉलेज में होगा समायोजित Sagevaani.com /चेन्नई: संसार में कुछ ऐसे मानव होते है जो अपने कर्म, पुरुषार्थ, मेहनत, लग्न से महामानव बन जाते है। दूसरे के लिए अनुकरणीय बन जाते है, वन्दनीय बन जाते है, मार्गदर्शक बन जाते है। ऐसे ही एक महात्मा पुरुष है- जैन तेरापंथ धर्म संघ के ग्यारहवें अधिशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी। शुक्रवार को आपके 63वें जन्मदिवस, शनिवार को 15वें पदाभिषेक दिवस एवं 22 मई को 51वें दीक्षा को परिलक्षित करते हुए रविवार को डीजी वैष्णव कॉलेज, अरुमबाक्कम में ‘आचार्य महाश्रमण अभिवन्दना समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। श्री तेजराज पुनमिया ने बताया कि आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी डॉ. गवेषणाश्री ठाणा 4 के पावन सान्निध्य में उपरोक्त कार्यक्रम समायोजित होगा। श्री संजय भंसाली ने बताया कि इस समारोह में मुख्य अत...
बुधवार दिनांक 15 मई 2024 को श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के तत्वावधान में इतिहास मार्तण्ड बाल ब्रह्मचारी, सामायिक- स्वाध्याय के प्रबल प्रेरक रत्नवंश के सप्तम पट्टधर आचार्य श्री हस्तीमलजी म.सा की 33 वीं पुण्यतिथि सामूहिक सामायिक दिवस के रुप मे स्वाध्याय भवन साहूकारपेट चेन्नई मे मनाई गयी | पुण्यतिथि कार्यक्रम के संचालक रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्र कांकरिया ने सभी श्रदालु श्रावक-श्राविकाओं का स्वागत करते हुए आचार्यश्री के 71 वर्षो के निरतिचार संयम साधना व 61 वर्षों तक संघ के कुशलतापूर्वक किये गए संचालन का उल्लेख करते हुए जैन कांफ्रेंस के अंतर्गत अजमेर,सादड़ी,सोजत व भीनासर में सम्पन्न हुए साधु सम्मेलनों मे उनकी भूमिका, सहभागिता, सेवाओं पर प्रकाश किया व सम्पन्न सम्मेलनों मे पारित हुए नियमों,साधु सामाचारी की विस्तृत जानकारी दी और आचार्य पूज्यश्री हस्तीमल...