Blog

संत ज्ञानेश्वर की आलंदी नगरी में होगा- होली चातुर्मास

 राष्ट्र संत पूज्य श्री पंकज मुनि महाराज पुणे पधारे राष्ट्र संत श्रमण संघीय उपप्रवर्तक पूज्य श्री पंकज जी महाराज, भारत गौरव ‘अमर शिष्य’ डॉ श्री वरुण मुनिजी महाराज, कर्म योगी श्री रूपेश मुनिजी महाराज बेंगलुरु का यशस्वी चातुर्मास संपन्न कर, हम्पी, बादामी, गोवा कोल्हापुर, इचलकरंजी, महाबलेश्वर होते हुए यशलोन पुणे पधारे। श्री परेशजी धनश्री गांधी परिवार ने पूज्य गुरु भगवंत की सेवा का लाभ लिया। तत्पश्चात पूज्य गुरु भगवंतों का जैन स्थानक यशलोन में मंगलय पदार्पण हुआ । गौरतलब है कि आलंदी श्री संघ के गणमान्य पदाधिकारी पूज्य गुरु भगवंतों के होली चातुर्मास की विनती के लिए यशलोन पधारे। उनकी भावभरी विनती को ध्यान में रखते हुए पूज्य गुरुदेव ने होली चातुर्मास हेतु अपनी मंगलय स्वीकृति श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ आलंदी के लिए प्रदान की। गौरतलब है की महान संत श्री ज्ञानेश्वर जी महाराज क...

राष्ट्रसंत एवं भारत गौरव श्री पंकज, वरुण, रूपेश गुरुदेवों का पुणे में नागरिक अभिनंदन समारोह

राष्ट्रसंत, श्रमण संघीय उप प्रवर्तक, सेवा सुमेरू, प.पू.गुरुदेव श्री पंकज मुनि जी म.सा., भारत गौरव, दक्षिण सूर्य, ओजस्वी प्रवचनकार प.पू.गुरुदेव डॉ. श्री वरुण मुनि जी म.सा. ‘अमर शिष्य’ एवं कर्मयोगी मुनिरत्न, मधुर वक्ता प.पू. श्री रुपेश मुनि जी म.सा. ‘रजत’ होली चतुर्मास के उपरांत चार मार्च को संत ज्ञानेश्वर की पुण्यभूमि आलंदी में पाँच महामंगल पाठ प्रदान करेंगे। तत्पश्चात पूज्य गुरुभगवंत कीर्तनकार बहन श्वेता-निलेश जी राठौर के निवास स्थान पर पधारेंगे और वहाँ से सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री प्रकाशजी-सुरेखाजी कटारिया के निवास स्थान, चिंचवड़ स्टेशन, पुणे पधारेंगे। पाँच मार्च को प्रातः 7:15 बजे पूज्य गुरुभगवंत वहाँ से प्रस्थान कर तपसूर्या मीराबाई जी लूनिया के निवास स्थान पर पधारेंगे। यहाँ प्रातः 7:25 से 9:25 बजे तक विशेष धर्मसभा का आयोजन किया गया है। तपसूर्या मीराबाई जी लूनिया न...

धोवन पानी निर्दोष जिन्दगानी पर स्वाध्याय अनुप्रेक्षा

चेन्नई : बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट पर स्थित स्वाध्याय भवन में रविवार 22 फरवरी 2026 को धोवन पानी निर्दोष जिन्दगानी पर स्वाध्याय अनुप्रेक्षा वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया द्वारा की गयी | स्वाध्यायी बन्धुवर ने संघ की मुख्य मासिक पत्रिका जिनवाणी के फरवरी अंक में प्रकाशित अंजु संजयजी सुराणा के आचार विचार चिन्तन “जन-जन की बने निशानी,हर घर में हो धोवन पानी” के संदर्भ का उल्लेख करते हुए कहा कि आहार की शुद्धता पानी पर निर्भर हैं,निर्दोष आहार की तरह निर्दोष प्रासुक पानी भी शांति पूर्वक संयमी जीवन के लिए आवश्यक हैं | स्वाध्यायी बन्धुवर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने धोवन पानी की विस्तृत जानकारी देते हुए धोवन बनाने की विधि बताई | धोवन पानी पीने से क्या लाभ हैं,क्या महत्व हैं, क्यो आवश्यक हैं व धोवन पानी पर मिथक भ्रांतियों पर विस्तृत प्रकाश करते हुए कहा कि धोवन पानी पीने के नियम रखने व...

मानवता के मसीहा थे -श्री अमर गुरुदेव : भारत गौरव डॉक्टर वरुण मुनि जी महाराज

श्रुताचार्य पूज्य अमर मुनि जी महाराज की 13वीं पुण्यतिथि जैन भवन, कोल्हापुर में श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाई गई। यह कार्यक्रम पूज्य श्री पंकज मुनि जी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं और उपासकों ने भाग लेकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भारत रत्न डॉ. वरुण मुनि जी महाराज ने कहा कि अमर मुनि जी का जन्म बलोचिस्तान में एक क्षत्रिय परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनमें धार्मिक संस्कार थे। उनके माता-पिता ने भी उन्हें धर्म और आध्यात्मिकता की शिक्षा दी। देश की स्वतंत्रता के समय वे अंबाला रेलवे स्टेशन पर पहुँचे और वहीं अपने माता-पिता से बिछड़ गए। बाद में एक जैन उपासक के माध्यम से वे जैन गुरु आचार्य श्री आत्मा राम जी महाराज की शरण में पहुँचे। पूज्य आत्मा राम जी ने अपनी दिव्य दृष्टि से उनकी प्रतिभा और बुद्धिमत्ता को पहचान लिया। उन्होंने...

संजय घोडावत युनिवर्सिटी- अद्वितीय, अलौकिक, अवर्णनीय शिक्षा केंन्द्र

संजय घोडावत युनिवर्सिटी ( SGU) – अद्वितीय, अलौकिक, अवर्णनीय शिक्षा केंन्द्र ! युवा- युवतियों के लिए शिक्षा का प्रेरक स्थान ! जयसिंगपुरः आज संस्थापक चेअरमन डॉ. संजयजी घोडावत जी के स्विस सहायक श्री सुधीरजी पाटील, प्रशासन के अनिकेत जी जाधव, संतोषजी पाटील, वैभव जी आदिके सहायता से “ संजय घोडावत युनिवर्सिटी”( SGU) देखनेका सुंदर अवसर कोल्हापुरसे गुरुभगवंतोके एवं माँ महालक्ष्मी देवीके दर्शन पश्चात लौटते समय प्राप्त हुआ! दुरध्वनी द्वारा संपर्क पश्चात प्रसिध्द उद्योजक आदरणीय संजयजी घोडावत के तत्काल सुचना एवं अनुमती से एक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के युनिवर्सिटी का अवलोकन करनेका सुअवसर आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण जैन श्रावक संघ के पदाधिकारि एवं विश्वस्त मंडल के सदस्योको सुभाषजी ललवाणी के नेत्रुत्व में मिला! मोतीलालजी चोरडीया, नेनसुखजी मांडोत, राजेंन्द्र जी छाजेड, सचिनजी गांधी, प्रकाशजी मुनोत इचलकरंजी...

उप प्रवर्तक पु. पंकज मुनीजी एवं वाणी के जादुगर डॉ. वरुण मुनीजी म. सा. का होली चातुर्मास आकुर्डी – निगडी- प्राधिकरण श्री संघ को

उतर भारतीय उप प्रवर्तक पु. पंकज मुनीजी एवं वाणी के जादुगर डॉ. वरुण मुनीजी म. सा. का होली चातुर्मास आकुर्डी – निगडी- प्राधिकरण श्री संघ को प्रदान! आज कोल्हापुर मे श्रुताचार्य वाणीके जादुगर, उत्तरभारतीय प्रवर्तक पु. गुरुदेव अमर मुनीजी म. सा. के 13वे पुण्यस्मरण दिवस के 3 दिवसीय आध्यात्मिक स्म्रुति समारोह में आकुर्डी-निगडी- प्राधिकरण जैन श्रावक संघ के विश्वस्त मंडल के वरिष्ठ सदस्य सम्मिलीत हुये! संघ के नि. व. अध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी, कोषाध्यक्ष नेनसुखजी मांडोत, वरिष्ठ मार्गदर्शक मोतीलालजी चोरडीया, विश्वस्त राजेंन्द्र जी छाजेड, सचिनजी गांधी, प्रकाशजी मुनोत ने गुणानुवाद समारोह में अपनी उपस्थिती दर्जायी! कोल्हापुर श्री संघ के और से संघाध्यक्ष श्रीमान हिरालालजी कर्नावट,नरेंन्द्र भाई सेठ, जयंत भाई गोवानी, रश्मिकांतभाई सेठ, प्रविण भाई जैन , उज्वलाजी कर्नावट आदि पदाधिकारीयो ने श्री संघ पदाधिकारी...

कोल्हापुर में राष्ट्र संतों का प्रथम मंगलमय आगमन

महाराष्ट्र की धर्मनगरी कोल्हापुर में राष्ट्र संतों का प्रथम मंगलमय आगमन, गुरु अमर पुण्य स्मृति महोत्सव का होगा भव्य आयोजन राष्ट्र संत श्रमण संघ के उपप्रवर्तक परम पूज्य श्री पंकज मुनि जी महाराज एवं भारत गौरव परम पूज्य गुरुदेव डॉक्टर वरुण मुनि जी महाराज, मधुर वक्ता मुनि रत्न पूज्य श्री रुपेश मुनि जी महाराज आदि संतों का गांधीनगर, बेंगलुरु में वर्ष 2025 का चातुर्मास संपन्न कर राजाजीनगर, कृष्णागिरी, हुमचा पद्मावती, हंपी, बदामी एवं गोवा होते हुए महाराष्ट्र की धर्मनगरी कोल्हापुर में प्रथम बार मंगलमय आगमन हुआ। यहां समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने पूज्य गुरुदेव की अगवानी की। संघ के अध्यक्ष श्रीमान साहब हीरालाल जी कर्णावट ने बताया कि यह हमारे श्रीसंघ का परम सौभाग्य है कि पूज्य गुरु भगवंतों का हमारी नगरी में मंगलमय पदार्पण हुआ है। समाज के महामंत्री श्री जयंत भाई सेठ ने बताया कि पूज्य गुरु भगवंतों के नि...

विंग्स टू फ्लाई संस्कारीय शिविर का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

श्री जैन रत्न युवक परिषद् तमिलनाडु के अंतर्गत स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट शाखा विंग्स टू फ्लाई संस्कारीय शिविर का वार्षिकोत्सव सम्पन्न चेन्नई : श्री जैन रत्न युवक परिषद् तमिलनाडु के अंतर्गत स्वाध्याय भवन,साहूकारपेट की विंग्स टू फ्लाई शाखा का रविवारीय नैतिक व धार्मिक संस्कारीय शिविर का वार्षिकोत्सव बादलचन्द सायरचन्द चोरडिया विद्यालय साहूकारपेट में सम्पन्न हुआ |  शिविर में शिक्षण प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं ने नाटक,गीतिकाओं,संगीतमय आदि विभिन्न रुप से मंत्र मुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी |   पूर्व छात्र वर्तमान में शिक्षक वी निखिलजी कांकरिया ने सुन्दर रुप से हृदयस्पर्शी भाव रखते हुए जानकारी दी कि इस वर्ष नौ बालको व एक बालिका ने संशोधित प्रतिक्रमण कंठस्थ करते हुए पांच बार प्रतिक्रमण करवाया! शिक्षक दीपकजी श्रीश्रीमाल द्वारा रचित संदेशा आया हैं,सिद्धो ने बुलाया हैं गीतिका पर छात्रों ने भावभरी...

जीवन का सदुपयोग’ पर स्वाध्याय- अनुप्रेक्षा

स्वाध्याय भवन में वरिष्ठ स्वाध्यायी वीरेन्द्रजी कांकरिया द्वारा ‘श्रुत सामायिक से होता हैं जीवन का सदुपयोग’ पर स्वाध्याय- अनुप्रेक्षा साहूकारपेट के बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन चेन्नई में रविवार 8 फरवरी 2026 को स्वाध्याय- अनुप्रेक्षा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ | संघ की मुख्य पत्रिका जिनवाणी में प्रकाशित तत्व चिन्तक श्रदेय श्री प्रमोदमुनिजी म.सा के प्रवचन ‘श्रुत सामायिक से होता हैं जीवन का सदुपयोग’ पर स्वाध्याय- अनुप्रेक्षा वरिष्ठ स्वाध्यायी वीरेन्द्रजी कांकरिया द्वारा की गयी | स्वाध्यायी बन्धुवर ने अनेक आगमों में वर्णित सूत्रों,गाथाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु भगवन्त फरमाते हैं कि कर्मों के उदय में सहज रहना ही निश्चय धर्म हैं | हमारा चिन्तन ऐसा होना चाहिए कि हमारा भला करने वाला उपकारी हैं तो हमारा बुरा करने वाला महा उपकारी हैं,क्योकि वो हमारी पर...

स्वाध्याय भवन,साहूकारपेट में पूर्णिमा पक्खी पर्व जप-तप-स्वाध्याय पूर्वक मनाया

चेन्नई में साहूकारपेट के बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट पर स्थित स्वाध्याय भवन’ में जिनवाणी पत्रिका में प्रकाशित मधुर व्याख्यानी श्रदेय श्री गौतममुनिजी म.सा के प्रवचन: ‘स्वाधीनता में सुख और पराधीनता में होता दुःख’ पर स्वाध्याय- अनुप्रेक्षा वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री वीरेन्द्रजी कांकरिया द्वारा की गयी |  स्वाध्यायी बन्धुवर ने विभिन्न आगमों में वर्णित सूत्र, संदेशों व प्रेरणाओं का उल्लेख करते हुए श्रदेय श्री गौतममुनिजी म.सा के प्रवचन स्वाधीनता व पराधीनता पर सुन्दर रुप से अनुप्रेक्षा की | उपस्थित जिज्ञासु स्वाध्यायीगण ने जिज्ञासा रखी,स्वाध्यायी बन्धुवर ने समाधान करने के प्रयास किये | स्वाध्याय अनुप्रेक्षा कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वाध्यायीगण श्री अशोककुमारजी रांका गौतमचन्दजी मुणोत, उच्छबराजजी गांग,नथमलजी दुगड़,मनिषजी जैन, महावीरचन्दजी कर्णावट स्वाध्याय भवन सेवक आर नरेन्द्रजी कांकरिया आदि...

गणतंत्र दिवस का आयोजन

सनातन धर्म विद्यालय के प्रांगण में 77 वाँ गणतंत्र दिवस, विद्यालय प्राचार्या श्रीमती एस लता, मुख्य अतिथि विद्यालय की पूर्व छात्रा सी ए संजना आर , विद्यालय कोषाध्यक्ष और खेल समन्वयक श्री सुनील डागा , विद्यालय पाठ्‌येतर गतिविधि समन्वयक श्री गिरी बागडी , सुश्री श्रवन्ति, अध्यापिकाओं , अभिभावकों और विद्यालय की छात्राओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया I              कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि का परिचय के साथ स्वागत किया गया I मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई I छात्राओं ने हिंदी अंग्रेज़ी और तमिल भाषा में राष्ट्र निर्माण में भारतीय युवाओ की भूमिका पर अपने विचारों को प्रेषित किया I मुख्य अतिथि विद्यालय की पूर्व छात्रा सी ए संजना आर ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। धन्यावा...

तप त्याग व सामायिक दिवस के रूप में मनाया गया दीक्षा दिवस

सेवा समिती द्वारा 401 वां मानव सेवा कार्यक्रम आयोजित चेन्नई: टी.नगर : श्री एस एस जैन संघ माम्बलम-टी.नगर के तत्वावधान में लोकमान्य संत पूज्य श्री रूपचंदजी म सा एवं स्वर्ण संयम आराधक पूज्य श्री वीरेन्द्रमुनीजी महाराज का दीक्षा दिवस तप त्याग एवं 2- 2 सामायिक के साथ बर्किट रोड़ स्थित जैन स्थानक में मनाया गया। मुनिश्री वीरेंद्रमुनीजी म सा ने मंगलाचरण करवाया। मुनिश्री ने शेरे राजस्थान गुरूदेव रूपचन्दजी म सा के व्यक्तित्व कृतित्व व संयम जीवन पर सारगर्भित प्रवचन देते हुए उन्हें जिनशासन का महान प्रभावक राष्ट्र संत बताया। अजैन होते हुए भी मात्र 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने भागवती जैन दीक्षा अंगीकार की। उनके गुरू का नाम पूज्य श्री मोतीलालजी महाराज था लेकिन उनके स्वर्गवास के पश्चात वो मरूधर केसरी मिश्रीमलजी म.सा.के पास आ गए और जीवन पर्यंत उनके नाम को खूब रोशन किया। उन्होंने देशभर में अनेक गौशाला एवं जन...

Skip to toolbar