उतर भारतीय उप प्रवर्तक पु. पंकज मुनीजी एवं वाणी के जादुगर डॉ. वरुण मुनीजी म. सा. का होली चातुर्मास आकुर्डी – निगडी- प्राधिकरण श्री संघ को प्रदान! आज कोल्हापुर मे श्रुताचार्य वाणीके जादुगर, उत्तरभारतीय प्रवर्तक पु. गुरुदेव अमर मुनीजी म. सा. के 13वे पुण्यस्मरण दिवस के 3 दिवसीय आध्यात्मिक स्म्रुति समारोह में आकुर्डी-निगडी- प्राधिकरण जैन श्रावक संघ के विश्वस्त मंडल के वरिष्ठ सदस्य सम्मिलीत हुये!
संघ के नि. व. अध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी, कोषाध्यक्ष नेनसुखजी मांडोत, वरिष्ठ मार्गदर्शक मोतीलालजी चोरडीया, विश्वस्त राजेंन्द्र जी छाजेड, सचिनजी गांधी, प्रकाशजी मुनोत ने गुणानुवाद समारोह में अपनी उपस्थिती दर्जायी! कोल्हापुर श्री संघ के और से संघाध्यक्ष श्रीमान हिरालालजी कर्नावट,नरेंन्द्र भाई सेठ, जयंत भाई गोवानी, रश्मिकांतभाई सेठ, प्रविण भाई जैन , उज्वलाजी कर्नावट आदि पदाधिकारीयो ने श्री संघ पदाधिकारीयों का सन्मान स्वागत किया!
मधुर गायक पु. रुपेश मुनीजी म. सा. ने सुंदर स्तवन प्रस्तुत किया! प्रखर वक्ता डॉ. वरुण मुनीजी म. सा. ने गुरुदेव पु. अमर मुनीजी म. सा. के जीवन गाथा पर द्रुष्टांतो संग प्रकाश डाला और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया! वास्तविक अद् भुत घटनाएँ सुनायी! आकुर्डी संघ के नि.व. अध्यक्ष सुभाष जी ललवाणी ने अपने मनोगत मे पु. डॉ. वरुण मुनीजी के 2025 मे आक्रुडी मे हुये स्वर्णिम एवं ऐतिहासिक चातुर्मास एवं दिक्षा समारोह की यादें जगायी! गुरुदेवने भी आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघकी सराहना कर 2014 के चातुर्मास को न भुतो न भविष्यति संबोधा! अतित ना बन हिरो बननेकी अपिल अपने उद् बोधन मे की!
सुभाष जी ललवाणी ने श्री संघ के और से गुरु चरणो मे होली चातुर्मास की बिनंती उपस्थित विश्वस्तो के साक्षी से एवं धर्मसभा मे रखी! इचलकरंजी श्री संघ भी होली चातुर्मास बिनंती हेतु पहुँचा! कोल्हापुर श्री संघ ने भी होली चातुर्मास की बिनंती रखी! आकुर्डी श्री संघ की तप गंगोत्री, आयंबील आराधिका की स्वयं उपस्थित हो की गयी बिनंती, संघ के पुर्वाध्यक्ष संतोषजी कर्नावट एवं महामंत्री पुनमजी कर्नावट एवं श्री संघ पदाधिकारीयों के बिनंती का सन्मान करते हुये वाणी के जादुगर डॉ. वरुण मुनीजी म. सा. ने होली चातुर्मास आकुर्डी श्री संघके प्रदान करनेकी घोषणा की! होली चातुर्मास के दिन 531 सजोड जाप रखा जायेगा!
सप्तदिवसीय वास्तव्य में विविध कार्यक्रम प्रवचन धर्म चर्चा आदिका आयोजन होगा!



